Connect with us

कोरबा

तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

Published

on

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया वृक्षारोपण

बिलासपुर/कोरबा। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल के निदेशक मंडल से बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन, डी सुनील कुमार निदेशक वित्त , मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से प्रारंभ होकर एसईसीएल मुख्यालय, नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में संपन्न हुई।
गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक मंडल, CVO एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वच्छता और जनभागीदारी के उनके संदेश को स्मरण किया।

इसके पश्चात स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रति वर्ष 100 घंटे अर्थात प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के लिए समय समर्पित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) द्वारा किया गया।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल ने ‘स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6’ के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6’ के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” गतिविधि के तहत बिलासपुर स्थित वसंत विहार कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान में एसईसीएल परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से शिव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर उचित तरीके से निस्तारित किया गया।

अभियान के दौरान सभी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। एक घंटे की इस सामूहिक पहल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया गया।

एसईसीएल की यह पहल ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं ‘स्पेशल कैंपेन 6’ के उद्देश्यों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का सेवा सप्ताह प्रारंभ

Published

on

प्रथम दिन गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण
कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का सेवा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया। क्लब का सेवा सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रथम दिन 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर क्लब के सदस्यों ने प्रात: 10 बजे पुराना कोरबा स्थित गांधी चौक पहुंचकर लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यहां स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और इसके साथ ही आज से क्लब का सेवा सप्ताह प्रारंभ हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को साझा किया और उनके जीवन को प्रेरणा मानकर प्रेम, सद्भाव एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनों में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शोंं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677