Connect with us

कोरबा

इंटक द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन

Published

on

कोरबा/गेवरा/दीपका। साउथ ईस्टर्न कोयला ठेका मजदूर संघ (इंटक) के केंद्रीय नेतृत्व ने कोयलांचल में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से श्यामू (खुशाल) जायसवाल के अनुशंसा से गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति/निर्वाचन की घोषणा की है संघ के केंद्रीय महासचिव आर. सी. मिश्रा द्वारा दिनांक 18 नवंबर 2026 को जारी पृथक कार्यालय आदेशों (आदेश क्रमांक:- PIK/SEKT.MS/106/2026 एवं PIK/SEKT.MS/107/2026) के तहत यह निर्णय लिया गया है ।

जारी आदेश के अनुसार नवनियुक्त/निर्वाचित सभी पदाधिकारी आगामी आदेश तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे ।

नवनियुक्त/निर्वाचित क्षेत्रीय पदाधिकारी

  1. गेवरा क्षेत्र आदेश क्रमांक: 106/2026
    अध्यक्ष:- संतोष यादव
    महासचिव:- मनोज कुमार
  2. दीपका क्षेत्र आदेश क्रमांक: 107/2026
    अध्यक्ष: अनिल दास
    महासचिव:- प्रतीक राज

कानूनी संरक्षण व सहयोग का आग्रह

केंद्रीय नेतृत्व ने अपने कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया है कि नवनियुक्त/निर्वाचित ठेका पदाधिकारियों को औद्योगिक विवाद अधिनियम (I.D. Act) 1947 के प्रावधानों के तहत संरक्षित कामगार (Protected Workman) की श्रेणी में मानते हुए संबंधित प्रशासन कोयला प्रबंधन और ठेका कंपनियों द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग एवं कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाए ताकि वे श्रमिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकें ।

प्रशासन व प्रबंधन को सूचनार्थ प्रतिलिपि

इन नियुक्तियों की विधिवत सूचना एवं आवश्यक सहयोग के लिए आदेश की प्रतिलिपि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन श्रम विभाग क्षेत्र के प्रबंधन तथा ठेका कंपनियों को भेजी गई है इनमें प्रमुख रूप से जिलाधिकारी कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय) बिलासपुर महाप्रबंधक गेवरा एवं दीपका क्षेत्र अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) कटघोरा/पाली तहसीलदार एवं थाना प्रभारी दीपका/हरदीबाजार तथा गेवरा व दीपका क्षेत्र की समस्त ठेका कंपनियों के प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी शामिल हैं ।

Continue Reading

कोरबा

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा प्रदेश में प्रथम

Published

on

रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिला गौरवपूर्ण सम्मान

राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के करकमलों से नवाजी गई कोरबा महिला मोर्चा की टीम

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा ने संगठनात्मक सक्रियता और नवाचार की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रायपुर स्थित जैनम भवन में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट और प्रभावी कार्यों के लिए जिला कोरबा को इस विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया ।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के करकमलों से प्रदान की गई ।

इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की कोरबा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के प्रयास का नहीं, बल्कि कोरबा जिले की समस्त जिला पदाधिकारी बहनों और मंडल अध्यक्षों की अथक मेहनत निरंतर सक्रियता समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बहन ने जिस लगन जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ डिजिटल व संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया है वह पूरे संगठन के लिए अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है ।

जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने आगे कहा कि प्रदेश स्तर पर मिला यह सम्मान कोरबा महिला मोर्चा की कार्यशैली पर नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है और आने वाले समय में दोगुनी ऊर्जा उत्साह व एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की नई प्रेरणा देता है ।

अंत में उन्होंने इस बड़ी सफलता के लिए कोरबा जिला महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी बहनों एवं मंडल अध्यक्षों को हृदय से बधाई, धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए सभी के परिश्रम व समर्पण को नमन किया ।

नारी शक्ति का सम्मान, संगठन की पहचान सामूहिक प्रयास, सफलता का आधार ।

Continue Reading

कोरबा

देवउठनी एकादशी की पूजा के बीच आंगन में पहुंचा अजगर:कोरबा में 8 फीट लंबे अजगर को बारिश के बीच रेस्क्यू किया,बाद में जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक ओर घर में देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर अचानक आंगन में करीब 8 फीट लंबा अजगर पहुंच गया।

विशाल अजगर को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और घर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को दी गई।

तेज बारिश के बीच शुरू किया रेस्क्यू

घटना के समय तेज बारिश हो रही थी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश और फिसलन को देखते हुए उन्होंने रेनकोट और गमबूट पहनकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अजगर काफी बड़ा था और रेस्क्यू के दौरान खुद को बचाने के प्रयास में हमलावर रुख अपना रहा था। उसने कई बार हमला करने की कोशिश की।

ऐसी स्थिति में धैर्य और सावधानी बरतते हुए जितेंद्र सारथी ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर थैले में रखा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

छाता लेकर देखते रहे परिवार के सदस्य

रेस्क्यू के दौरान घर के सदस्य छाता लेकर खड़े रहे और पूरी कार्रवाई देखते रहे। परिवार को आशंका थी कि यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह घर के अंदर भी प्रवेश कर सकता है। इससे किसी अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ था। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें

जितेंद्र सारथी ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित व सूखे स्थान की तलाश में घरों, आंगन, जूते-चप्पलों और वाहनों में पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और न ही वन्यजीव को मारने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग पकड़ाए:पुलिस ने मारा छापा, तो शराब और चखने के साथ खेलते मिले, 18,800 रुपए जब्त

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के बीच स्थित जेबी होटल में जुआ खेलते 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे में शराब और चखने के साथ जुआ चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 18 हजार 800 रुपए जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि, होटल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा और पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से जुए की रकम 18 हजार 800 रुपए बरामद हुई।

चार आरोपी कोरबा के, एक रायपुर का

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार (40), निवासी तुलसी नगर रोड, तरुण मिश्रा (42), निवासी सीएसईबी, दीपेश जैन (38), निवासी अवध नगर निहारिका और सुनील कुमार (39), निवासी तुलसी नगर शामिल हैं।

पांचवें आरोपी की पहचान धनराज कुमार के रूप में हुई है। वह सदर बाजार अमलीडीह, रायपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र की जानकारी नहीं दी गई है।

होटल संचालक पर जुआ खिलाने का आरोप

पुलिस का कहना है कि होटल संचालक कमरे किराए पर देकर वहां जुआ खिलाता था। कमरे में शराब और चखने की व्यवस्था भी की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक दिन पहले भी पकड़े गए थे 6 जुआरी

एक दिन पहले उरगा पुलिस ने पिकनिक की आड़ में जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा था। इनमें बाराद्वार के एल्डरमैन और एक प्रिंसिपल भी शामिल थे।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद शहर के होटलों में भी इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग उठ रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677