Connect with us

छत्तीसगढ़

हरि लीला ट्रस्ट की शैक्षणिक मुहिम का बड़ा पड़ाव,  समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 5 अक्टूबर को

Published

on

हरि लीला ट्रस्ट समाजहित, छात्रहित और युवाओं के हित में सदैव तत्पर

जांजगीर-चांपा। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) के तत्वावधान में संचालित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2025 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के लगभग 12,500 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। 16 सितम्बर को आयोजित इस परीक्षा में जिले के 106 विद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रत्येक विद्यालय से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 318 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

अब यही चयनित छात्र-छात्राएँ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण (फाइनल राउंड) में शामिल होंगे। इस महापरीक्षा का आयोजन आगामी 5 अक्टूबर 2025, रविवार को प्रातः 10:30 बजे, सरस्वती शिशु मंदिर, नैला (जांजगीर) में किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण

इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार: 21,000, द्वितीय पुरस्कार: 11,000, तृतीय पुरस्कार: 5,100 एवं सात सांत्वना पुरस्कार: 2,100 प्रत्येक को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे वहीं विद्यालय स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों को भी मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे, जबकि प्रथम चरण में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

हरि लीला ट्रस्ट समाजहित, छात्रहित और युवाओं के हित में सदैव तत्पर- अमर

इस संबंध में  हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा  कि “यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास जगाने का एक प्रयास है। हरि लीला ट्रस्ट सदैव समाजहित, छात्रहित और युवाओं के हित में निःशुल्क आयोजन करता आया है और आगे भी करता रहेगा। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट की टीम इस परीक्षा की तैयारी में पूरी तन्मयता से जुटी हुई है और विद्यालय प्रबंधन, गुरुजनों एवं अभिभावकों का सहयोग इस अभियान को और भी सफल बनाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रामनवमी की शुभकामनाएं दी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने

Published

on

कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संचालक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा सहित पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

लायन अग्रवाल ने रामनवमी पर शुभता का संदेश देते हुए कहा है कि रामनवमी वह एतिहासिक दिन है, जब समाज में आदर्श स्थापना एवं जनता के प्रति राजा के कर्त्तव्यों का संदेश देने के लिए भगवान बिष्णु ने सातवें अवतार के रूप में भगवान राम के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए और किस तरह भगवान राम ने अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सत्ता त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटा। राम त्याग, परोपकार और मानव कल्याण के प्रतीक थे। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए था और वे भारत की संस्कृति थे। भगवान राम का जन्म ही समस्त चर-अचर और विश्व कल्याण के लिए था। रामनवमी उस महापर्व का नाम है, जब हम भगवान राम के आदर्शों का कुछ अंश अपने जीवन में उतारें और क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इसी में ही रामनवमी की सार्थकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

LIC को आयकर विभाग का बड़ा झटका, ₹7,000 करोड़ से ज्यादा की डिमांड

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बड़ा डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें टैक्स और ब्याज शामिल है। इस आदेश के तहत कंपनी से रू.6,146.71 करोड़ आयकर और रू.953.25 करोड़ ब्याज सहित कुल रू.7,099 करोड़ से अधिक की मांग की गई है। 

किन कारणों से बनी इतनी बड़ी डिमांड?

कंपनी के अनुसार, आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने आकलन के दौरान कुछ मदों को आय में शामिल किया और कई दावों को अस्वीकार कर दिया, जिससे टैक्स देनदारी बढ़ गई। इसमें अंतरिम बोनस को आय में जोड़ना, ‘जीवन सुरक्षा फंड’ से हुए नुकसान को शामिल करना, निगेटिव रिजर्व को आय मानना, धारा 80M के तहत क्लेम किए गए डिडक्शन को खारिज करना और TDS देरी से जमा करने पर ब्याज को अस्वीकार करना जैसे कारण शामिल हैं।

आदेश को चुनौती दे सकती है LIC

LIC ने संकेत दिया है कि वह इस डिमांड ऑर्डर को आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष चुनौती दे सकती है। कंपनी का कहना है कि इस आदेश का असर केवल बताई गई टैक्स और ब्याज राशि तक सीमित है और इसके नियमित कारोबार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

शेयर पर रहेगी नजर

बाजार की नजर अब कंपनी के शेयर पर बनी हुई है, जो 25 मार्च को बीएसई पर रू.780.60 पर बंद हुआ था, जबकि 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहा।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में

Published

on

कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677