Connect with us

छत्तीसगढ़

जेल में बंद MLA से मिले भूपेश बघेल:बोले-बालेश्वर साहू को फंसाया गया

Published

on

लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं आ रही, बीजेपी बोली- साजिश बताना सरासर गलत

जांजगीर-चांपा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले की खोखरा जेल जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 25 मिनट चली। भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक को फंसाया गया है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं आ रही है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने एक किसान के खाते से फर्जी तरीके से पैसा आहरण किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां न्यायालय ने फर्जीवाड़े को सही पाया।

नारायण चंदेल ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की साजिश बताना सरासर गलत, असत्य और झूठ है। यह पूरा मामला न्यायालय का है और न्यायालय के आदेश पर ही कार्रवाई हुई है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक पर ने किसान से 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने 9 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट पेश किया। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा ने विधायक को 22 जनवरी तक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विधायक के मिलने के बाद भूपेश बघेल रायपुर रवाना हो गए।

विधायक के मिलने के बाद भूपेश बघेल रायपुर रवाना हो गए।

भूपेश बघेल ने क्या-क्या कहा ?

दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले की खोखरा जेल पहुंचे। उन्होंने 25 मिनट तक जेल में बंद विधायक बालेश्वर साहू से बातचीत की। मुलाकात के बाद सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं से मिले। फिर रायपुर रवाना हो गए।

रायपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार विपक्ष में बैठे किसी भी व्यक्ति को दबाने का काम कर रही है, जो उसके खिलाफ बोलता है। इसी के चलते बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बालेश्वर साहू जल्द ही रिहा होंगे।

षड्यंत्र के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है, इसलिए वे इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकते। उन्होंने दोहराया कि सरकार ने जानबूझकर बालेश्वर साहू को फंसाया है। भाजपा किसी भी स्तर तक जा सकती है। पूर्व सीएम ने बेटे चैतन्य बघेल के मामले का भी जिक्र किया।

बदले की राजनीति का आरोप

भूपेश बघेल ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या विष्णुदेव साय की सरकार, यह सब बदले की राजनीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोधियों की ओर से उठाई जा रही जांच की मांग को नहीं मान रही है और इस सरकार से सभी वर्ग नाराज हैं।

धान खरीदी की स्थिति पर पूर्व सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का धान नहीं बिका है, न रकबा बढ़ा है और न ही टोकन कट रहा है। उन्होंने कोरबा और खल्लारी विधानसभा क्षेत्रों में किसानों की आत्महत्या के मामलों का भी जिक्र किया।

कांग्रेस किसान के साथ या अपराधी के साथ- भाजपा

इस मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं भूपेश बघेल, चरणदास महंत और अन्य विधायकों से सवाल करते हुए कहा कि किसान के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है, ऐसे में वे यह स्पष्ट करें कि वे किसान के साथ खड़े हैं या अपराधी के साथ। जो खुद को किसान पुत्र और किसान हितैषी बताते हैं। उन्हें आज ही साफ करना चाहिए कि वे किसान के पक्ष में हैं या अपराध करने वाले के समर्थन में।

जेल मैनुअल और नियमों के पालन की नसीहत

नारायण चंदेल ने चरणदास महंत को लेकर कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक जिम्मेदार पद है। जब कांग्रेस का विधायक फर्जीवाड़े के मामले में जेल में है और उससे मिलने जाया जाता है, तो जेल मैनुअल और नियमों का पालन करना चाहिए। जेल के नियम और कानून के तहत सीमित लोगों को ही मिलने की अनुमति होती है, वहां किसी प्रकार का जुलूस निकालकर मिलने नहीं जाया जाता।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 2015 से 2020 के बीच बालेश्वर साहू बम्हनीडीह सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। वहीं गौतम राठौर उस समय विक्रेता के पद पर काम कर रहा था। दोनों ने मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने का झांसा दिया। बहाने से 10 ब्लैंक चेक भी ले लिए।

इसके साथ ही साथ ही एचडीएफसी बैंक में दो नए खाते भी खुलवाए। इन चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर, दोनों ने धीरे-धीरे मिलाकर 42 लाख 78 हजार रुपए किसान के खातों से निकाल लिए।शुरुआत में 15 जनवरी 2015 को पहली बार 51 हजार रुपए की निकासी की गई थी।

9 जनवरी को बालेश्वर साहू जांजगीर चांपा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट में पेश हुए थे।

9 जनवरी को बालेश्वर साहू जांजगीर चांपा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट में पेश हुए थे।

HDFC बैंक से मिली धोखाधड़ी की जानकारी

किसान राजकुमार शर्मा ने बताया कि इसके बाद रकम धीरे-धीरे बढ़ती गई। बालेश्वर साहू ने अपनी पत्नी आशा साहू के खाते में भी 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। किसान को इस मामले की जानकारी तब हुई, जब 2020 में एचडीएफसी बैंक चांपा से उसे कॉल आया।

इस दौरान पूछा गया कि क्या उसने बालेश्वर साहू को पैसे निकालने की अनुमति दी है। यह सुनकर किसान के होश उड़ गए। वो तुरंत बैंक जाकर डिटेल निकाला। इसके बाद बालेश्वर साहू के पास पहुंचा। उस समय बालेश्वर साहू ने 6 महीने के भीतर ब्याज समेत पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ।

किसान ने बताया कि इसी बीच विधानसभा चुनाव हुए। सहयोगी गौतम राठौर ने रकम को चुनावी खर्च बताया। पैसा वापस मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे। इसके बाद पीड़ित किसान ने विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चांपा थाने में 14 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर के जैन मंदिर में श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव:8 मार्च तक चलेगा आयोजन, कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Published

on

रायपुर,एजेंसी। श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट रायपुर द्वारा मालवीय रोड स्थित बड़ा मंदिर परिसर में 5 से 8 मार्च 2026 तक श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 कौशल सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा, जो कि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य हैं। महोत्सव में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक रत्नत्रय विधान, पूजन और प्रवचन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति महायज्ञ के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक दायित्व भी दिए गए हैं।

महोत्सव की शुरुआत गुरुवार 5 मार्च को सुबह 6:30 बजे देव आह्वान, गुरु आह्वान और घट यात्रा से होगी। सुबह 7:40 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, अभिषेक, शांतिधारा और नित्यमह पूजन होगा तथा मुनि श्री के प्रवचन के साथ विधान शुरू होगा। 6 और 7 मार्च को सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन और आहार चर्या आयोजित होगी। 8 मार्च को अभिषेक, प्रवचन, विश्व शांति महायज्ञ और वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बदला पता:अब C-3 बंगले में शिफ्ट, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर अब स्थाई रूप से राजस्व कमिश्नर कार्यालय में शिफ्ट हो गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले अब नए दफ्तर से राजधानी की सुरक्षा संभालेंगे।

​रायपुर पुलिस कमिश्नर का नया दफ्तर सिविल लाइंस स्थित C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह वही बंगला है, जहां अब तक प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। शासन स्तर पर निर्णय के बाद अब इस बंगले को पूरी तरह से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।

​आज से नए ऑफिस में कामकाज शुरू

​कमिश्नरेट प्रणाली के अस्तित्व में आने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक इसका संचालन पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से किया जा रहा था। लेकिन अब सेटअप तैयार होने के बाद कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला आज से विधिवत रूप से C-3 बंगले में स्थित नए कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी इसी परिसर से अपना कामकाज संचालित करेंगे।

​क्यों बदला गया ठिकाना

​पुराने राजस्व कमिश्नर ऑफिस में जगह की कमी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए एक स्वतंत्र और सर्वसुविधायुक्त परिसर की तलाश थी। C-3 बंगला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में है और यहां से कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना आसान होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,मौत :50 मीटर तक घसीटते ले गया, सड़क पर चिपके मिले शव के चिथड़े

Published

on

बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। जहां चौकीदार के शव के चिथड़े हो गए थे।

मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रो​शित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मोपेड चालक चौकीदार कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था।

मोपेड चालक चौकीदार कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा का रहने वाला है। वह होली त्योहार के दूसरे दिन 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा।

इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्का जाम

हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्का जाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

डौंडी क्षेत्र का प्रसिद्ध वैद्य था मृतक, जड़ी-बूटी लेने गया था

ग्रामीण चुरेन्द्र कुमार हिरवानी ने बताया कि मृतक श्याम सिंह मसीयारे डौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य थे, जिनके पास दूर-दूर से लोग आयुर्वेदिक दवा लेने आते थे। गुरुवार (5 मार्च) को भी वे जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे।

वापस लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मृतक अपने गांव परसोदा (ढोर्रीठेमा) स्थित वन विभाग की नर्सरी में चौकीदारी का भी काम करता था। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677