Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट ने ली सभी जिलाध्यक्षों की बैठक: कोरबा के अध्यक्ष भी हुए शामिल

Published

on

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर राजीव भवन में छ.ग. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में प्रदेश के सभी जिला अध्‍यक्षों एवं सभी ब्‍लॉक अध्‍यक्षों की बैठकआयोजित किया, जिसमें कोरबा जिले के ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान, शहर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा एवं रवि चंदेल सहित ग्रामीण के सभी ब्‍लॉक अध्‍यक्षगण शामिल हुए ।

Continue Reading

कोरबा

प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में जिले में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु के 06 प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा एवं पाली की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा कुल 24 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत नदी, तालाब, बांध, कुंआ, नहर, नाला या गड्ढे में डूबने, सर्पदंश, बिच्छू या अन्य विषैले जीवों के काटने, नाव दुर्घटना, आग, गैस सिलेंडर विस्फोट, खदान धंसने, लू (सन स्ट्रोक), आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, बाढ़ एवं विद्युत प्रवाह से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस को चार लाख रूपये की राशि स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है।

अपर कलेक्टर ओंकार यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी राम यादव, निवासी बांकी, तहसील कटघोरा की 22. अगस्त 2024 को पाली स्थित खदान में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम वारिस वारिस मंजू देवी, पुष्पेन्द्र सिंह, निवासी मुडापार, तहसील हरदीबाजार की 21 मई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस बनवासा बाई, छतराम, निवासी पटपरा, तहसील पाली की  24 मई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस बिपतबाई (पहली पत्नी) एवं आशा (दूसरी पत्नी), पवन सिंह धनुहार, निवासी बारीउमराव, तहसील पाली की 12 अगस्त 2025 को पण्डरीपानी तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस फुलकुंवर धनुहार, गोवर्धन मरकाम, निवासी बनबांधा, तहसील पाली की 26 अगस्त 2025 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस कुबेर सिंह एवं विशाल सिंह और मुन्ना लाल, निवासी चुरैल, गेवरा बस्ती, तहसील दीपका की 03 सितंबर 2025 को ग्राम बाता के तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके वारिस कामिनी को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

Published

on

किसान को मिला संसाधन, किताब सिंह की खेती को मिली नई दिशा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ आज से उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ हुआ। यह अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और जन केन्द्रित कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है, उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रही है तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचा रही है।

सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना तथा सेवा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी सरल एवं त्वरित बनाई गई है।
इसी कड़ी में आज कटघोरा विकासखंड के ग्राम धनरास में एक बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का वातावरण बना।
शिविर के दौरान कोरबा जिले के जमनीपाली निवासी किसान किताब सिंह कंवर को कृषि विभाग द्वारा 1.5 एचपी इलेक्ट्रिक मोटरपंप प्रदान किया गया। श्री कंवर के पास लगभग साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। सिंचाई के सीमित संसाधनों के कारण उन्हें खेती में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मोटरपंप मिलने से अब उन्हें समय पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगी।

श्री कंवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों में जाना पड़ता था, वहीं अब शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। साथ ही, विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सीधे प्राप्त हो रही है, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करती है तथा यह दर्शाती है कि शासन वास्तव में जनहित के प्रति प्रतिबद्ध और उत्तरदायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास निश्चित रूप से प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Continue Reading

कोरबा

आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

Published

on

सुशासन तिहार के शिविर में मिला आइस बॉक्स और जाल, बढ़ेगा उत्पादन और आय

कोरबा। सुशासन तिहार के शुभारंभ ने ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। लंबे समय से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को आज जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आइस बॉक्स और मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। लगभग छह हजार रुपये मूल्य का आइस बॉक्स और दस हजार रुपये का जाल निःशुल्क मिलने पर आत्माराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आत्माराम केवट कटघोरा विकासखंड के ग्राम छुरी में निवास करते हैं और कई वर्षों से अपने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ कोसगाई दाई मछुआ समिति के माध्यम से मछली पालन करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के तालाब में रोहू, कतला और मृगल प्रजाति की मछलियों का पालन किया जाता है, जिससे प्रति वर्ष लगभग आठ से दस टन तक मछली उत्पादन होता है। मछली बेचने से सभी सदस्यों को निश्चित आय प्राप्त होती है, लेकिन मछली पालन से जुड़ी कई आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए अक्सर धन की कमी महसूस होती थी।
इसी बीच सुशासन तिहार के दौरान आयोजित शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आत्माराम का नाम चयनित किया गया। शिविर में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों उन्हें आइस बॉक्स और जाल प्रदान किया गया। सामग्री प्राप्त करने के बाद आत्माराम ने कहा कि मछली पकड़ने और उसे सुरक्षित रखने में उन्हें अब काफी आसानी होगी। पहले मछली को ताजा अवस्था में बाजार तक पहुंचाना कठिन हो जाता था, जिससे नुकसान का सामना करना पड़ता था। अब आइस बॉक्स मिलने से पकड़ी गई मछलियों को संरक्षित रखना आसान होगा और बिक्री के समय गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और खर्चों में भी बचत होगी।

आत्माराम ने भावुक होकर कहा कि सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम वास्तव में ग्रामीण हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। पहले जहां छोटे-छोटे साधन जुटाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध हो रही है।
मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम चोरी की ही वर्षा पति खेराज को भी आइस बॉक्स और मछली पकड़ने का जाल वितरित किया गया। वर्षा ने भी इस सुविधा को अपने मछली पालन कार्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677