Connect with us

Uncategorized

बाँकी मोगरा – देशी शराब दुकान – पउवा में निकला जिंदा कीड़ा… क्या है सच्चाई ? देखे वीडियो

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

घटना आज दिनांक 23/07/25 की

बाँकी मोगरा – शराब प्रेमियों में उस वक्त खलबली मच गई जब एक उपभोक्ता द्वारा जैसे ही देशी शराब की बोतल खोली गई तो उसमें जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य को देख लोगों को घिन तो आई ही साथ ही साथ उपभोक्ताओं ने नाराज होकर शराब दुकान के बाहर भारी हंगामा करने लगे।

गजब का कारनामा, कहावत पूरा सेट है – नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है।

उपभोक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक 23/07/25 को सुबह बांकी मोंगरा क्षेत्र के सरकारी मान्यता प्राप्त देशी शराब भट्टी सेदेशी शराब की शीशी वाली बोतल खरीदी जिसे उपभोक्ता द्वारा खोलाने से पहले ही अंदर एक कीड़ा रेंगता हुआ देखा जिसके बाद उपभोक्ताओं ने हल्ला करना शुरू कर दिया जो कुछ देर के बाद शांत करा दिया गया।

इस तरह की घटना इस क्षेत्र में पहले भी कई बार घट चुकी है, इस तरह के घटनाओ को बार बार देख कर भट्ठी के संचालकों को ईमानदारी साफ झलकती है। आज के इस दृश्य के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि शीशी में भरे शराब को कही न कही पलटी कर धांधली किया जा रहा है तभी इसमें जिंदा कीड़ा अंदर रेंगते दिखाई दे रहे है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों को ऐसी मामलों पर संज्ञान लेने की जरूरत है। देशी शराब भट्टी संचालको की इतनी बड़ी गलती के आम होने के बाद भी अगर किसी तरह का कार्यवाही नहीं की जाती है तो फिर वजह समझ से परे होगा। आक्रोशित प्रत्यक्षदर्शियों और उपभोक्ताओं ने कहा ऐसी घटना से स्पष्ट है कि आला अधिकारियों द्वारा शराब की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा होगा, इसी वजह से संचालकों द्वारा बोतलों में मिलावट की जा रही होगी और उपभोक्ताओं की जान से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाये हुए पूछा कि जानकारी के बाद भी आजतक कार्यवाही क्यों नहीं की गई?

विभाग के अधिकारीयों का सिर्फ औपचारिक जांच कर के मौन होने का क्या राज है?

शराब भट्टियों में साफ-सफाई और मानक नियमों का पालन क्यों नहीं किया जाता, क्या इनको नियमों को पालन न करने का अधिकार प्राप्त है?

इतने बड़े लापरवाही के सामने आने के बाद भी आबकारी विभाग चुप क्यों रहती है, क्या उनपर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है?

क्या चंद पैसे के लालच में उपभोक्ताओं के जिंदगी को ताक में रख खिलवाड़ करना सही है?

देखे वीडियो, शीशी के अंदर साफ दिखाई दे रहा कीड़ा👇👇

फिलहाल यह मामला पूरे जिला में आग की तरह फैल चुकी है, और अब देखना ये है कि इस मामले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारीगण बाँकी मोगरा के सरकारी मान्यता प्राप्त देशी शराब के दुकान संचालक पर कार्यवाही कर उपभोक्ताओं को तसल्ली दिलाती है या हर बार की तरह इस बार भी मामले को नजरअंदाज कर मौन रहती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बांकीमोंगरा नगर पालिका में नई टीम की कमान: जानें कौन हैं 4 नए एल्डरमैन और शहर के विकास का पूरा रोडमैप,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज है। शहर के समग्र विकास और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई दिशा देने के लिए 4 नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ ही बांकीमोंगरा के विकास का नया खाका खिंचना शुरू हो गया है।

नई जिम्मेदारी: इन चार चेहरों पर टिका भरोसा

शहर के विकास और जनसेवा की डोर अब जिन 4 नवनियुक्त एल्डरमैनों के हाथों में सौंपी गई है, वे हैं:

🔹 श्रीमती राखी अग्रवाल

🔹 जितेन्द्र सिंह

🔹 देव यादव

🔹 निराकार नाहक

शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

VVIPs की मौजूदगी: मंच पर जुटी सत्ता और संगठन की ताकतकार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि मंच से नगर के भावी विकास का खाका भी पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नपा बांकीमोंगरा) एवं श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष) की गरिमामय मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के समस्त पार्षदों सहित क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों के बड़े बयान: किस पर रहेगा फोकस?

लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): “एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी को जनसेवा की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है। बांकीमोंगरा के विकास के लिए खजाना हमेशा खुला रहेगा!

प्रेमचंद पटेल (विधायक): “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी से ही बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष): “नगर की सफाई, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएँ हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नई टीम के साथ काम करने में और मजबूती मिलेगी।

विकास झा (नेता): “बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा।”

आगे क्या? नवनियुक्त एल्डरमैनों के आने से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली में गति आने की संभावना जताई जा रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं जैसे—सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट्स की समस्याओं का अब त्वरित समाधान हो सकेगा।

Continue Reading

Uncategorized

90 ग्राम की जगह निकला 70 ग्राम Surf Excel, HUL को देना पड़ा हर्जाना

Published

on

नैनीताल, एजेंसी। अगर किसी प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखा वजन और अंदर मौजूद सामान का वजन अलग निकले, तो ग्राहक कानूनी कार्रवाई कर सकता है। उत्तराखंड में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां Surf Excel के कम वजन वाले पैकेट को लेकर उपभोक्ता ने HUL के खिलाफ केस जीता और कंपनी को मुआवजा देना पड़ा।

90 ग्राम की जगह निकला 70 ग्राम

मामला सितंबर 2020 उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी ज्ञान चंद्र गर्ग का है। गर्ग ने Surf Excel EW डिटर्जेंट का एक पैक खरीदा। आरोप है कि पैक पर 90 ग्राम लिखा था लेकिन तौलने पर उसका वजन केवल 70 ग्राम निकला। कंपनी और विक्रेता से समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, नैनीताल का रुख किया।

जिला आयोग ने HUL को ठहराया जिम्मेदार

सुनवाई के दौरान आयोग ने सीलबंद पैकेट का वजन कराया, जिसमें वजन 70 ग्राम ही पाया गया। आयोग ने HUL को मानसिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान के लिए 50,000 रुपए तथा मुकदमेबाजी खर्च के रूप में 10,000 रुपए देने का आदेश दिया। साथ ही अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए अलग से 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

राज्य आयोग ने मुआवजा घटाया

HUL ने इस आदेश को राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी। राज्य आयोग ने माना कि कम वजन वाला उत्पाद बेचना अनुचित व्यापार व्यवहार है और कंपनी की अपील खारिज कर दी। हालांकि, आयोग ने मानसिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान के लिए दिए गए मुआवजे को 50,000 रुपए से घटाकर 40,000 रुपए कर दिया। वहीं 10,000 रुपए का मुकदमेबाजी खर्च बरकरार रखा और 50,000 रुपए का अलग जुर्माना रद्द कर दिया।

कोर्ट ने क्या कहा?

राज्य आयोग ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत जिला आयोग को मामले की सुनवाई का पूरा अधिकार है। आयोग ने यह भी माना कि शिकायतकर्ता ने पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर साबित किया कि उसे कम वजन वाला उत्पाद बेचा गया, जो स्पष्ट रूप से अनुचित व्यापार व्यवहार है।

Continue Reading

बाँकी मोगरा

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में छात्र परिषद चुनाव लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया से संपन्न

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा:– पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में दिनांक 21 जुलाई 2026, मंगलवार को प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे के निर्देशन में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय के दोनों माध्यमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पृथक-पृथक मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) तैयार की गई। इसके पश्चात विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए गए, उनकी जांच की गई तथा नियमानुसार नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई।

चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अवधि में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी प्रत्याशियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर लोकतांत्रिक एवं अनुशासित ढंग से अपना प्रचार-प्रसार किया तथा छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रत्याशियों ने अपने विचार, योजनाएँ एवं छात्रहित से जुड़े संकल्प विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रशासन ने संपूर्ण चुनाव प्रचार को निर्वाचन आचार संहिता एवं विद्यालयीन अनुशासन के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदान दल का गठन किया गया तथा मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई। विद्यालय के दोनों माध्यमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन, मतदान दल का गठन, निर्वाचन सामग्री का वितरण, मतदान एवं मतगणना का कार्य तथा चुनाव को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का दायित्व पीएम श्री प्रभारी द्वय श्री एस. एस. पैकरा एवं श्री बी. के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी निर्वाचन कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

हिंदी माध्यम में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी इस प्रकार रहे— शाला नायक पद हेतु तन्मय साहू, चैतन्य दास, सुमित दास एवं प्राची साहू; उप शाला नायक पद हेतु नियति बंजारे एवं नंदनी सोनी; सचिव पद हेतु आर्यन सांडे एवं आकाशी महंत; सांस्कृतिक सचिव पद हेतु रिया यादव, स्तुति चौहान, तृप्ति यादव एवं रुचिपाल; अनुशासन सचिव पद हेतु युवराज मौर्य, अशनुर चौहान, चन्द्र प्रभा साहू एवं निशा कुमारी; क्रीड़ा सचिव पद हेतु महेंद्र महंत, तरुण कुमार रवानी, सुमित कुमार एवं मोहम्मद अरमान; स्वच्छता सचिव पद हेतु डाली जायसवाल, ममता पाटले, पूजा जांगड़े एवं सिद्धी तथा पर्यावरण सचिव पद हेतु मुस्कान कौर, गरिमा महंत एवं नीरज दास ने चुनाव लड़ा।

अंग्रेजी माध्यम में शाला नायक पद हेतु आशी बर्मन एवं आशी राय; उप शाला नायक पद हेतु मनीष प्रताप एवं अंशु देवांगन; सचिव पद हेतु प्रतीक्षा जायसवाल एवं पल्लवी यादव; सांस्कृतिक सचिव पद हेतु श्वेता चित्रकार एवं काकुल आजाद; अनुशासन सचिव पद हेतु सुनिधि शर्मा एवं कुमारी आकांक्षा; क्रीड़ा सचिव पद हेतु सामिया एवं अभिकांत साहू; स्वच्छता सचिव पद हेतु रिया सिन्हा एवं निधि महंत तथा पर्यावरण सचिव पद हेतु भूमि साहू एवं तमन्ना कुर्रे ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की।

मतगणना उपरांत हिंदी माध्यम में शाला नायक पद पर तन्मय साहू, उप शाला नायक पद पर नियति बंजारे, सचिव पद पर आर्यन सांडे, सांस्कृतिक सचिव पद पर रिया यादव, अनुशासन सचिव पद पर युवराज मौर्य, क्रीड़ा सचिव पद पर महेंद्र महंत, स्वच्छता सचिव पद पर डाली जायसवाल तथा पर्यावरण सचिव पद पर मुस्कान कौर निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में शाला नायक पद पर आशी बर्मन, उप शाला नायक पद पर मनीष प्रताप, सचिव पद पर पल्लवी यादव, सांस्कृतिक सचिव पद पर काकुल आजाद, अनुशासन सचिव पद पर कुमारी आकांक्षा, क्रीड़ा सचिव पद पर अभिकांत साहू, स्वच्छता सचिव पद पर रिया सिन्हा तथा पर्यावरण सचिव पद पर भूमि साहू विजयी घोषित किए गए।

प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, सहयोग एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि विद्यालय की प्रगति एवं छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अंत में प्राचार्य ने पीएम श्री प्रभारी द्वय श्री एस. एस. पैकरा एवं श्री बी. के. शर्मा, निर्वाचन कार्य में संलग्न समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का सफल एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677