Connect with us

कोरबा

शासन से जारी नए निर्देशानुसार विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में शीघ्र भर्ती कराने के दिए निर्देश

Published

on

तृतीय श्रेणी के पद रिक्त नही होने के स्थिति में चतुर्थ श्रेणी के पदों में की जाएगी नियुक्ति

10 से अधिक परिवार वाले विद्युत विहीन बसाहटों में विद्युत पहुचाने हेतु की जाएगी व्यवस्था : कलेक्टर

आचार संहिता लागू होने से पूर्व पंचायतो से राशि वसूली पूरा कराने हेतु किया निर्देशित

समय सीमा की लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के दिए निर्देश

समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की गई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्य में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ व अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ नगरीय निकाय  सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शासन से जारी नए निर्देशानुसार विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में भर्ती प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए गाइडलाइन अनुसार विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त नही होने के स्थिति में चतुर्थ श्रेणी के पदों में नियुक्ति दी जाएगी। इस हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग प्रमुख अपने विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित सभी  प्रकरणों में अभ्यर्थियों को शीघ्रता से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रदान कर प्रकरणों को निराकृत करें।  उन्होंने शहर में प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए यथाशीघ्र रेल्वे से अनापत्ति प्रमाण पत्र, मानक किराया दर निर्धारित करने एवं ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की सहमति लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजनों को ऑटो चालकों के मनमाने किराया लेने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्युत विहीन बसाहटों, मजरा टोलों में विद्युत पहुंचाने के लिए शीघ्रता से सर्वे पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक परिवार वाले विद्युत विहीन बसाहटों में बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इस हेतु विभाग को शीघ्रता से सर्वे कार्य पूर्ण कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या वाले क्षेत्रो में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु अपडेशन की कार्यवाही भी पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य मे प्रगति लाने हेतु सभी एसडीएम को  निर्देशित किया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यक दस्तावेजो की पूर्ति कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय कार्यों को पूरा कराने में लापरवाही बरतने वाले सरपंचों से सचिवों की जा रही राशि वसूली की कार्यवाही में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जिले में आचार संहिता लागू होने से पूर्व वसूली पूरा कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सुनालिया नहर रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कर स्थान रिक्त कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए। उन्होंने पंचायतो में पीडीएस दुकान निर्माण के कार्य के प्रारंभिक चरण में आवश्यकता वाले ग्रामों में पीडीएस दुकान निर्माण कराने की बात कही। इस हेतु डीएमएफ से स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणरत आवासों को जनपद सीईओ के सुपरविजन में तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम को निर्माण कार्य नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव भेजने एवं शीघ्रता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ व तुमान मंदिर में सोलर लाइट लगाने एवं क्रियाशील शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से सभी प्रकरणों का परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677