नई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है।
पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए।
पीएम मोदी के आने से पहले फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स को वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।
AI समिट के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। एंट्री गेट्स पर डेलीगेट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और स्टाफ की लंबी लाइनें नजर आईं।
70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, भीड़ से बिगड़े हालात
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 17 फरवरी को कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। ‘वॉर रूम’ एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।
फाउंडर का दावा- सुरक्षा घेरे के बीच चोरी हुए वियरेबल्स
कई एग्जीबिटर्स ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें उनके ही स्टॉल से बाहर कर दिया गया।
स्टार्टअप ‘नियो सेपियन’ के CEO धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा जांच के लिए जब उन्हें स्टॉल से बाहर भेजा गया, तब उनके कीमती AI वियरेबल्स गायब हो गए।
AI समिट में लगे एक्सपो में VIP मूवमेंट के दौरान कुछ स्टॉल्स पर गैजेट चोरी हो गए।
कनेक्टिविटी और खराब कम्युनिकेशन पर भी उठे सवाल
रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं।
कांग्रेस बोली- मोदी की ‘रील’ के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद
समिटमें हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया।
इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे:
सिक्योरिटी लैप्स के चलते कई सारे प्रोडक्ट्स चोरी हो गए
समिट वेन्यू में इंटरनेट न चलने की वजह से डेमो फेल हो गए
फाउंडर्स/एग्जिबिटर्स वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे
AI और टेक इवेंट में लैपटॉप, बैग, कैमरा, वाटर बॉटल बैन था
समिट में पेमेंट मोड सिर्फ कैश रहा, कई एग्जिबिटर्स भूखे रहे
ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
इवेंट में मौजूद AI स्टार्टअप फाउंडर्स ने PM मोदी को गेजेट्स की जानकारी दी।
मंडपम में 4 हजार कैमरे और 15 हजार जवान तैनात
भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 4 हजार से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरे और 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं…
G20 जैसी सुरक्षा: पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम 2023 में हुए G20 समिट के स्तर के हैं। अकेले कार्यक्रम स्थल पर ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
फेस रिकग्निशन सिस्टम: संदिग्धों की तस्वीरों को ‘AI फेस रिकग्निशन सिस्टम’ में फीड किया गया है। अगर ये किसी संवेदनशील जगह के पास दिखते हैं, तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।
ड्रोन और एयर डिफेंस: कार्यक्रम स्थल पर 6 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं। पूरे इलाके को 10 जोन में बांटा गया है, जिसकी निगरानी DCP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
हाई-टेक गैजेट्स: सुरक्षाकर्मियों को ऐसे AI स्मार्ट चश्मे दिए गए हैं, जिनमें ‘थर्मल इमेजिंग’ सिस्टम लगा है। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को पहचानना आसान होगा।
होटलों और पर्यटन स्थलों पर नजर: एक दर्जन से ज्यादा 5-स्टार होटलों में पुलिस कमांड रूम बनाए हैं। लाल किला, कुतुब मीनार और चांदनी चौक जैसे पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा है।
PM मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। यहां AI एक्सपो का भी आयोजन किया गया है।
एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस पेश किए हैं। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज इवेंट में शामिल हो रहे हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। 544 पेज और 7 चैप्टर की इस किताब में कई अनसुनी कहानियों के अलावा कई ऐसे फोटोग्राफ भी हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए। इनमें से कई फोटो राजीव गांधी तो कुछ प्रियंका गांधी ने क्लिक की हैं।
किताब के कवर पर जो फोटो है, इसे राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।
नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 9:54 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां AQI 821 दर्ज किया गया। इस सूची में भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान का लाहौर शामिल था। लाहौर 430 AQI के साथ 14वें स्थान पर रहा।
वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक का AQI 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी AQI 400 के पार पहुंच गया है। यूपी के नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 दर्ज किया गया। एमपी में रात का तापमान 11°C और यूपी में 15°C तक गिर गया है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है।
तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत 4 राज्यों से गाड़ियों के प्रदूषण पर जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों से निकलने वाले धुएं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। कोर्ट ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सरकारों के साथ MCD और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
कोर्ट ने पूछा है कि तय उम्र पूरी कर चुकी और प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करने वाली गाड़ियों की एंट्री और उनके चलने पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। साथ ही, ऐसी गाड़ियों की पहचान और जांच की व्यवस्था की जानकारी भी मांगी है। इसमें PUC सर्टिफिकेट की अनिवार्यता लागू कराने के कदम शामिल हैं।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की बेंच ने कमर्शियल और निजी गाड़ियों के लिए लागू नियमों और उन्हें लागू करने की व्यवस्था का ब्योरा मांगा है। खास तौर पर पड़ोसी राज्यों से दिल्ली-NCR में आने वाली गाड़ियों पर जानकारी देने को कहा गया है।
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
फरीदकोट में पिछले एक सप्ताह से आसमान में धुंध छाई हुई थी। दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ गया।
देहरादून में मंगलवार को मौसम साफ रहा, हालांकि आसमान में हल्का प्रदूषण नजर आया।
यूपी: हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा, AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी
यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। हवा सांस लेने लायक नहीं रही। मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति खतरनाक स्तर में पहुंच गई है।
MP: में टेम्परेचर 11 डिग्री से नीचे, कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 1-2°C गिरेगा तापमान
दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। बीती रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ गया। कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री रहा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने अगले 4 दिन के अंदर पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है।
राजस्थान: लगातार दूसरे दिन पारा 38 डिग्री के ऊपर, रात में भी कम हुई सर्दी, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा
राजस्थान के शहरों में सोमवार को भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।
बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दीपावली के बाद 5 बड़े शहरों में हवा खराब
बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
हिमाचल: 11 नवंबर से 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, 12-13 को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, टेंपरेचर 4॰C तक गिरेगा
हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। कल भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले छह दिन तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचे पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी-बागेश्वर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है।
नई दिल्ली/ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है।
उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल किया है। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है।
शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रही हैं। बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।
यूनुस की अंतरिम सरकार ने रद्द किया था पासपोर्ट
हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा आरिन ने हसीना की मांग को घर वापसी की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, सरकार ने हसीना के पहचान से जुड़े दस्तावेज रद्द कर दिए थे। अब वे बांग्लादेश की नागरिक होने के नाते अपने अधिकार वापस पाना चाहती हैं।
अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया था।
जनवरी 2025 में जुलाई-अगस्त के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के मामले में उनका सामान्य पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।
अप्रैल 2025 में चुनाव आयोग ने उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र लॉक कर दिया था।
बांग्लादेश के मंत्री ने शेख हसीना को आतंकवादी कहा
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने 5 नवंबर को कहा था कि सरकार भारत से शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है।
उन्होंने कहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि है और हसीना को बांग्लादेश को सौंपा जाना चाहिए। कबीर ने पत्रकारों से बातचीत में हसीना को आतंकवादी भी कहा था।
पूर्व पीएम हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है
शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। 17 नवंबर 2025 को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन को कुचलने के मामले में दोषी ठहराया था।
अदालत ने माना था कि प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा कार्रवाई के आदेश देने में हसीना की भूमिका थी। इस कार्रवाई में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करीब 1400 लोग मारे गए थे।
हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने अदालत के फैसले को भी खारिज करते हुए मुकदमे को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था।
जून 2024 में हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था
बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।
छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मांग की कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।
पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया।
5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत आ गईं।