Connect with us

कोरबा

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से चैतराम के कच्चे आवास के संघर्षपूर्ण जीवन को मिला पक्के आवास का सुख

Published

on

परिवार के साथ सुखमय जीवन बिता रहे चैतराम

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से परिवार को मिला नया घर, भविष्य के लिए नई उम्मीदें:- हितग्राही चैतराम

कोरबा । प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ऐसे कई परिवारों को अपना पक्का घर मिला है, जो पहले जीवन यापन के लिए अस्थिर और कच्चे मकानों में संघर्ष कर रहे थे। इस योजना ने न केवल आमजनों के आवास संकट को हल किया है, बल्कि इन परिवारों के लिए सामाजिक और आर्थिक विकास के रास्ते भी खोले हैं।
कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम कुचैना के रहने वाले श्री चैतराम, जो पहले एक कच्चे घर में अपने परिवार के साथ रहते थे, उनके लिए पक्के घर का सपना हमेशा दूर था। आर्थिक रूप से कमजोर और संसाधनों की कमी के कारण वह और उनका परिवार असुरक्षित और असुविधाजनक स्थितियों में जीवन निर्वाह कर रह रहे थे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से चैतराम के जीवन में एक नई उम्मीद जागी। इस योजना के तहत चैतराम को उनका सपना साकार होने का मौका मिला। योजना के तहत उन्हें पक्के मकान के लिए आवेदन करने का अवसर मिला और कुछ ही समय में उनका नाम आवास के लिए चयनित हो गया। इस योजना ने उन्हें न केवल एक सुरक्षित आवास दिया, बल्कि एक नया जीवन दृष्टिकोण भी प्रदान किया। अपने नए पक्के घर में चैतराम को स्वच्छता, बिजली, पानी और उचित परिवहन जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जो पहले कच्चे घर में असंभव थीं। इस परिवर्तन ने न केवल उनके रहन-सहन को बेहतर किया, बल्कि उनके बच्चों को एक स्वस्थ और सुरक्षित माहौल भी मिला।
हितग्राही चैतराम ने बताया कि पहले उन्हें हर बारिश में अपने घर की छत से पानी टपकने की चिंता रहती थी और कच्चे घर में रहने से सांप कीटो का भी डर बना रहता था। जिससे वे एक सदैव एक मानसिक तनाव का अनिभव करते थे। अब, पक्के घर में रहने से वह तनाव मुक्त और सुरक्षित महसूस करते हैं। साथ ही उनकी सामाजिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। अब वह गर्व से अपने परिवार के साथ पक्के घर में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जो उनकी मेहनत और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का परिणाम है।
चैतराम का कहना है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने उनके परिवार को महज एक घर नहीं, बल्कि एक उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर दिया है। अब वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और जीवन के अन्य पहलुओं में प्रगति के लिए अधिक प्रेरित और उत्साहित महसूस करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677