Connect with us

कोरबा

देवउठनी एकादशी की पूजा के बीच आंगन में पहुंचा अजगर:कोरबा में 8 फीट लंबे अजगर को बारिश के बीच रेस्क्यू किया,बाद में जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक ओर घर में देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर अचानक आंगन में करीब 8 फीट लंबा अजगर पहुंच गया।

विशाल अजगर को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और घर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को दी गई।

तेज बारिश के बीच शुरू किया रेस्क्यू

घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश और फिसलन को देखते हुए उन्होंने रेनकोट और गमबूट पहनकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अजगर काफी बड़ा था और रेस्क्यू के दौरान खुद को बचाने के प्रयास में हमलावर रुख अपना रहा था। उसने कई बार हमला करने की कोशिश की।

ऐसी स्थिति में धैर्य और सावधानी बरतते हुए जितेंद्र सारथी ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर थैले में रखा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

छाता लेकर देखते रहे परिवार के सदस्य

रेस्क्यू के दौरान घर के सदस्य छाता लेकर खड़े रहे और पूरी कार्रवाई देखते रहे। परिवार को आशंका थी कि यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह घर के अंदर भी प्रवेश कर सकता है। इससे किसी अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ था। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें

जितेंद्र सारथी ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित व सूखे स्थान की तलाश में घरों, आंगन, जूते-चप्पलों और वाहनों में पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और न ही वन्यजीव को मारने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग पकड़ाए:पुलिस ने मारा छापा, तो शराब और चखने के साथ खेलते मिले, 18,800 रुपए जब्त

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के बीच स्थित जेबी होटल में जुआ खेलते 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे में शराब और चखने के साथ जुआ चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 18 हजार 800 रुपए जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि, होटल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा और पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से जुए की रकम 18 हजार 800 रुपए बरामद हुई।

चार आरोपी कोरबा के, एक रायपुर का

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार (40), निवासी तुलसी नगर रोड, तरुण मिश्रा (42), निवासी सीएसईबी, दीपेश जैन (38), निवासी अवध नगर निहारिका और सुनील कुमार (39), निवासी तुलसी नगर शामिल हैं।

पांचवें आरोपी की पहचान धनराज कुमार के रूप में हुई है। वह सदर बाजार अमलीडीह, रायपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र की जानकारी नहीं दी गई है।

होटल संचालक पर जुआ खिलाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि होटल संचालक कमरे किराए पर देकर वहां जुआ खिलाता था। कमरे में शराब और चखने की व्यवस्था भी की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक दिन पहले भी पकड़े गए थे 6 जुआरी

एक दिन पहले उरगा पुलिस ने पिकनिक की आड़ में जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा था। इनमें बाराद्वार के एल्डरमैन और एक प्रिंसिपल भी शामिल थे।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद शहर के होटलों में भी इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग उठ रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा की युवती को लेकर भागा अहमदाबाद का युवक:ऑनलाइन लूडो से हुई दोस्ती, खाना न देने-चांदी की पायल बेचने का आरोप; जयपुर में मिली

Published

on

कोरबा। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र से 24 साल की एक युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों ने चार दिन तक उसकी तलाश की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती को जयपुर से बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि युवती की पहचान ऑनलाइन लूडो गेम खेलते समय अहमदाबाद के एक युवक से हुई थी। युवक उससे मिलने कोरबा आया और उसे अपने साथ लेकर चला गया।

परिजनों के मुताबिक, युवती मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेलती थी। इसी दौरान उसकी बातचीत अहमदाबाद के रहने वाले एक युवक से होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई। आरोप है कि युवक ने युवती को अपने झांसे में लिया और अहमदाबाद से कोरबा आकर उसे अपने साथ ले गया।

परिजनों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। युवती अपने पास मोबाइल भी नहीं रखती थी।

जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवती की पहचान ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए युवक से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन पता की और चार दिन बाद जयपुर से उसे बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को अपने साथ ले जाने के बाद ठीक से खाना-पीना भी नहीं दिया। इतना ही नहीं, उसके पैर में पहनी चांदी की पायल भी बेच दी। पुलिस युवती को सकुशल कोरबा लेकर पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे जयपुर से बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

तंबाकू नियंत्रण अभियान में कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 प्रकरणों में चालान

Published

on

चार थाना क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही

स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद विक्रय पर पुलिस की कार्रवाई जारी

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री, विशेष रूप से स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों के आस पास क्षेत्रों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर निगरानी रखते हुए दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।
इस क्रम में थाना दर्री अंतर्गत 4 प्रकरण, कुसमुंडा में 4 प्रकरण, बांकीमोंगरा में 4 प्रकरण एवं चौकी सर्वमंगला अंतर्गत 3 प्रकरण सहित कुल 15 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677