Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर में हादसा नहीं, दोस्त की हत्या थी:ट्रक के लेन-देन विवाद में पीट-पीटकर मारा, एक्सीडेंट का नाटक रचा, एक गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मौत को पहले सड़क हादसा समझा जा रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी।

ट्रक के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार के नीचे डालकर घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 24 जून 2024 को हुई थी। सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन CG 10 BP 9060 से हुई इस घटना में बिलासपुर के सकरी निवासी अरविंद सिंह लोधी (26) की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अरविंद से ट्रक के लेन-देन को लेकर उनका पुराना विवाद था। घटना वाले दिन शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई।

आरोपी हेमंत ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर अरविंद को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इससे अरविंद की मौत हो गई। सबूत मिटाने और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उन्होंने शव को कार के नीचे डालकर एक्सीडेंट का नाटक रचा।

जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस जोड़ी है। पहले दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटा दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार CG 10 BP 9060 को जब्त कर लिया है।

आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला:जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की मिली जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इसके तहत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर अलग-अलग वनमंडलों, जिला यूनियनों, टाइगर रिजर्व, वन अनुसंधान संस्थान, वन मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादले में कई अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है, जबकि कुछ को जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, वनमंडलों में संलग्नाधिकारी, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों का तबादला

  • राम कुमार सिदार को गौरेला उप वनमंडलाधिकारी के पद से हटाकर कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है। विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उदयपुर से बस्तर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। अमिता गुप्ता को सारंगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मनोज कुमार विश्वकर्मा को धमतरी से बिरगुड़ी उप वनमंडलाधिकारी, मोना महेश्वरी को खैरागढ़ से वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्नाधिकारी और जसवीर सिंह मरावी को कोरर से कांकेर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
  • कुमार सिंह कंवर को पत्थलगांव से बैकुंठपुर, एम.एल. सिदार को लैलूंगा से जिला यूनियन रायगढ़ में उप प्रबंध संचालक और शिवशंकर नाविक को बित्गुड़ी से धमतरी उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।
  • अवधेश सिंह को मनेन्द्रगढ़ से जिला यूनियन सूरजपुर में उप प्रबंध संचालक, मनोज कुमार साह को ओड़गी से सरगुजा वनमंडल में संलग्नाधिकारी और विष्णुनाथ नाग को गीदम से सुकमा वनमंडल में संलग्नाधिकारी बनाया गया है।
  • ए.एल. खुंटे को गंडई से नारायणपुर वनमंडल में संलग्नाधिकारी और सुनील कुमार बच्चन को कवर्धा परियोजना मंडल से पेण्ड्रा उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ BJP ने 15 प्रकोष्ठों में तय किए चेहरे:चुन्नीलाल साहू को बड़ी जिम्मेदारी, लाभचंद बाफना भी बनाए गए सहसंयोजक

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए प्रदेश के 15 प्रकोष्ठों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों में संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारी की जिम्मेदारियां तय की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा में प्रकोष्ठों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इनके जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों, व्यवसायों और क्षेत्रों से जुड़े लोगों तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाया जाता है।

बीजेपी मुख्यालय प्रभारी ने आदेश जारी किया है।

बीजेपी मुख्यालय प्रभारी ने आदेश जारी किया है।

चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया

जारी सूची में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक बनाया गया है। दोनों नेताओं को अलग-अलग प्रकोष्ठों के बीच समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।

लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक बनाया गया है।

लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक बनाया गया है।

15 प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां

भाजपा ने कुल 15 प्रकोष्ठों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इनमें अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक समूहों से जुड़े प्रकोष्ठ शामिल हैं। पार्टी का फोकस इन प्रकोष्ठों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर है।

भाजपा लगातार बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। ऐसे में प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों को संगठन विस्तार की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

नियुक्ति का आदेश

Continue Reading

कोरबा

राजनीति में उभरता सितारा सूरज का पाली में जन्मदिन पर दिखा जलवा:शुभचिंतकों ने जन्मोत्सव को बनाया ऐतिहासिक

Published

on

कोरबा/पाली। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का सुपुत्र सूरज महंत का 01 सितम्बर को जन्म दिन था और इस साल उनके जन्म दिन को पाली के कांग्रेस नेताओं ने ऐतिहासिक बना दिया। प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा के आयोजकत्व में सूरज महंत के जन्म दिन को खास और ऐतिहासिक बनाया गया।

सूरज महंत राजनीति का एक उभरता सितारा है और वे अपने पिता डॉ. चरणदास महंत, माता सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की विरासत को आगे बढ़ाने अब अपने माता-पिता से राजनीति के गुर सिख रहे हैं। इस बार सांसद श्रीमती महंत ने अपने पुत्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम को पाली में रखने का मन बनाया। पाली के कांग्रेस नेताओं के अनुनय पर सूरज का जन्मोत्सव पाली में भव्य रूप से मनाया गया। सूरज के जन्म दिन को खास बनाने में प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

सूरज महंत का 01 सितम्बर की पहली सुबह माँ ज्योत्सना के श्रीचरणों को प्रणाम करने के बाद उनका पग भगवान भोलेनाथ पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर की ओर बढ़ा और वहां पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सूरज के साथ पाली के कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सीएचसी में फल वितरण, मरीजों का जाना हालचाल
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सूरज महंत का काफिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली पहुंचा, जहां पर सूरज महंत एवं कांग्रेस नेताओं ने मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया। सूरज महंत ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूरज महंत एवं कांग्रेस नेताओं ने सीएचसी के संसाधनों का भी अवलोकन किया।
मंगल भवन में जुटे हजारों कार्यकर्ता

आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के बाद मंगल भवन में सामूहिक कार्यक्रम रखा गया, जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए। सूरज महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया और फूल वर्षा के साथ महामाला से पुत्र-माँ का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत से सूरज-ज्योत्सना अभिभूत हुए और सभी का अभिवादन किया। विशाल केक काटा गया और सभी का मंूह मीठा किया गया। सूरज का भव्य जन्म दिन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों में प्रशांत मिश्रा (प्रदेश महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़), मोहित राम केरकेट्टा (पूर्व विधायक, पाली-तानाखार), नवीन सिंह (पूर्व सदस्य, श्रम कल्याण), दुलेश्वरी सिदार (पूर्व विधायक प्रत्याशी), मनोज चौहान (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण कोरबा), कौशल सिंह नेटी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), यशवंत लाल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पाली), सत्यनारायण पैकरा (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पाली), दीपक जायसवाल (पूर्व पार्षद / मंडल अध्यक्ष, पाली), तनवीर अहमद (प्रदेश सचिव), अनिल गुप्ता (जिला महामंत्री), जुनैद खान (जिला महामंत्री), अमित भदौरिया (सांसद प्रतिनिधि), जफर खान (सांसद प्रतिनिधि), सत्यनारायण श्रीवास (जिला उपाध्यक्ष), अमरनाथ केंवट (जिला उपाध्यक्ष), अजय सैनी (जिला सचिव), डी.के. आदिले (जिला सचिव), भोला गोस्वामी (ब्लॉक अध्यक्ष, पूरी), जगत पाल (ब्लॉक अध्यक्ष, असम), सुकालू पटेल (मंडल अध्यक्ष), त्रिभुवन पैकरा (मंडल अध्यक्ष, लाफा), निलेश यादव (मंडल अध्यक्ष, रजकम्मा), डॉली डिक्सेना (उपसरपंच), गिरजा पैकरा (सरपंच, केराझरिया), रामकुमार मरावी (सरपंच) के अलावा रामनारायण कश्यप, सुखलाल जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सावित्री श्रीवास, दिलीप सिंह, बृजपाल राज, अशोक मिश्रा, प्रशांति सिंह, सरवन दास, श्यामू सलाम, आमोद भारिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सूरज के जन्म दिन को खास बना दिया।
जनता का दुलार महंत परिवार की सबसे बड़ी पूंजी-सूरज

स्वयं के जन्मोत्सव को खास बनाने वाले कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त करते हुए सूरज महंत ने कहा कि महंत परिवार जनता के सुख-दुख में हमेशा से साथ रहा है। यही कारण है कि जनता का दुलार और विश्वास महंत परिवार का बना रहा है और महंत परिवार के लिए यह सबसे बड़ी पंूजी है। भविष्य में भी महंत परिवार पर जनता का विश्वास और दुलार बना रहे, यही मेरी कामना है।
यशस्वी और तेजस्वी बने सूरज महंत-प्रशांत मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिले के कद्दावर नेता तथा चरणदास महंत का राइट हैण्ड कहे जाने वाले प्रशांत मिश्रा ने सूरज महंत के जन्मदिन पर अपना शुभकामना संदेश में कहा और सूरज को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सूरज यशस्वी और तेजस्वी बने और क्षेत्र की सेवा के लिए ईश्वर उन्हें नई ऊर्जा के साथ राजनीति में शिखर प्रदान करे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677