Connect with us

बाँकी मोगरा

बाँकी मोंगरा – SECL भूमि पर कब्जा करने वाले दो आरोपिया जामबाई और रीता महंत पहुंचे जेल,,,,जबकी मनराखन मुचलका में बाहर….देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा :– सुराकाछार बलगी बांकी उपक्षेत्र अधिग्रहित भूमि बांकी secl अस्पताल के सामने वाले रिक्त भूमि खसरा क्रमांक 151, 171 लम्बाई 20 मीटर चौडाई 15 मीटर इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर SECL विभाग द्वारा उक्त भूमि को खाली कराने पहुंचे जहां उनके द्वारा जान से मारने की धमकी और मोबाइल छीन कर गाली गलौज की गई थी। 13 फरवरी को SECL विभागीय कर्मचारी सुरक्षा गार्ड तुलसी राम साहू ने प्रार्थी के रूप में थाना बाँकी मोगरा पहुंच – माखन लाल यादव, जाम बाई, रीता महंत के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद थाना बांकी मोगरा के प्रभारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की संज्ञान ली और नामजद शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर जाँच शुरू किया गया था साथ ही इनका पिछला रिकॉर्ड खंगाला गया।

सूत्र के माने तो मुख्य सरगना कोई और है जो पर्दे के पूछे रह कर उक्त भूमि पर इन आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा निर्माण कराने का ठेका दिया है, कब्जा कर उक्त भूमि को एक बड़ी रकम देकर सौंपने की बात हुई है। सबसे पहले तो पुलिस प्रशासन को इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करना चाहिए और पर्दे के पीछे छुपे भू माफिया पर कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

अभी हाल ही में नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा की सी.एम.ओ. द्वारा बांकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें भवन निर्माण शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जाम बाई ने अपने ऊपर तेल डाल कर भय दिखाने की कोशिश की थी जो एक अपराध के श्रेणी में आता है, इस शिकायत पर भी थाना बांकी मोगरा में जाम बाई के खिलाफ अपराध पंजी बद्ध हुई है।

जाम बाई और रीता महंत के द्वारा फर्जी जमीन बिक्री के भी कई आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज है

• हाल ही में अपने ऊपर तेल डाल कर भय बनाने की अपराध पंजीबद्ध है।

• 2017 में जाम बाई द्वारा एक युवती को सारे आम बाल काट कर पूरे मुहल्ले में अपमानित करने के मामले में भी थाना बाँकी मोगरा में अपराध दर्ज पाए गए।

• भूमि कब्जा कर के देने का लिया जाता है ठेका।

• इनके पास तैयार होते है फर्जी पेपर जिसे दिखा कर लोगों को गुमराह करते है।

• भूमि कब्जा मामले में एक नामजद को थाना से ही मुचलका दे दी गई है।

आरोपियों के द्वारा लगातार इस तरह के कारनामे और अपराधों के सिलसिले इस कदर बढ़ चुके है कि अब न तो इनको शासन प्रशासन का डर है और न ही पुलिस का, लगता है इनकी पहुंच ऊपर तक पहले से ही रहती है या इनके पीछे रहता है इनका आका जिनके वजह से इनके हौसले बुलंद हो गए है, और अब इनके द्वारा शासकीय कामों और भूमियों पर नजर लग गई है और मौका पाते ही इनके द्वारा भूमियों पर दादागिरी से कब्जा कर दबंगई दिखाई जाती है।

फिलहाल आरोपी जाम बाई और रीता महंत पर अपराध दर्ज कर धारा 132, 226, 221,191 बी एन एस पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में उपस्थित कर दिया गया जहां से उनको महिला कारावास दाखिल कर दिया गया।

अब आगे देखना ये है कि आरोपियों द्वारा की गई कब्जा निर्माण पर secl विभाग बुलडोजर चलाती है या नहीं, क्या मुचलका में बाहर आया व्यक्ति फिर से यह कृत्य करेगा या की नया प्लान बनाएगा या इसे अपने किए का पछतावा है। ये तो अब आने वाली समय ही बताएगी, पुलिस ने अपनी कार्यवाही कर दी है अब उक्त भूमि पर कब्जा और मलवा को हटाने की जिम्मेदारी secl विभाग व नगर पालिका परिषद की है जो अपनी कार्यवाही कब तक करती है। कार्यवाही किए जाने और मामला कब कौन सा रुख लेती है समय समय पर आप को अवगत कराया जाएगा ।

पुलिस विभाग ने दो अलग अलग मामलों में 1 – गजरा स्थित भवन निर्माण में बाधा डालने और 2 – secl भूमि पर कब्जा करने वाले मामले में इनपर कार्यवाही की है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई गंभीर,,,, व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया गाइडलाइन,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद एवं पुलिस थाना बांकी मोगरा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा जिला कोरबा के निर्देशानुसार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने व्यापारियों से बैठक कर नगर की सुरक्षा एवं भविष्य में घटने वाली घटनाओ से बचने और सतर्क रहने को लेकर समझाइश दी साथ ही घटनाओं को रोकने हेतु निम्न सुरक्षा उपायों का पालन करना सुनिश्चित किया ।

अपने यहां एक चौकीदार रखे जो हमेशा चौकन्ना रहे।

• अपने दुकान के अंदर व बाहर अच्छी गुणवत्ता वाली सीसीटीवी कैमरा विथ वॉयस रिकॉर्डर लगवाए जो हमेशा चालू हालत में रहे जिसमें लंबी बैकअप की क्षमता हो।

• गमछा, मास्क और मुंह बांध कर आने वाले ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न दें।

• सराफा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्क रहे ।

• आस पास कोई आपत्तिजनक या अंजान व्यक्ति नज़र आए तो तुरंत थाना या 112 को संपर्क कर जानकारी दे।

• ग्राहकों से लेनदेन के समय अपने स्टाफ को सतर्क रहने का हिदायत दे।

• खरीदारी करने आए ग्राहकों का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखे।

• सराफा व्यापारी ज्वेलरी और कैश रकम लेकर आते और जाते वक्त एक ही रस्ते का इस्तेमाल न करे और समय बदल बदल कर जाए।

• ग्राहकों को आभूषण ले जाते वक्त सतर्क रहने और साथ में किसी को लेकर आने की हिदायत दे।

• अपने अपने कर्मचारियों की पुलिस सत्यापन अवश्य करावे।

• दुकानों और बैंक से नगद रकम लाते और लेजाते वक्त सतर्क रहे साथ ही अपने सहयोगी को साथ जरूर रखे ।

उक्त बिंदुओं पर चर्चा कर उपस्थित समस्त व्यापारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की हिदायत दी साथ ही किसी घटना की जानकारी या अंजान संदेहजनक व्यक्ति की जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत देने की निवेदन की।

1 – पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193399

2 – थाना प्रभारी बाँकी मोगरा – 9479193312

Continue Reading

बाँकी मोगरा

स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच आज,, मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– क्षेत्र के बांकी 2 नंबर खेल मैदान में स्व अक्षत अग्रवाल की स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का आयोजन का आज दिनांक 18 फरवरी को फाइनल मैच होने जा रहा है, दोनों टीम के धुरंधर बल्लेबाज और जोशीले बोलर आमने सामने होंगे, आज का फाइनल मैच काफी रोमांचक और जोश से भरा हुआ मुकाबला होने वाला है।

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के नागरिक और खेल प्रेमियों ने बड़े संख्या उपस्थित होकर प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई है और मुकाबला का लुफ्त उठाया है ।

फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध, लोकप्रिय और डांसिंग अंदाज से दर्शक को मनोरंजन कराने वाले बिट्टू रंगीला एम्पायरिंग करेंगे।

आज के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, विशिष्ट अतिथि कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व पार्षद शैल राठौर, अजय प्रसाद, कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंदर अग्रवाल, अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद राजकुमारी गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद इन्द्रदीप कंवर उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading

Uncategorized

बाँकी मोंगरा – कटाईनार LCH क्वार्टर में युवक ने फांसी लगकर अपनी ईहलीला की समाप्त, पार्षद ने निभाई सराहनीय भूमिका….. देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा:– थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाईनार के LCH क्वार्टर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका परिषद बाँकी के वार्ड क्रमांक 13 कटाइनार मे निवास करने वाले 19 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र पटेल (चीकू), पिता नर्सिंग पटेल ने हर रोज की तरह कल रात खाना खाकर अपने कमरे मे चला गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर उसकी माँ ने उसका दरवाजा खटखटाया पर अंदर से बहुत देर तक किसी तरह हरकत या प्रतिक्रिया नहीं मिला तो घरवालों ने पीछे की ओर से जाकर कमरे के अंदर झाँक कर देखा तो पुष्पेंद्र पटेल (चीकू) पाइप मे नाइलून के रस्सी से झूलता नज़र आया जिसके बाद आनन फानन मे चिल्लाते हुए कमरे की ओर दौड़ा जहाँ पर वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा भी पहुंचे और दरवाजा तोड़ अंदर जाकर पुष्पेंद्र पटेल (चीकू) को निचे उतारा और पार्षद के मदद से युवक को secl अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ जाँच के दौरान चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया और थाना बाँकी मोंगरा मे सुचना दी गई।

सुचना के बाद थाने मे पदस्त उप निरक्षक एवं वर्तमान प्रभारी नन्दलाल टंडन के नर्देश पर विवेचक प्रधान आरक्षक राजेश कँवर ने मृतक के शव का पंचनामा कर मर्ग क्रमांक 9, धारा 194 बी एन एस पंजीबद्ध कर पी ऍम कराकर परिजन को शौप दिया।

मृतक वाहन चालक का काम करता था।

• मृतक के पिता कोरबा मे सुरक्षा गॉर्ड का काम करते है।

“वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने इस बुरे वक्त मे परिजन की मदद कर सराहनीय भूमिका निभाई, और हर बार की तरह इस बार भी अपने वार्ड के निवासियों के सुख दुख मे साथ खड़े रह कर एक अच्छा प्रतिनिधित्व निभाते हुए अपने पद का कर्तव्य निभाया।”

फिलहाल बाँकी पुलिस घटना की जाँच कर रही है, मृतक के इस घटना का मुख्य वजह तो पी एम रिपोर्ट आने बाद हि स्पस्ट हो पायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending