छत्तीसगढ़
1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट:23 नए उद्योग खुलेंगे, बच्चियों को डेढ़ लाख, वन-संरक्षण के लिए 930 करोड़, कर्मचारियों का कैशलेस इलाज होगा
Published
6 hours agoon
By
Divya Akashरायपुर,एजेंसी। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे।
रायपुर में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल और 15 नए थाने खोले जाएंगे। ई-वाहनों (EV) में सब्सिडी दी जाएगी। नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी और कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
इसके अलाव बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ की राशि मिली है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है। वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 1 हजार पदों पर भर्ती होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्वाथ्यगत कारणों से राज्य से बाहर हैं। डॉ रमन सिंह की अनुपस्थिति में धर्मजीत सिंह सभापति के तौर पर आसंदी में रहे। डॉ रमन सिंह सर्वाइकल की दिक्कत से जूझ रहे हैं। इसके चलते कोयंबटूर में भर्ती में किए गए। कल उनकी सर्जरी होगी। धरमलाल कौशिक कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष होंगे।


बजट पेश करने से पहले बंगले में स्थित मंदिर में ब्रिफ केस के साथ पूजा करते नजर आए वित्त मंत्री चौधरी।
‘संकल्प’ मिशन 2047 का रोड मैप- श्यामबिहारी जायसवाल
स्वास्थमंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बजट को मिशन 2047 का रोड मैप बताया है। ये संकल्प का बजट है। भास्कर रिपोर्टर देवव्रत भगत ने उनसे खास बातचीत की
ज्ञान का अल्पज्ञान हो गया, गति की दुर्गति हो गई- बैज
बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- ज्ञान का अल्पज्ञान हो गया, गति की दुर्गति हो गई और अब संकल्प के बजट पर भी मुझे भरोसा नहीं है, रोजगार, धान, किसान किसी पर बात नहीं हुई है।
स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ मिले-गजेंद्र यादव
बजट पर रिएक्शन देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग को 22 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। जो सभी विभागों में सबसे ज्यादा है।
बजट केवल मायाजाल- चरण दास महंत
बजट को लेकर रिएक्शन भी आने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट को मायाजाल बताया। महंत के मुताबिक बजट में किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।
15 नए पुलिस थाना खुलेंगे
- 5 नए साइबर थानों का प्रदेश में होगा निर्माण
- 15 नए पुलिस थाना बनेंगे
- महिला थानों की संख्या बढ़ेगी
- तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरण
- सीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़
- वनो के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान, 1 हजार पदों की होगी भर्ती
- अभ्यारण्यों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान
- शक्तिपीठ भ्रमण योजना शुरु होगा 5 करोड़ का प्रावधान
- शक्तिपीठ सर्किट बनेगा प्रदेश में
- राजिम में कास्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए 5 करोड़
- सिरपुर के विकास के लिए प्रावधान 36 करोड़ रीवर फ्रंट, मेडिटेशन सेंटर बनेगा
- ईको टूरिज्म के लिए फिक्की से एमओयू, 500 करोड़
- सरकारी स्कूली छात्रों को भ्रमण कराने युवा दर्शन योजना, 5 करोड़ का प्रावधान
- रायपुर देवभवन स्वामी विवेकानंद निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने 5 करोड़
- पत्रकार को घुमाने के लिए बजट का प्रावधान
- साहित्य महोत्सव हर साल होगा
- अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों का एनआईआर सम्मेल हर साल होगा।
- जनसंपर्क विभाग का बजट 475 करोड़ होगा
- ईवी वाहनों की सब्सिडी हेतु 100 करोड़ का
- नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना
- नवा रायपुर में स्पोर्टस कांप्लेक्स का निर्माण
- क्रीडा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़
- कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना, 100 करोड़
- हर मिशन के लिए 100 करोड़ राशि का प्रावधान
- रायपुर में 200 बिस्तर का अस्पताल बनेगा
- 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
- नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
- पेंशन के लिए 1400 करोड़
- सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
- रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
- नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
- अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
- OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास रायपुर में बनेगा
- अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
- भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़
- कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़
- मार्कफेड को 6 हजार करोड़ का प्रावधान
- नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
- कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़
- रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
- डेयरी समग्र विकास योजना प्रारंभ 90 करोड़
- शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल करवाने के लिए वित्तीय सहयोग देगी सरकार
- उपहार प्लेटफार्म के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
- 50 लाख तक के काम की एजेंसी ग्राम सभाए रहेगी।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1700 करोड़ का प्रावधान।
- नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
- छत्तीसगढ़ में 23 उद्योंगों की स्थापना होगी
- भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए 10 करोड़
- नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
- बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा
- उद्योगों के बजट में तीन गुना वृद्धि, अनुदान के लिए 750 करोड़
- खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़
- उधोग विभाग का बजट पहले 248 करोड़ था अब 775 करोड़ हो गया
- रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र
- रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
- गिरौदपुरी मेले को अनुदान मिलेगा अब 50 लाख
- 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
- 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी 200 करोड़ बजट का प्रावधान
- शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।
- मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।
- बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
- रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।
- शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।
- 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
- मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान
- रायपुर में खाद लैब का निर्माण
- कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
- मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान
- मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
- प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी
- बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान
- इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान
- इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है।
- बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है।
- ज्ञान-गति के बाद इस बार संकल्प थीम
- ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक
मंत्री ओपी को पत्नी ने माटी का तिलक लगाया
बजट पेश करने से पहले मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया।

You may like
कोरबा
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु अपात्र आवेदनों की सूची जारी
Published
1 day agoon
February 23, 2026By
Divya Akashकोरबा। छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्राक्चयन प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।
प्रवेश हेतु ऑनलाईन कुल 2025 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1977 आवेदन पात्र तथा 48 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय तथा जिला कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
प्रवेश पत्र एकलव्य की आधिकारिक वेबसाईट https:// eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध रहेगा।
जिलावासियों एवं अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए शासन की वेबसाइट एवं सूचना पटल का अवलोकन करते रहें।
कोरबा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Published
1 day agoon
February 23, 2026By
Divya Akashकोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान की के लिए पहुंचे नागरिकों की आवेदनों को गम्भीरता से सुना।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को सवेंदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
खम्हरिया सहित अन्य पंचायतो में खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानियों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को राहत पहुंचाते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को संबंधित पंचायतों में स्वयं जाकर शिकायतों की जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारु रूप से संचालित हो और किसी भी पात्र परिवार को खाद्यान्न से वंचित न रहना पड़े।

जनदर्शन में खाद्यान्न वितरण, फौती नामांतरण, सीमांकन, पीएम आवास, रोजगार, मुआवजा, पेंशन, नए आंगनबाड़ी भवन की मांग, दिव्यांगता कार्ड, ट्राई सायकिल एवं वनाधिकार पट्टा सहित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनो का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
12वीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं वस्तु चित्रण विषय की परीक्षा सम्पन्न
Published
1 day agoon
February 23, 2026By
Divya Akashकोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 23 फरवरी को हायर सेकेडंरी स्कूल के राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन, एवं वस्तु चित्रण विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु कुल 9356 दर्ज बच्चों में से 9257 विद्यार्थी उपस्थित एवं 99 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें राजनीति विज्ञान विषय में 3281 दर्ज बच्चों में 3228 उपस्थित व 53 अनुपस्थित, रसायन शास्त्र विषय में 3687 दर्ज बच्चों में उपस्थित 3664 व 23 अनुपस्थित, लेखा शास्त्र विषय में 2163 दर्ज बच्चों में उपस्थित 2149 व 14 अनुपस्थित, फसल उत्पादन विषय में 192 दर्ज बच्चों में से 183 उपस्थित व 9 अनुपस्थित तथा वस्तु चित्रण विषय में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या 33 रही। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 02 द्वारा शा.उ.मा.वि. पडनिया, सेजेस कुसमुंडा, सर. कुसमुंडा, शा.उ.मा.वि. भिलाईबाजार, शा.उ.मा.वि. कोरबी धतुरा का दल क्रमांक 03 शा.उ.मा.वि. नोनबिर्रा, शा.उ.मा.वि. सेन्द्रीपाली, शा.उ.मा.वि. बोतली, शा.उ.मा.वि. रामपुर का, दल क्र. 04 द्वारा सेजेस जमनीपाली, वि. गृह क्रमांक 2 दर्री, सेजेस छुरी, आदर्श कटघोरा, सेजेस बालक कटघोरा, कन्या कटघोरा, दल क्रमांक 05 द्वारा शास.उ.मा.वि. सिंघिया, शास.उ.मा.वि बिंझरा, शास.उ.मा.वि तुमान, शास.उ.मा.वि जटगा, शास.उ.मा.वि लैंगा का एवं नोडल अधिकारी द्वारा सर. सीतामढ़ी, ज्योति मिशन, शास.उ.मा.वि कोरबा, सर. बुधवारी, एनसीडीसी , वि.गृ. क्र.01 का, डीएमसी द्वारा शास.उ.मा.वि रजगामार, सेजेस कुदमुरा, शास.उ.मा.वि.कोरकोमा, सेजेस करतला एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या बालको, बालक बालको सहित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा कुल 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।

1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट:23 नए उद्योग खुलेंगे, बच्चियों को डेढ़ लाख, वन-संरक्षण के लिए 930 करोड़, कर्मचारियों का कैशलेस इलाज होगा
शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम
तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेशी सेना में फेरबदल:भारत से रक्षा सलाहकार को वापस बुलाकर प्रमोशन दिया, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ भी बदला
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई