Connect with us

छत्तीसगढ़

निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर व निःशुल्क स्वास्थ्य  में जरूतमंद लाभान्वित, सेवा और समर्पण से शुरू हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव

Published

on

नैला-जांजगीर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. केदारनाथ अग्रवाल (पहरिया वाले) की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र चेकअप भी लगाया गया।

कृत्रिम अंग शिविर में दिव्यांगजनों को उनके माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने की पहल की गई। वहीं स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। इसमें नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं जनरल हेल्थ चेकअप भी निःशुल्क किया गया।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने आयोजन की जमकर सराहना की।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही कहा कि अग्रवाल समाज जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है।

एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित इस तरह के शिविर समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अग्रसेन जयंती की शुरुआत सेवा कार्य से होना निश्चित रूप से प्रेरणादायी पहल है।

कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, राजेश पालीवाल, अजय अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल,प्रदीप गोयल, कैलाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संतोष अग्रवाल पहरिया वाले, मनोज अग्रवाल, राकेश पालीवाल, विकास अग्रवाल, तपन अग्रवाल, विक्रम पालीवाल, हिमांशु अग्रवाल, दीपक गोयल, सुनील पालीवाल, दीपक अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, शिबू भोपालपुरिया, सचिन गोपालपुरिया, आबू, तुषार, उमेश पालीवाल, विक्की सुल्तानिया, अंजू, पूनम, कल्याणी, बबीता एवं शिखा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया। वहीं अमर सुल्तानिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, समाजजनों और उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर के इस आयोजन ने अग्रसेन जयंती की शुरुआत को सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने अमर सुल्तानिया, विक्रांत अग्रवाल, दीपक सिंधानिया, अखिल बंसल, आकाश सिंधानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज भोपालपुरिया, अनुभव अग्रवाल, आदित्य भोपालपुरिया, यश भोपालपुरिया एवं अंकित अग्रवाल ने लगातार मेहनत किया। आयोजन समिति की ओर से समाज के लोगों ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Continue Reading

कोरबा

धूप हो या बरसात, सबसे पहले सूचना पहुंचाने वालों का भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने किया सम्मान

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आज कोरबा में एक अनूठी और सेवाभावी पहल देखने को मिली। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी (जिला शाखा कोरबा) और होटल स्टेयोरा के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुबह के घने अंधेरे में शहर तक खबरें पहुंचाने वाले कर्मयोगियों का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अखबार वितरण संघ के समस्त हॉकर भाइयों, ट्रांसपोर्ट लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले श्रमिकों और ऑटो चालकों को मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों द्वारा टी-शर्ट वितरित की गई।
धूप हो या बरसात, सबसे पहले सूचना पहुंचाने वालों का आभार

समारोह को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल ने कहा, “सुबह की पहली किरण के साथ हमारे घरों तक देश-दुनिया की खबरें पहुंचाने वाले ये वितरको और श्रमिक समाज की वो मजबूत रीढ़ हैं, जो बिना रुके अपनी सेवाएं देते हैं। गांधी जी के ‘सत्य ही सेवा है’ के संदेश को ये भाई रोज़ाना अपने कर्म से चरितार्थ करते हैं। आज इनका सम्मान कर पूरी टीम गौरवान्वित महसूस कर रही है।”
गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

होटल स्टेयोरा (टी पी नगर) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रेडक्रॉस और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, संरक्षक मोहम्मद सफी व अजय शर्मा, यूथ रेड क्रॉस से जफर अली, वाइस चेयरमैन राजेंद्र तिवारी, डॉ. अजय स्वर्णकार, प्रदेश प्रतिनिधि योगेश जैन आजीवन सदस्य मृगेंद्र सिंह, राजेंद्र ठाकुर और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ , जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ,जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राजकुमार पटेल राकेश साहू, रविंदर, दीपक , कृष्णा निर्मलकर, विजय देवांगन , बजरंग यादव, रंजीत पटेल, यादव ,हर्ष नेताम ,पप्पू ,श्याम, लकी,निखिल ,अर्जुन , ओमकार ,चंद्र दादू पटेल, कुनाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम, असलम, नरेश कंवर, रवि, मुकेश कुमार, अमन, राहुल देवांगन । तथा अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक भाई उपस्थित थे। टी-शर्ट पाकर हॉकर भाइयों और चालकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई, उन्होंने इस सहृदय पहल के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

कोंडागांव में ओबीसी समाज की विशाल रैली, 27% आरक्षण की मांग हुई बुलंद

Published

on

कोंडागांव/कोरबा। कोंडागांव में आज आयोजित ओबीसी समाज की विशाल रैली में लाखों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनूप यादव शामिल हुए। उनके साथ सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष दिदी धनमती यादव जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे सभी यादव बंधुओं एवं ओबीसी समाज के साथियों का डॉ. अनूप यादव ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ. अनूप यादव ने कहा कि आज कोंडागांव की विशाल रैली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ओबीसी समाज जाग चुका है और अपने अधिकारों को लेकर एकजुट है। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ओबीसी समाज की एकजुटता और जागरूकता का स्पष्ट संदेश है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में ओबीसी समाज के और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. अनूप यादव ने सभी समाजजनों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर अपने हक और अधिकार की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएं और आने वाले समय में समाज की आवाज को और बुलंद करें।

उन्होंने कोंडागांव में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी यादव बंधुओं, ओबीसी समाज के साथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

इरकॉन व राइट कंपनी और रेलवे प्रबंधन की वादाखिलाफी से कृष्णा नगर के वार्डवासियों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

Published

on

कोरबा/दीपका। दीपका, गेवरा-पेंड्रा रेल लाइन से जोड़ने वाली कृष्णा नगर में एसईसीएल के कोयला लदान (कोल लोडिंग) हेतु बिछाई जा रही रेल लाइन के निर्माण कार्य में इरकॉन व राइट कंपनी और रेलवे प्रबंधन द्वारा की जा रही वादाखिलाफी को लेकर वार्डवासियों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है ।

पूर्व में कृष्णा नगर के निवासियों और राजस्व विभाग के समक्ष अधिकारी की उपस्थिति में मौखिक रूप से रेलवे प्रबंधन के बीच यह स्पष्ट समझौता व भरोसा दिलाया गया था कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं जैसे पक्की सड़क, नाली, मंदिर एवं सांस्कृतिक स्टेज भवन का निर्माण कार्य पहले पूरा किया जाएगा, उसके बाद ही रेल लाइन बिछाने के काम को प्राथमिकता दी जाएगी, परंतु इरकॉन व राइट कंपनी द्वारा समझौते और वार्डवासियों के मौलिक अधिकारों की खुलेआम अनदेखी कर निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है ।

इसी संदर्भ में कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 07 के निवासियों की एक विशेष एवं आवश्यक बैठक आहुत की गई। बैठक में वार्ड की लंबित समस्याओं और अधूरे पड़े विकास कार्यों पर गहन चर्चा-परिचर्चा की गई ।

बैठक में उठाई गईं प्रमुख समस्याएँ

  1. अधूरा सड़क व ब्रिज निर्माण:- शासकीय माध्यमिक शाला से दीपका की ओर जाने वाली रेल लाइन के बीच आवागमन हेतु अंडरग्राउंड ब्रिज का निर्माण तो किया गया है, परंतु स्कूल से लेकर ब्रिज तक की सड़क का निर्माण कार्य इरकॉन व राइट कंपनी द्वारा आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है ।
  2. नालियों का निर्माण शून्य:- वार्ड में जल निकासी हेतु नालियों का निर्माण कार्य अब तक शुरू ही नहीं किया गया है, जिससे वार्ड में गंदगी और जलजमाव की समस्या बनी हुई है ।
  3. दीपका बस्ती मार्ग पर उपेक्षा:- कृष्णा नगर को दीपका बस्ती से जोड़ने वाले रास्ते (ट्रांसफार्मर के समीप) स्थित दूसरे अंडर ब्रिज का कार्य भी पूरा हो गया है, लेकिन इरकॉन व राइट कंपनी के द्वारा सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद जोखिमभरा हो गया है ।

ज्ञापन सौंपने एवं आंदोलन का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी जनसमस्याओं व मौलिक अधिकारों की पुर्नबहाली हेतु रेलवे प्रबंधन एवं संबंधित जिम्मेदार विभागों को जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

वार्डवासियों ने शासन-प्रशासन और रेलवे प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इरकॉन व राइट कंपनी द्वारा कृष्णा नगर की मूलभूत व्यवस्थाओं को शीघ्र सुनिश्चित नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूरन विवश होना पड़ेगा। आंदोलन के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति विधि-व्यवस्था व व्यवधान की संपूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रबंधन एवं इरकॉन व राइट कंपनी की होगी ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से मूलचंद, मो. मंसूर, ललित महिलांगे , लक्ष्मण गुप्ता, मो. सरताज कुरैशी, कन्हैया, पवन गुप्ता, प्रभाष तांती, सोहन पंडित, मो. शमीम अंसारी, राधे बरेठ, सुनील शर्मा, शंभू लोहार, मो. अशरफ दुलार बेक, छोटेलाल, मीना थापा, गीता महंत, जगत बाई चौहान, उमा महंत, सोना गोस्वामी, सती देवी महंत, सीमा देवी शर्मा, बालमती बारिया, इफाना कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कृष्णा नगर के वार्डवासी उपस्थित थे l

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677