Connect with us

जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण की कोशिश…6 पर FIR:दुकानदारों से कहा- ईसाई धर्म अपना लो, हिन्दू देवी-देवताओं का किया अपमान

Published

on

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण में 4 महिला और 2 पुरुष यीशु मसीह की बुकलेट दुकानों में बांट रहे थे। वे लोगों से ईसाई धर्म अपनाने की बात कह रहे थे।

दुकानदारों के अनुसार हिंदू धर्म के देवी-देवताओ को अपमानित भी किया गया। मामले की शिकायत के बाद शिवरीनारायण पुलिस में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

आवेदक बुद्धेश्वर केशरवानी ने बताया कि वह अपने उत्सव इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान दोपहर करीब 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष आकर एक पुस्तक दी, जिसमें लिखा था “उपहार जो सब कुछ बदल देता है”।

महिलाएं कहने लगी हमारे प्रभु यीशु मसीह का उपहार है। आप सभी ईसाई धर्म को अपना ले। प्रभु यीशु मसीह अधिक शक्तिशाली है और दैवीय शक्ति से परिपूर्ण है। हिंदू धर्म को छोड़ दें, वही हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को अपशब्द कहते हुए अपमानित किया गया।

शिकायत के बाद शिवरीनारायण थाने में संजय साहू (33), कृष्णा साहू (33), गायत्री साहू (28), पुनीबाई साहू (35) , सुशीला साहू (35), गिरजा साहू (38) निवासी गोधना थाना नवागढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

गंगरेल के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-एसपी ने महानदी के तटीय इलाकों का लिया जायजा, DDRF की दो टीमें तैनात

Published

on

जांजगीर-चांपा। महानदी में जलस्तर बढ़ने से शिवरीनारायण में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शबरी सेतु पूरी तरह जलमग्न हो गया है। यहां करीब 7 फीट ऊपर पानी बहने की जानकारी है।

मेला ग्राउंड और चौपाटी इलाका पूरी तरह पानी में डूब गया है। नटराज चौक, बिलासपुर रोड और केरा मार्ग तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई वार्डों और मोहल्लों के घरों में भी पानी घुस गया है। वार्ड नंबर 1 के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों की आवाजाही नाव के जरिए हो रही है।

बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने महानदी के तटीय इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजस्व, पुलिस, जल संसाधन और नगर सेना समेत संबंधित विभागों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और बचाव उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

DDRF की दो टीमें तैयार, एक शिवरीनारायण में तैनात

बाढ़ राहत के लिए जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की दो टीमें तैयार हैं। एक टीम मोटर बोट के साथ शिवरीनारायण में तैनात है। दूसरी टीम जिला मुख्यालय में रिजर्व रखी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी प्रभावित इलाकों में तैनात हैं।

बैराज, घाट और पुलों का निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण बैराज, घाट, पुल और बसंतपुर बैराज का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए घाटों और पुलों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। पानी बढ़ने की स्थिति में यातायात रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

जलभराव वाले इलाकों में मुनादी के निर्देश

महानदी के तटीय इलाकों और पहले जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुनादी के जरिए ग्रामीणों को संभावित जलभराव और जरूरी सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पहले से चिन्हांकित स्थानों पर जरूरी व्यवस्थाएं रखने को कहा गया है।

नदी किनारे सेल्फी-वीडियो बनाने से बचने की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी, पुल और तेज बहाव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। तेज बहाव के बीच सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम नहीं उठाने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

शिवरीनारायण में स्थिति बिगड़ी, प्रशासन की नजर

फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव की तैयारियां जारी हैं। प्रशासन महानदी के तटीय इलाकों, पुल-पुलियों और जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। वार्ड नंबर 1 के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है, जबकि अन्य प्रभावित इलाकों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 11 केवी सिल्वर तार चोरी:450 किलो तार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 4.85 लाख का माल बरामद

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के कुरियारी इलाके में पुलिस ने 11 केवी सिल्वर बिजली तार चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी का तार खरीदने वाले समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 450 किलो तार, जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई गई है, बरामद किया गया है।

इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप (CG-11-BE-4151) भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 4.85 लाख रुपए है। यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

पोल्ट्री फार्म के लिए लगाए गए थे खंभे

पुलिस के मुताबिक, कुरियारी डोंगाघाट से कुरियारी मुख्य मार्ग पर एक पोल्ट्री फार्म है। फार्म में बिजली कनेक्शन के लिए 11 खंभे लगाए गए थे और उन पर 11 केवी सिल्वर तार बिछाया गया था।

25 सितंबर की सुबह फार्म संचालक ने देखा कि खंभों पर लगा करीब 450 किलो तार गायब है। इसके बाद उन्होंने शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पिकअप से चोरी करने की मिली जानकारी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की वारदात बोलेरो पिकअप से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अविनाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर तार चोरी करना कबूल किया। उसने यह भी बताया कि चोरी का तार रायपुर के उरकुरा स्थित सृष्टि मेटालिक में बेचा गया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का तार खरीदने वाले पप्पू कोल के कब्जे से पूरा तार बरामद कर लिया।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

अविनाश थवाईत उर्फ मोटू, खोखरा, थाना जांजगीर

दीपांशु कूड़ापे उर्फ चिकी, उरकुरा

सनी सिंह, उरकुरा

राजेन्द्र कुमार उर्फ चाचा, उरकुरा

पप्पू कोल, शीतलापारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:थाने में शिकायत करने जा रहे थे, रास्ते में की मारपीट, 4 आरोपी पकड़े गए

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम गतवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। विवाद के बाद रास्ते में दोबारा मारपीट हुई, जिसमें 74 साल के जोत राम कश्यप को गंभीर चोटें आईं। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विसर्जन के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता रोहित कश्यप को दी। रोहित मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई।

इसके बाद रोहित, राहुल और जोत राम कश्यप बाइक से शिकायत दर्ज कराने पंतोरा चौकी जा रहे थे। इसी दौरान गांव के हाईस्कूल के पास उनकी मुलाकात शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप से हुई।

रास्ते में फिर शुरू हुई मारपीट

पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिव कश्यप ने डंडे से हमला किया, जबकि नारायण और संजय ने हाथ-मुक्के और पैर से मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, सविता कश्यप ने राहुल को पकड़कर उसके साथ मारपीट की।

इसी दौरान जोत राम को जमीन पर पटक दिया गया। उनके सिर और छाती में गंभीर चोट लगी। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

4 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप, सभी ग्राम गतवा के निवासी हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677