Connect with us

कोरबा

जल जीवन मिशन कार्यों में लाएं गति, समय-सीमा में पूर्ण करें सभी योजनाएं – कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को नोटिश जारी करने के दिए निर्देश

निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले व कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित

कलेक्टर ने ली जिला जल व स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योजना अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके कार्याे, हर घर जल प्रमाणिकरण कार्य, सोलर पंप स्थापना, समूह व एकल जल प्रदाय योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्याे में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारियों को शोकॉज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले एवं कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों की अनुबंध निरस्त कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रदाय घरेलू नल कनेक्शन, जलस्रोत व टंकियों के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने एवं सोलर पंप स्थापना सहित अन्य कार्याे की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हांकित जलस्रोतों और पाइपलाइनों को शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं तैयार हो चुकी हैं, वहां जलापूर्ति को क्रियाशील किया जाए।  उन्होंने टंकियों की फंक्शनल स्थिति सुनिश्चित करने तथा उनसे वास्तविक जलापूर्ति शुरू करने की बात कही।  उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ठेकेदारों से कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।  ग्राम पंचायतों में सोलर पंप के माध्यम से घरों तक पहुंचाए जा रहे पेयजल कनेक्शनों की भी समीक्षा की गई तथा खराब हुए सोलर पम्प की पंचायतो से सूची लेकर शीघ्रता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए टंकी निर्माण एवं एफएसटीसी कार्य पूर्ण हो चुके  क्षेत्रों में जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू की जाए।इस हेतु विशेष कार्ययोजना रॉयर कर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्याे का गम्भीरता से हर घर जल प्रमाणीकरण कराने निर्देशित किया। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं रखरखाव को सुदृढ़ बनाने के लिए नल-जल मित्रों का नया बैच तैयार कर उन्हें आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति से वंचित सभी स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, आश्रम छात्रावास में टेपनल के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभाग को शीघ्रता से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, कार्यपालन अभियंता राम उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677