Connect with us

छत्तीसगढ़

बीजेपी ने Gen-Z से राहुल गांधी को लात मारते दिखाया:कार्टून में बैज-भूपेश और पायलट नोटों के साथ दिखे, कांग्रेसी बोले- कराएंगे FIR

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया पर कार्टून वॉर चल रहा है। बीजेपी ने दो कार्टून जारी किया है। पहले कार्टून पोस्टर में दो करेक्टर्स है, जिसमें जेन- Z से राहुल गांधी को लात मारते दिखाया गया है।

दूसरे पोस्टर में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची रार, कांग्रेस की रैली में रुपए बांटने के बाद भी नहीं जुट रही भीड़। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिख रहे हैं।

बीजेपी आईटी सेल ने इस कार्टून को फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बीजेपी के सोशल मीडिया पेज से ये पोस्ट अपलोड किया गया है।

बीजेपी के सोशल मीडिया पेज से ये पोस्ट अपलोड किया गया है।

बीजेपी के सोशल मीडिया पेज से ये पोस्ट अपलोड किया गया है।

बीजेपी के सोशल मीडिया पेज से ये पोस्ट अपलोड किया गया है।

बीजेपी को प्रतिनिधि नियुक्त करना चाहिए- बैज

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, बीजेपी को कांग्रेस की रैलियों के लिए अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त कर देना चाहिए। प्रतिनिधि को हम मंच जगह देंगे और वो बीजेपी के आला नेताओं को कांग्रेस की रैलियों की भीड़ और कार्यक्रम की सही जानकारी देगा।

उनको भीड़ का वीडियोग्राफी करवा लेना चाहिए, जिससे सही जानकारी मिल सके। पर्दे के पीछे छिपकर काम करने का धंधा बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पैसों वाली भीड़ बुलाई गई है। ये सबको पता है, आप बोलो तो वीडियो भेज दे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मीडिया से चर्चा करते हुए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मीडिया से चर्चा करते हुए।

कांग्रेस दर्ज कराएगी FIR

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने बीजेपी नेताओं पर आला नेताओं से चर्चा कर एफआईआर कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की सोशल मीडिया सेल से लगातार कांग्रेस के सीनियर लीडर्स और उनके परिजनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है।

हम इस मामले की शिकायत अब पुलिस से करेंगे। देखना अब यह है कि बीजेपी सरकार के राज्य में कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों पर टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने शिकायत करने की बात कही है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने शिकायत करने की बात कही है।

बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा ?

इस पर पलटवार कर बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि, कांग्रेस की एक्टिविटी को ध्यान में रखने के लिए बीजेपी को आदमी नियुक्त करने की क्या जरूरत है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लोगों के कृत्य यू ही वायरल हो जाते हैं। 200 रुपए देकर महिलाओं को बुलाया जाता है। ये लोग उन्हें 100 रुपए देते हैं। कांग्रेस की इस हरकत से महिलाएं आक्रोशित होगी तो वीडियो तो जरूर वायरल होंगे।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी।

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के नेता कार्यक्रम में एक रहते हैं, लेकिन अलग-अलग मंच लगाकर नेतागिरी करते हैं। एक मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने के लिए एक साथ आते हैं, फिर मंच से भाषण देकर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस जो कर रही है, उसका प्रचार जनता खुद कर रही है। कह रही है कि कांग्रेस में अब कुछ भी बचा नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677