प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
आरएईओ को लक्ष्य आबंटित कर गांव स्तर पर किसान चौपाल शिविरों का समयबद्ध आयोजन करने दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को योजना अंतर्गत गंभीरता से कार्य करते हुए कृषक समृद्धि से जुड़े निर्धारित सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से आगामी वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने एवं जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कृषि विभाग को सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन पूर्ण कराने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ’आरएईओ को लक्ष्य देकर गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से किसान चौपाल आयोजित करने तथा उनका समयबद्ध शेड्यूल तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने किसान चौपाल में किसानो की आधार सीडिंग, भूमि सीडिंग, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत पात्र किसानों की पहचान एवं लक्ष्यपूर्ति जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर किसानों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति कर विभाग के आरएईओ एवं रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। जिससे वे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों को प्रशिक्षित कर सकें। कलेक्टर ने अगले एक वर्ष में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को वर्ष में एक फसल से द्वि-फसल लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयल सीड, रामतिल की फसल क्षेत्र विस्तार के लिये इंटरक्रॉपिंग खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने एवं कोदो,रागी जैसे मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने, एरिया एक्सपेंशन हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरएईओ, कृषि सखी एवं पशु सखी के समन्वित सहयोग से किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। उन्होंने जिले में नए कृषक उत्पादक संगठन का गठन कर अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। बैठक में श्री दुदावत ने पॉली बैग एवं शेडनेट खेती को बढ़ावा देने हेतु पात्र किसानों का प्रभावी चयन कर उन्हें सब्सिडी एवं योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत केज कल्चर को प्रोत्साहित करने, मछली पालन गतिविधियों में वृद्धि तथा तालाब-डबरी निर्माण के लिए फील्ड स्तर से अधिकाधिक पात्र किसानों की पहचान कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने, टीकाकरण अभियान पूर्ण करने तथा इसके लिए अधिक शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले में सिंचाई रकबा में बढ़ोत्तरी हेतु जल संसाधन विभाग को आवश्यक स्थानों में सिंचाई परियोजनाओं निर्माण की पहचान कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिले में किसानों की फसलों के सुरक्षित भंडारण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्टोरेज एवं कोल्ड स्टोरेज से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी विभागों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, उप पंजीयक सहकारी संस्थान, लीड बैंक मैनेजर, नाबार्ड तथा कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रवीण सिंह ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से पारिवारिक मुलाकात करने रायपुर पहुंचे और निज निवास में उनसे सौहार्द्र वातावरण में करीब 15 मिनट तक उनसे चर्चा की। प्रवीण सिंह ने बताया कि वे पारिवारिक चर्चा के लिए डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और सौहार्द्र वातावरण में उनसे लम्बी चर्चा हुई। ज्ञातव्य हो कि डॉ. रमन सिंह, प्रवीण सिंह के पारिवारिक रिश्तेदार हैं और आए दिन उनसे मुलाकात करते रहते हैं। वे सामाज को संगठित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी करते रहते हैं। भाजपा संगठन पर भी चर्चा प्रवीण सिंह के डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कोरबा जिला भाजपा संगठन के बारे में भी जानकारी ली और संगठन को लेकर अन्य आवश्यक चर्चा भी हुई।
कोरबा 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर संवैधानिक मूल्यों के साथ देश के विकास में योगदान देंः- कलेक्टर कुणाल दुदावत
सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु किया प्रेरित
कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महानायकों के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने व महानायकों ने देश को आजादी दिलाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी दिखाया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य हमें अपने दायित्वों व कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाते है। इन मूल्यों की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक एवं प्रत्येक नागरिक सामाजिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। देश के विकास को नई ऊर्जा व नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना आवष्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। देश भक्ति गीत के माध्यम से शहीदों को किया गया नमन सहायक कलेक्टर ईषंात जायसवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कर्तव्य भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, संयुक्त कलेक्टर कौषल तेंदुलकर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।