Connect with us

विदेश

भारत से एक्स्ट्रा 25% टैरिफ हटा सकता है अमेरिका:वित्तमंत्री बोले- भारत ने रूस से तेल खरीद घटाई, ये अमेरिका की बड़ी जीत

Published

on

वॉशिंगटन डीसी,एजेंसी। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प सरकार भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ में से आधा टैरिफ हटाने पर विचार कर सकती है।

उन्होंने गुरुवार को अमेरिकी मीडिया वेबसाइट पॉलिटिको को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना काफी कम कर दिया है, इसलिए टैरिफ में राहत देने की गुंजाइश बन रही है।

बेसेंट ने इसे अमेरिका की बड़ी जीत बताया और कहा कि भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ काफी असरदार रहा है और इसकी वजह से भारत की रूसी तेल खरीद घट गई है। उन्होंने कहा कि टैरिफ अभी भी लागू हैं, लेकिन अब इन्हें हटाने का रास्ता निकल सकता है।

अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर दो बार टैरिफ लगाया था। पहली बार 1 अगस्त को व्यापार घाटे को लेकर 25% टैरिफ लगाया गया। इसके बाद 27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने की वजह से एक बार और 25% टैरिफ लगाया गया।

ट्रम्प ने पहली बार अप्रैल 2025 में दुनिया पर ग्लोबल टैरिफ लगाया था।

ट्रम्प ने पहली बार अप्रैल 2025 में दुनिया पर ग्लोबल टैरिफ लगाया था।

बेसेंट बोले- यूरोप भारत से तेल खरीद कर रूस की मदद कर रहा

बेसेंट ने यह भी कहा कि यूरोपीय देश भारत पर टैरिफ इसलिए नहीं लगा रहे हैं क्योंकि वे भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यूरोप पर आरोप लगाया कि वह भारत से रिफाइंड तेल खरीदकर खुद ही रूस की मदद कर रहा है।

बेसेंट रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले 500% टैरिफ प्रस्ताव पर बोल रहे थे। इसमें अमेरिका उन देशों पर 500% तक टैरिफ लगा जा सकता है, जो रुस का तेल खरीदते हैं।

बेसेंट ने कहा कि 500% टैक्स लगाने का प्रस्ताव सीनेटर ग्राहम ने सीनेट में रखा है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प को इसकी जरूरत नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के पास पहले से ही एक कानून (IEEPA) के तहत यह अधिकार है कि वे राष्ट्रीय आपात स्थिति का हवाला देकर दूसरे देशों पर भारी आर्थिक प्रतिबंध या टैक्स लगा सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विदेश

ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म:कतर के PM से मुलाकात के बाद कहा- फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने सोमवार को कहा कि फिलहाल अमेरिका मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, सैन्य तौर पर ईरान का मामला लगभग खत्म हो चुका है। ईरान की लीडरशिप खत्म कर दी गई है। हालांकि, अमेरिका अब भी यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए टल जाए।

ट्रम्प ने यह बयान कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात के बाद दिया। इस मुलाकात के बाद वे अचानक व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम पहुंचे और पत्रकारों से बात की।

राष्ट्रपति ने ईरान पर दोबारा हमले की धमकी से पीछे हटने के संकेत भी दिए। उन्होंने रविवार को CNN को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर ईरान के साथ बातचीत में प्रगति होती है और वह एक मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर करता है, तो दोबारा हमले की जरूरत पड़ने की संभावना बहुत कम है।

अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते दो बार हमले किए

इस बीच अमेरिकी सेना ने पिछले एक हफ्ते में कम से कम दो बार ईरान पर सीमित हमले किए हैं। इनमें ईरान की एयर डिफेंस प्रणाली को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, शनिवार को अमेरिकी सेना ने एक कमर्शियल जहाज पर गोलीबारी कर उसे निष्क्रिय कर दिया।

अमेरिका का दावा है कि यह जहाज ईरानी बंदरगाहों पर लगी उसकी नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

युद्ध का असर अमेरिकी चुनावों पर भी पड़ा

ट्रम्प ने ईरान के साथ आठ महीने से जारी युद्ध का जिक्र ऐसे समय किया है, जब पिछले हफ्ते हुए अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत गंवा दिया।

चुनावों के दौरान अमेरिकी मतदाताओं में युद्ध को लेकर नाराजगी भी एक मुद्दा रही। इस युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लगभग हर क्षेत्र पर पड़ा।

ईरान बोला- अमेरिका जंग खत्म करे तो 2 दिन में होर्मुज खोल देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका हर मोर्चे पर जंग खत्म करता है, तो ईरान दो दिन के अंदर होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका को पहले ईरान की शर्तें माननी होंगी। ऐसा नहीं हुआ तो ईरान जवाबी हमला करने के लिए तैयार है।

अराघची ने कहा कि ईरान हर तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अपने हथियार मजबूत किए हैं, सेना की कमजोरियां दूर की हैं और नए हथियारों का परीक्षण किया है। उनके मुताबिक, ईरानी सेना पूरी तरह अलर्ट है।

होर्मुज स्ट्रेट समुद्र का एक अहम रास्ता है। यहां से दुनिया के कई देशों तक कच्चा तेल और गैस पहुंचता है। अगर इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही रुकती है, तो दुनियाभर में तेल की सप्लाई कम हो सकती है और कीमतें बढ़ सकती हैं।

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए और दोनों के बीच जंग शुरू हो गई।

अप्रैल की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चला। जून में फिर से सीजफायर और जंग खत्म करने को लेकर समझौता हुआ, लेकिन अगस्त में यह भी टूट गया और तनाव फिर बढ़ गया।

अब जंग रोकने को लेकर बातचीत चल रही है। इस बातचीत में परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट खोलने और जंग खत्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Continue Reading

विदेश

बांग्लादेश में बसें फूंकीं, थानों के बाहर बम धमाके:पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में वापसी की तैयारी से बढ़ा तनाव

Published

on

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पिछले कुछ दिनों से हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। 8 और 9 नवंबर को कई जगह धमाके और आगजनी हुई है।

इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वकीलों ने भारत में उनके नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए आवेदन किया है। हसीना ने कहा है कि वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। उनके लौटने से पहले ही देश में राजनीतिक तनाव बढ़ने लगा है।

ढाका में सोमवार को आग लगने के बाद एक बस सड़क पर आगे बढ़ती नजर आई।

ढाका में सोमवार को आग लगने के बाद एक बस सड़क पर आगे बढ़ती नजर आई।

ढाका में रविवार को बस में आग लगने के बाद दमकलकर्मियों ने उस पर काबू पाया।

ढाका में रविवार को बस में आग लगने के बाद दमकलकर्मियों ने उस पर काबू पाया।

एक रात में 15-20 जगह धमाके और आगजनी

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अख्तर हुसैन के मुताबिक, रविवार 8 नवंबर की शाम से देर रात तक राजधानी के करीब 10 इलाकों में 15 से 20 घटनाएं हुईं। इनमें देसी बम फेंकने और गाड़ियों में आग लगाने की घटनाएं शामिल हैं।

ढाका यूनिवर्सिटी में ही देसी बम धमाके की 6 घटनाएं हुईं। धमाके नीलखेत चौराहे, यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट, सीनेट बिल्डिंग के सामने, इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न लैंग्वेजेज के पास, TSC के नजदीक मेट्रो स्टेशन के पास और सुफिया कमाल हॉल के बाहर हुए। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच देशभर में देसी बम धमाके की 31 और गाड़ियों में आग लगाने की 14 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 2 लोग घायल हुए, जबकि 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस बोली- पैसे देकर लोगों से हमले कराए जा रहे

पुलिस ने इन हमलों के पीछे शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के लोगों का हाथ होने का शक जताया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है।

अख्तर हुसैन ने बताया कि जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि कुछ लोगों को पैसे देकर हमले करने के लिए तैयार किया गया था।

अवामी लीग ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद अली आराफात ने दावा किया कि विरोधी गुट पार्टी को बदनाम करने और हमलों का आरोप उस पर डालने के लिए ये घटनाएं करवा रहे हैं।

पुलिस ने सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई

बांग्लादेश पुलिस ने कहा कि हालात से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया निगरानी तेज करने के साथ ही महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों और दूसरी जगहों की सुरक्षा भी कड़ी की गई है।

ढाका यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च के प्रोफेसर मोहम्मद मुजीबुर रहमान ने कहा कि देश में अभी जो राजनीतिक स्थिरता बनी हुई है, उसे बिगड़ने नहीं देना चाहिए। सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे कोई भी राजनीतिक दल मौजूदा अनिश्चितता का फायदा उठाकर देश में हिंसा या टकराव न बढ़ा सके।

2024 में देश छोड़कर भारत आई थीं हसीना

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे।

इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। 5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका में तत्कालीन पीएम हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना सैन्य विमान से भारत आ गईं। तब से वह भारत में रह रही हैं।

Continue Reading

विदेश

मिडटर्म में हार के बाद ट्रम्प के तेवर नरम पड़े:बोले- समझौता हुआ तो ईरान पर हमला नहीं करेंगे, ईरान बोला- रिपब्लिकन्स हारे इसलिए बातचीत रुकी

Published

on

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तेवर ईरान को लेकर नरम पड़ गए हैं। ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान के साथ शांति समझौते पर बातचीत आगे बढ़ती है तो अमेरिका उस पर दोबारा हमला नहीं करेगा।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद बातचीत रुकी हुई है। इसे लेकर किसी मध्यस्थ ने भी पहल नहीं की है।

अमेरिका और ईरान की बातचीत में कतर और पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के बीच दोहा में 1 नवम्बर को बातचीत हुई थी। हालांकि बातचीत का क्या नतीजा निकला, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

ट्रम्प बोले- दोबारा हमले की नौबत नहीं आएगी

ट्रम्प ने रविवार को CNN से फोन पर बातचीत में कहा कि अगर ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ती है और मजबूत समझौता होता है, तो अमेरिका के लिए दोबारा हमला करना जरूरी नहीं होगा।

ट्रम्प का यह बयान 5 नवम्बर को दिए गए उनके बयान से अलग है। तब उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान पर आगे की कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों से ईरान को काफी नुकसान हुआ है और उसकी आर्थिक हालत कमजोर हो रही है। उन्होंने ईरान में महंगाई 301% होने का दावा भी किया।

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान के बाद ट्रम्प ने माना था कि ईरान जंग का चुनावी नतीजों पर असर पड़ा है। हालांकि, उन्होंने जंग के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि वह दोबारा भी ऐसा ही करेंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि ईरान जंग की वजह से रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में नुकसान हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्रकारों से बात करते हुए। तस्वीर 8 नवंबर 2026 की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्रकारों से बात करते हुए। तस्वीर 8 नवंबर 2026 की है।

कतर के पीएम ट्रम्प से मिलने पहुंचे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी उनसे मिलेंगे। इस दौरान ईरान जंग को लेकर बातचीत हो सकती है।

इस मुलाकात से पहले ईरान जंग को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान भी सामने आया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि ईरान के साथ शांति वार्ता अब तक बहुत सफल नहीं रही है। ईरान की कुछ मांगें ऐसी हैं, जिन्हें अमेरिका स्वीकार नहीं कर सकता। रुबियो ने इन्हें बेतुका और हकीकत से दूर बताया था।

ईरान बोला- अमेरिका जंग खत्म करे तो 2 दिन में होर्मुज खोल देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका हर मोर्चे पर जंग खत्म करता है, तो ईरान दो दिन के अंदर होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका को पहले ईरान की शर्तें माननी होंगी। ऐसा नहीं हुआ तो ईरान जवाबी हमला करने के लिए तैयार है।

अराघची ने कहा कि ईरान हर तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अपने हथियार मजबूत किए हैं, सेना की कमजोरियां दूर की हैं और नए हथियारों का परीक्षण किया है। उनके मुताबिक, ईरानी सेना पूरी तरह अलर्ट है।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA को दिए इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने के बाद से मध्यस्थों ने कोई खास कोशिश नहीं की है। ईरान पहले देखेगा कि अमेरिका चुनाव के नतीजों से उबरने में कितना समय लेता है। इसके बाद ही वह आगे की रणनीति तय करेगा।

होर्मुज स्ट्रेट समुद्र का एक अहम रास्ता है। यहां से दुनिया के कई देशों तक कच्चा तेल और गैस पहुंचता है। अगर इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही रुकती है, तो दुनियाभर में तेल की सप्लाई कम हो सकती है और कीमतें बढ़ सकती हैं।

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए और दोनों के बीच जंग शुरू हो गई।

अप्रैल की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चला। जून में फिर से सीजफायर और जंग खत्म करने को लेकर समझौता हुआ, लेकिन अगस्त में यह भी टूट गया और तनाव फिर बढ़ गया।

अब जंग रोकने को लेकर बातचीत चल रही है। इस बातचीत में परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट खोलने और जंग खत्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677