Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर जमनीपाली के अध्यक्ष बने लायन विनोद अग्रवाल

Published

on

कोरबा/जमनीपाली। लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक जमनीपाली में हुई जिसमें वर्ष 2026 – 27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन किया गया ।
लाॅयन विनोद अग्रवाल छुरी वाले को नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है, जबकि लॉयन दिलीप सेठ को पुन: सचिव और लाॅयन बी एम दुबे काे पुन: कोषाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई है ।
लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर के निर्वाचन समिति के अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ आने वाले कार्यकाल की सेवा योजनाओं पर भी चर्चा की गई ।

नव नियुक्‍त अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2026 – 27 के कार्यकाल में अपना लायंस क्‍लब सेवा कार्यों के नए आयाम स्‍थापिता करेगा और क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं सहित सामाजिक सेवाओं के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा ।
बैठक में बोर्ड ऑफ डाॅयरेक्‍टर्स लॉयन व्‍ही के गुप्‍ता एवं लॉयन भरत अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी 2026 – 27 के विभिन्‍न सेवा कार्यों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया और गत वर्ष 2025 – 26 के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया ।

इस अवसर पर लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर के अध्‍यक्ष लायन दशरथ शर्मा लॉयन,अनुराधा तिवारी, लॉयन बाबुल दत्‍ता, लॉयन अजय राठौर सहित उपस्थितजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि इनके नेतृत्‍व में लायंस क्‍लब कोरबा विद्युत नगर नई ऊंचाईयों को प्राप्‍त करेगा तथा सेवा की नई मिशाल स्‍थापित करेगा ।
नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल ने कोरबा में डिस्ट्रिक काॅन्‍फ्रेंस जो 9 और 10 मई को आयोजित में अधिक से अधिक संख्‍या में उपस्थित होने आग्रह किया है ।

Continue Reading

कोरबा

551.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 551.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 585.8 मिलीमीटर, अजगरबहार 388, भैंसमा, 504.8, करतला 507.5, बरपाली 597, कटघोरा 556.7 दीपका 588.5, दर्री 694.5, पाली 596.2, हरदीबाजार 447, पोंड़ी-उपरोड़ा 592.6, और पसान तहसील में 558.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 7.3 किलोमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त लागत में कमी कर आय में वृद्धि करने, नवीन कृषि तकनीकी में निवेश को प्रोत्साहन, एवं बाजारोन्मुखी फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना आवश्यक है। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे समस्त कृषक, जिन्होने विगत खरीफ में धान की फसल लेने वाले ऐसे कृषक, जिन्होने आगामी खरीफ में धान के बदलें अन्य खरीफ फसल लेने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराया हो, खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की फसल लेने हेतु पंजीयन कराया हो, योजनांतर्गत पात्र होंगे। विधिक व्यक्तियों यथा ट्रस्ट/मण्डल/प्राईवेट लिमि. कंपनी/शाला विकास समिति/केन्द्र एवं राज्य शासन के संस्थान/महाविद्यालय आदि संस्थाओं को योजना से लाभ लेने की पात्रता नही होगी।
योजनांतर्गत आदान सहायता राशि कृषकों के बैंक खातें में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से की जाएगी। विगत खरीफ में धान की फसल लेने वाले ऐसे कृषक, जिन्होने आगामी खरीफ में धान के बदलें अन्य खरीफ फसल लेने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराया हो, उन्हे एग्रीस्टेक पर पंजीयन तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबें की पुष्टि उपरांत मान्य रकबें पर राशि 15 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विगत वर्ष के फसल एवं रकबें की पुष्टि डिजिटल क्रॅाप सर्वे के डेटा से तथा जहां यह डेटा उपलब्ध नही हो, वहां जिला कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के डेटा से पुष्टि की जाएगी। पूर्व से ही खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की फसल लेने वाले कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल तथा एग्रीस्टेक पर पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबें की पुष्टि उपरांत मान्य रकबें पर पूर्ववत् राशि 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिन क्षेत्रों में रकबें की पुष्टि हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे का डेटा उपलब्ध नही है, वहां जिला कलेक्टर की अनुमति पर गिरदावरी से सत्यापित रकबें पर आदान सहायता राशि दी जाएगी।
उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर, द्वारा जिलें के समस्त इच्छुक एवं पात्र कृषकों से अपील की गई है कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हेतु पात्र एवं इच्छुक कृषक आवश्यक दस्तावेज सहित नजदीकी सहकारी समिति से संपर्क करे। एग्रीस्टेक छ.ग. फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल में पंजीयन कराने के लिए किसानों को अपने साथ आधार कार्ड, भूमि का अद्यतन ऋण पुस्तिका/ब-1, खसरा तथा विशेष रूप से आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर लेकर नजदीकी लोक सेवा केन्द्र अथवा सेवा सहकारी समिति पहुंचना होगा। पंजीयन के दौरान आधार कार्ड लिंक मोबाईल नंबर पर ओ.टी.पी. प्राप्त होगी, जिसके जरिये ही सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी। तदोपरांत सत्यापन का कार्यवाही संबंधित क्षेत्र के पटवारी के लॉगिन से तथा अनुमोदन की कार्यवाही तहसीलदार लॉगिन की जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु किसान अपने क्षेत्र के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सेवा सहकारी समिति अथवा लोक सेवा केन्द्र से संपर्क कर सकते है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, प्रवेश चयन परीक्षा होगी 10 अगस्त को

Published

on

कोरबा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जिला मुख्यालय कोरबा में शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर की शुरुआत की जा रही है। परिसर में चयनित बालक खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं तैराकी खेलों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। छात्रावास एवं खेल मैदान की उपलब्धता के आधार पर इस वर्ष 40 खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश के लिए ऐसे बालक पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2009 अथवा उसके बाद की हो तथा वे कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत हों। खिलाड़ियों का अंतिम चयन विभाग द्वारा आयोजित “10 बैटरी टेस्ट” में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षण में 50 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, 4×10 मीटर शटल रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेंडिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट-अप तथा 400 मीटर दौड़ सहित कुल 10 शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल रहेंगे।
प्रवेश चयन परीक्षा 10 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची 13 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके उपरांत अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें क्रीड़ा परिसर में प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
क्रीड़ा परिसर में प्रवेशित विद्यार्थियों की पढ़ाई निकटवर्ती शासकीय विद्यालयों में कराई जाएगी। साथ ही उन्हें छात्रावास में निःशुल्क आवास, पलंग, गद्दा, तकिया, चादर, कंबल एवं मच्छरदानी, पौष्टिक भोजन, शालेय गणवेश तथा ट्रैकसूट, टी-शर्ट, निकर, जूते और मोजों सहित संपूर्ण खेल किट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा ने पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर चयन परीक्षा में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677