कोरबा
कोरबा एसपी का बड़ा एक्शन: कुसमुंडा टीआई कृष्ण कुमार वर्मा हटाए गए
कंपनी के गुर्गों द्वारा भू-विस्थापित को थाना के अंदर मारपीट का मामला
कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना में एमपीटी नामक कंपनी के गुर्गों द्वारा भू-विस्थापित गोविंदा सारथी को मारपीट करने और गाली-गलौच करने के बाद थाना परिसर में बवाल मच गया। थाना प्रभारी ने एमपीटी के कुछ लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर मामले को रफा दफा करने में लगे हुए थे। आज पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला कुसमुंडा थाना पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी की जांच की और पुलिस कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन सामने आया और कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को कुसमुंडा थाना से हटाकर बांगों थाना का प्रभारी बना दिया। बताया जा रहा है कि एमपीटी कंपनी के गुर्गे ओमेंन्द्र सिंह तोमर, तेज प्रताप सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती धारा लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि जिले में अमन चैन और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी मामले को लेकर थाना प्रभारी श्री वर्मा पर गाज गिरी है और उन्हें बांगों थाना भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने अन्य थाना एवं चौकियों में फेर बदल किया है। श्री शुक्ला ने आदेश जारी कर कोतवाल रूपक शर्मा को दर्री थाना का प्रभारी बनाया है। निरीक्षक मनीष चंद्र नागर को कुसमुंडा थाना का प्रभार दिया है। रक्षित केन्द्र में पदस्थ निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को बांकीमोंगरा भेजा गया है। जबकि बांकीमोंगरा प्रभारी उषा सोंधिया को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। दर्री थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा को थाना प्रभारी पाली बनाया गया है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि दर्री थाना अंतर्गत कई जगहों में डीजल-पेट्रोल चोरी का खुलासा क्राईम ब्रांच ने किया था और तब से दर्री थाना प्रभारी को हटाने की चर्चा चल रही थी। निरीक्षक अभिनव कांतसिंह को पाली थाना प्रभारी से कोरबा कोतवाल बनाया गया है। निरीक्षक किरण गुप्ता को रक्षित केन्द्र से सिविल लाईन रामपुर का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक मंजुषा पांडेय को रक्षित केन्द्र से प्रभारी महिला सहायता केन्द्र/ परिवार परामर्श केन्द्र रामपुर का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक विलायत हुसैन को रक्षित केन्द्र कोरबा से चौकी प्रभारी मोरगा बनाया गया है। उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खुंटे थाना बालको नगर से चौकी प्रभारी रजगामार बनाया गया है।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोरबा
पुलिस चौकी के बगल में चोरी:2 लाख का पान मसाला और सिगरेट पर किया हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान से लगभग 2 लाख रुपए का पान मसाला, सिगरेट और अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई। दुकान संचालक अशोक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर दुकान में सामान भरा गया था।
चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए।

महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए
दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए, तो ताला लगा था, लेकिन छत टूटी हुई थी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए।
CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
