Connect with us

कोरबा

बिलासपुर के डॉ. गजेन्द्र तिवारी को डी.लिट एवं सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश चंद्र श्रीवास्तव को पीएचडी की मिलेगी उपाधि

Published

on

22 फरवरी को थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार का दीक्षांत समारोह प्रयागराज में
कोरबा/बिलासपुर/प्रयागराज। थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार का दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2026 को प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। कोरबा जिले के पाली ब्लाक मुख्यालय में स्थित क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पाली के डायरेक्टर एवं प्राचार्य तथा जानेमाने शिक्षाविद, कैरियर काऊंसलर डॉ. गजेन्द्र तिवारी को उक्त समारोह में डी.लिट (विद्या सागर) की उपाधि दी जाएगी। इस समारोह में भारतीय सांख्यिकी से सेवानिवृत्त (आईएसएस) रमेश चंद्र श्रीवास्तव को पीएचडी (विद्या वाचस्पति) की डिग्री प्रदान की जाएगी। उक्ताश्य की जानकारी थावे विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. पीएस दयाल यति ने दी।
एक नजर:डॉ. गजेन्द्र तिवारी
डा.गजेंद्र तिवारी को डी.लिट की उपाधि उन्हें कोयला एवं वनांचल क्षेत्र में कार्यरत आदिवासी महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन चिरमिरी के संदर्भ विषय पर दिया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, समाज एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
डॉ. गजेंद्र तिवारी को आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के लोकव्यापीकरण में सुशिक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा 25 जून 2018 को सुशिक्षा के लिए सम्मानित किया गया था। 07 अगस्त 2019 को आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से मानव संसाधन के विकास में अनुकरणीय योगदान के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पुन: सम्मानित किया गया। 13 दिसंबर 2020 को कोरोना संक्रमण कोविद-19 के दौर में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा की सतत प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को जोड़कर अविरल रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए तात्कालीन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ गजेंद्र तिवारी द्वारा नि:शुल्क आदिवासी बालिका शिक्षा का बीड़ा उठाया है और वह अपनी संस्था में आदिवासी बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं, जो अपने आप में अद्वितीय पहल एवं अनुकरणीय प्रयास है। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित डॉ. गजेन्द्र तिवारी को डी.लिट (विद्या सागर की उपाधि) से सम्मानित करना उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
एक नजर:रमेश चंद्र श्रीवास्तव
रमेश चंद्र श्रीवास्तव को दिव्यांग विमर्श: चुनौतियां एवं समाधान विषय पर पीएचडी दी जा रही है। रमेश चंद्र श्रीवास्तव केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में लगभग 35वर्ष सेवारत होने के बाद सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में वे भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय लेबर ब्यूरो में छत्तीसगढ़ राज्य के जेडीई के रूप में दो वर्ष के लिए संविदा पर शासकीय सेवा में कार्यरत हैं।
समाजिक-आर्थिक सांख्यिकी, कृषि सांख्यिकी, डब्ल्यू पी आई, सीपीआई और वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण, सांख्यिकी के सर्वेक्षण, पर्यवेक्षण और निरीक्षण में रमेश चंद्र श्रीवास्तव को विशेज्ञता हासिल है।
वे वर्ष 2022 से स्वतंत्र लेखन का भी कार्य कर रहे हैं। रमेश चंद्र श्रीवास्तव वर्तमान में शुभम विहार बिलासपुर में निवासरत हैं।
कृतित्व
विकलांग विमर्श समग्र अनुशीलन (प्रकाशनाधीन)
पद्य एवं गद्य कृतियों पर समीक्षा-
सृजन काव्य-संग्रह
काव्य-प्रसून
काव्यांजलि
गोमाता भाग्य विधाता
दीपक-संदेश
गद्य कृतियों की समालोचना-
मेरी अंतहीन यात्रा
समर्पण
सहित शोधपत्र एवं आलोचना, धार्मिक रचनाएं आदि शामिल हैं।
उन्हें कई क्षेत्रों में सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। प्रमुख पुरस्कारों में कोरोना कर्मवीर सम्मान, काव्य कला निधि सम्मान, कायस्थ रत्न सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, रामविलास सिंह सम्मान, साहित्य काव्य कला शिरोमणि सम्मान, सरस्वती सम्मान सहित कई सम्मान एवं प्रमाण पत्र शामिल हैं।
दोनों विभूतियों को यह डिग्री मिलने पर शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अग्रिम बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता, प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान

Published

on

कोरबा। सुबह करीब 6.30 बजे मिशन रोड निवासी एक परिवार के लिए दिन की शुरुआत बेहद भावुक और डरावनी घटना के साथ हुई, परिवार जब अपने पालतू तोते को देखने के लिए पिंजरे के पास पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, पिंजरे के भीतर करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था।

परिवार ने जब ध्यान से देखा तो पता चला कि नाग पिंजरे में घुसकर उनके पालतू तोते का शिकार कर चुका था, जिस तोते को परिवार ने लंबे समय से बड़े प्यार और स्नेह से पाला था, उसे इस तरह खोना उनके लिए बेहद दुखद था, वहीं पिंजरे में मौजूद दूसरे तोते को लेकर भी परिवार चिंतित हो गया कि कहीं नाग उसे भी अपना शिकार न बना ले।

बिना समय गंवाए परिवार ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को सूचना दी,सूचना मिलते ही सारथी ने तत्काल अपनी टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके के लिए रवाना कियाफिर कुछ देर पश्चात मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के दौरान नाग के शरीर पर संघर्ष के कारण चोट के निशान भी दिखाई दिए,सांप को सुरक्षित रेस्क्यू बैग में रखने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली, बाद में उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

“तोते की मौत का दुख है, लेकिन सांप भी दोषी नहीं”

जितेंद्र सारथी ने कहा कि इस घटना में सबसे ज्यादा दुख उस परिवार को हुआ जिसने अपने तोते को अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला था, लेकिन प्रकृति के नजरिए से देखें तो यह फूड चैन और इकोसिस्टम का हिस्सा है।

Continue Reading

कोरबा

सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन: महापौर संजू देवी राजपूत

Published

on

सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक ताकत, उनकी सुरक्षा एवं कल्याण नगर निगम की प्राथमिकता
कोरबा।
नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आज जिला प्रशासन एवं नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं सेवाभाव की सराहना की।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा से ही कोरबा को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प साकार होता है। सफाई मित्रों का योगदान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। नगर निगम परिवार के इन महत्वपूर्ण सदस्यों को बेहतर कार्य परिस्थितियां, आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों के योगदान को नमन करते हुए महापौर ने कहा कि उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाएं तथा सफाई मित्रों के कार्यों का सम्मान करें।

महापौर ने कहा कि स्वच्छ कोरबा का निर्माण जनसहभागिता और सफाई मित्रों के समर्पण से ही संभव है। सफाई मित्रों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके श्रम और सेवा भावना के प्रति नगर निगम की कृतज्ञता का प्रतीक है।
महापौर का संदेश: “सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छ कोरबा की पहचान है। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए नगर निगम सदैव प्रतिबद्ध है।”

Continue Reading

कोरबा

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Published

on

माताओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य व शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को रामसागर पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 2 की पूर्व पार्षद चित्रलेखा चंदेल ने स्वस्थ शरीर, संस्कारवान संतान और परिवार में अच्छे संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कारम् टीम की अध्यक्ष आकांक्षा ने कहा कि मां केवल बच्चे को जन्म नहीं देती, बल्कि उसके भविष्य का निर्माण भी करती है। बच्चों के विकास के लिए माता-पिता का समय, विश्वास और संस्कार सबसे महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। माताओं को संतुलित आहार, बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा बेहतर देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और छह माह से अधिक आयु के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं बाल संदर्भ योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला सचिव जय सिंह नेताम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना मूर्ति, सहायिका सुषमा राम, मितानिन विमल जगत, सुभाषिनी विश्वकर्मा, कृष्णा कुशवाहा, संतोष गुप्ता, श्याम बाई, रामेश्वरी, रिया, सोनी, मधु पटेल, भगवती मरावी, फुलवारी, योगिता, संजना पटेल, पायल, प्रिया, रोशनी और काव्या उपस्थित रहीं। महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677