Connect with us

छत्तीसगढ़

बृहस्पति बोले-निपटो-निपटाओ के कारण गई कांग्रेस सरकार:कहा- सिंहदेव अच्छे नेता, लेकिन सोच सरगुजा तक, इसके पहले कहा था- मेरी हत्या करवाना चाहते हैं महाराज

Published

on

सरगुजा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि निपटो-निपटाओ के चक्कर में कांग्रेस की सरकार चली गई। छत्तीसगढ़ बनने के बाद मैंने अनुभव किया कि कांग्रेस कभी भी बीजेपी से नहीं हारती। निपटो-निपटाओ का खेल बंद हो जाए, तो सरकार आ जाएगी।

बृहस्पति ने कहा कि टीएस सिंहदेव अच्छे नेता हैं। वे सोच तो छत्तीसगढ़ का नेता बनने का रखते हैं, लेकिन उनकी सोच सरगुजा संभाग से ऊपर नहीं उठ पाई। हालांकि सिंहदेव को लेकर बृहस्पति सिंह इसके पहले यह भी कह चुके हैं कि टीएस सिंहदेव महाराजा हैं, मेरी हत्या करवा सकते हैं।

वहीं बृहस्पति सिंह के बयान पर दीपक बैज ने कहा कि सिंहदेव हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे हमेशा पार्टी का नेतृत्व करते रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ के नेता हैं। उनकी सोच सिर्फ सरगुजा तक सीमित नहीं है। कांग्रेस में कहीं भी ‘निपटो-निपटाओ’ की स्थिति नहीं है।

मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ रहे सीनियर नेता

बृहस्पति सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से हुई बैठक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राहुल ने पूछा था कि आखिर छत्तीसगढ़ में सरकार क्यों नहीं बन पा रही। इस पर बृहस्पति ने जवाब दिया था कि वरिष्ठ नेताओं को ठीक कर दीजिए, तब सब संभल जाएगा।

उनका कहना था कि जनता और सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, लेकिन एक ही मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सभी बड़े नेता लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की एक कुर्सी है, लेकिन सभी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। इसके कारण एक-दूसरे के समर्थकों को हराना चाहते हैं।

TS बोले- अपने अनुभव पर दिया बयान, माफी नहीं मांगी

बृहस्पति सिंह के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने कहा था कि बृहस्पति सिंह ने अपने अनुभव के आधार पर बयान दिया है। कम से कम मुझे अच्छा नेता तो कहा। बृहस्पति सिंह ने बयान दिया था कि मैं उनकी हत्या करना चाहता हूं, यह कदापि स्वीकार्य नहीं है।

1. सिंहदेव पर हत्या की साजिश का आरोप

बृहस्पति सिंह ने जुलाई 2021 में टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि टीएस सिंहदेव महाराजा हैं, वो मेरी हत्या करवा सकते हैं। बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था, इसे लेकर टीएस सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया से कहा था कि जान से मारने की कोशिश की गई है। इसके पीछे सिंहदेव का हाथ है।

2. पत्रकारों पर ‘अंगूठाछाप आदिवासी’ वाला बयान

बृहस्पति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल पूछने के अंदाज पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आप पहले पत्रकार बनिए, पहले अपने सवाल पूछने का तरीका चुनिए… हमारे अंगूठाछाप आदिवासियों की तरह प्रश्न पूछना उचित नहीं।

इस बयान के बाद आदिवासी समाज भड़क गया था। विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनका किसी समाज को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और उन्होंने माफी भी मांगी।

3. कांग्रेस नेतृत्व और प्रभारी सैलजा पर हमला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद बृहस्पति सिंह ने खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला। उन्होंने बयान दिया था कि प्रभारी सैलजा प्रभावशाली नेताओं के हाथों बिकी हुईं।

इसके साथ ही उन्होंने टीएस सिंहदेव पर कहा था कि भाजपा को टीएस सिंहदेव को राज्यपाल बना देना चाहिए, क्योंकि जीत का श्रेय उन्हीं को जाता है। इस बयान ने कांग्रेस के अंदरुनी मतभेद को और गहरा कर दिया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया था।

4. गुटबाजी को बताया कांग्रेस की हार की वजह

हाल ही में, नवंबर 2025 में बृहस्पति सिंह ने एक और विवादित बयान देते हुए कहा कि “कांग्रेस भाजपा से नहीं, बल्कि अपनी ही गुटबाजी से हारती है।” इस टिप्पणी ने प्रदेश कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर गुट विशेष को तरजीह दी जाती है।

5. विधायकों को मारकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं

बृहस्पति सिंह ने कहा था कि अगर टीएस सिंहदेव सोचते हैं कि मेरी या विधायकों की हत्या कर मुख्यमंत्री बन जाएंगे, तो शुभकामनाएं उन्हें। इसके बाद खूब सियासी बवाल मचा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

Published

on

डीएमएफ से जामबहार में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी,  ग्रामीणों ने जताया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार
कोरबा 30 सितम्बर 2026। शाम ढलते ही जामबहार के चौक-चौराहे सोलर हाईमास्ट की रोशनी से जगमगा उठते हैं। रोशनी के साथ ग्रामीणों को अब रात में सुरक्षित आवागमन, बाजार तक आसान पहुंच और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधा का भरोसा मिला है। कोरबा विकासखंड के ग्राम जामबहार में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि से स्थापित सोलर हाईमास्ट सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक जनसुविधा पहुंचाने की पहल का प्रभावी स्वरूप बनकर सामने आया है।

जिला प्रशासन द्वारा क्रेडा के माध्यम से स्थापित यह सोलर हाईमास्ट सौर ऊर्जा से संचालित है। सामान्य विद्युत आपूर्ति पर निर्भरता के बिना रात में प्रकाश उपलब्ध कराने वाली इस व्यवस्था से गांव के प्रमुख आवागमन मार्ग और सार्वजनिक स्थल रोशन हो रहे हैं। पर्याप्त बैटरी बैकअप के कारण मौसम खराब होने या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी रात में प्रकाश बना रहता है।
जामबहार में हाईमास्ट लगने से पहले रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में अंधेरे रास्तों पर सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का खतरा भी बना रहता था। अब चौक-चौराहों और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त उजाला रहने से ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। बाजार और स्थानीय दुकानों में शाम के बाद आवश्यक गतिविधियां भी अधिक सहज हुई हैं।
सोलर हाईमास्ट डस्क-टू-डॉन तकनीक से संचालित होता है। सूर्यास्त के साथ लाइट स्वतः चालू और सूर्याेदय के बाद बंद हो जाती है। सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की बचत होती है और ग्राम पंचायत पर अतिरिक्त बिजली बिल का भार नहीं पड़ता। स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए ग्रामीणों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जामबहार में सोलर हाईमास्ट की सुविधा से गांव की रातें उजली हुई हैं और ग्रामीणों के लिए आवागमन तथा सार्वजनिक गतिविधियों का दायरा अधिक सुविधाजनक बना है।
ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के प्रमुख स्थान पर रोशनी मिलने से रात में आने-जाने में सुविधा बढ़ी है और सार्वजनिक स्थल पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक महसूस होते हैं।

Continue Reading

कोरबा

कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम जोरहाडबरी निवासी किसान मनी प्रसाद यादव के लिए खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है। पांच सदस्यों के परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ खेती के खर्च का इंतजाम करना उनके लिए चुनौती थी।
श्री यादव को कृषि विभाग के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें लगभग 89 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि से खाद, बीज और कीटनाशक जैसी खेती की आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिली। समय पर संसाधन जुटा पाने से खेती का काम आसान हुआ और परिवार को आर्थिक सहारा मिला।

श्री यादव का कहना है कि योजना का लाभ मिलने से खेती की लागत वहन करने में राहत मिली है। उन्होंने सहायता के लिए राज्य शासन और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। ग्राम दोन्दरो निवासी श्रीमती सावित्री यादव निर्माण श्रमिक के रूप में काम करती हैं। उनका पंजीयन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में 11 जुलाई 2019 से है। तलाक के बाद बेटी की परवरिश और उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से आर्थिक सहारा मिला है।
श्रीमती सावित्री यादव ने बताया कि श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उनकी पहली बेटी के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने बेटी की आगे की पढ़ाई में किया। उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है।
सावित्री कहती हैं कि इन योजनाओं से बेटी की शिक्षा जारी रखने में मदद मिली है। उन्होंने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677