कोरबा
कोरबा जिले में दिनदहाड़े ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में लूट का दुस्साहसिक प्रयास, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी बाजार स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट के दुस्साहसिक प्रयास को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र प्रेषित कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि 01 जुलाई 2026 को तीन नकाबपोश अपराधियों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया तथा हथियारों, मिर्च पाउडर, चाकू एवं कट्टे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। किंतु दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल के अदम्य साहस, धैर्य एवं सतर्कता के कारण अपराधियों की मंशा सफल नहीं हो सकी और एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।
राजेश यादव ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ केवल व्यापारियों पर हमला नहीं, बल्कि समाज में भय, असुरक्षा और अराजकता का वातावरण निर्मित करने का सुनियोजित प्रयास हैं। यदि ऐसे दुस्साहसी अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और अधिक बुलंद होंगे तथा आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित होगा।
उन्होंने गृह मंत्री से मांग की है कि घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा जिले के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
राजेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार इस जघन्य अपराध के आरोपियों को शीघ्र कानून के शिकंजे में लाकर प्रदेश की जनता में सुरक्षा, न्याय और सुशासन के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
कोरबा
जिले में “विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन” का शुभारंभ
वीबी जी-रामजी गांवों के समग्र विकास को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम-डॉ. पवन कुमार सिंह
ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों का गारंटीशुदा रोजगार
तिरुपति (आंध्र प्रदेश) से राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ा कोरबा जिला
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह
कोरबा। जिले में “विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (जी-रामजी)” के शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरुपति (आंध्र प्रदेश) से केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुभारंभ किए गए राष्ट्रीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जिला एवं जनपद पंचायतों में देखा गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा श्री दिनेश कुमार नाग, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान,जनप्रतिनिधि, योजना के हितग्राही, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (जी-रामजी) विकसित भारत–2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक पंजीकृत ग्रामीण परिवार को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का मांग आधारित गारंटीशुदा रोजगार मिलेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी दर ₹262 से बढ़ाकर ₹300 प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि मनरेगा से विकसित भारत जी-रामजी तक की यह यात्रा ग्रामीण विकास की नई दिशा तय करती है। योजनाएं तभी सफल होती हैं जब उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो। सभी ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर जिले को आदर्श जिला बनाने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि योजना के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा तथा रोजगार की मांग प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर कार्य उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-रामजी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा गांवों के समग्र एवं सतत विकास को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अभियान सिद्ध होगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने योजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा कौशल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।


कोरबा
कोरबा में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री पर हमला:60 हजार रुपये लूटे, लाठी-डंडों से पीटा,कांग्रेस नेता के बेटे और पुलिस चालक पर आरोप
कोरबा। जिले के भुलसीडीह गांव में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के मंत्री एवं पोल्ट्री फार्म व्यापारी कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ करने के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

घायल नेता को डायल-112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घर लौटते समय रास्ता रोककर किया हमला
जानकारी के अनुसार, भुलसीडीह निवासी कपिलेश्वर धीरज की निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास दुकान है। बुधवार देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय गांव के अरुण खांडे, संदीप कुमार और उनके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी कार में तोड़फोड़ की, फिर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
60 हजार रुपये लूटने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास रखे 60 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गए। आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। बाद में राहगीरों ने उन्हें देखा और डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची।

नशे के कारोबार का विरोध बना वजह
कपिलेश्वर धीरज ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बाहर से आए मजदूर काम करते हैं। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर और आसपास के गांवों में गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है, जिससे स्थानीय बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने अरुण खांडे और संदीप कुमार को समझाइश दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

कांग्रेस नेता के बेटे और पुलिस चालक पर आरोप
घायल भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अरुण खांडे एक कांग्रेस नेता का बेटा है, जबकि संदीप कुमार पुलिस चौकी में सरकारी वाहन चालक है। उनका कहना है कि संदीप अपने पद का रौब दिखाकर उन्हें लगातार धमका रहा था। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उन्हें इस हमले का सामना करना पड़ा।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले और लूट के आरोपों की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब को ‘आदर्श क्लब’ का रूप देने सुबह पहुंचे निगम आयुक्त, विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब को एक आदर्श प्रेस क्लब के रूप में विकसित करने की दिशा में बुधवार सुबह नगर पालिक निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रेस क्लब परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्लब की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

निगम आयुक्त ने प्रेस क्लब परिसर में आवश्यक विस्तार कार्यों और इसके सौंदर्यीकरण को लेकर मौके पर ही मौजूद मातहत अधिकारियों को पूरे परिसर का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए जल्द ही रूपरेखा तैयार कर काम शुरू किया जाएगा।
निगम आयुक्त के इस दौरे के दौरान प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, सह सचिव हरीश तिवारी और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन विशेष रूप से उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने आयुक्त को क्लब की प्राथमिकताओं और आवश्यक जरूरतों से अवगत कराया। इस दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अभियंता सोमनाथ डहरे व विनोद गोंड, सफाई इंस्पेक्टर सचींद्र थवाईत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें आयुक्त ने विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विशेष रूप से वार्ड पार्षद पंकज देवांगन भी मौजूद रहे।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
