छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव…भूपेश बघेल ने भी किया मतदान:बारात निकलने से पहले दूल्हे ने डाला वोट, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 699 कैंडिडेट्स
रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो गई है। दूसरे चरण में 43 विकासखंड में मतदान हुए। वोटिंग के बाद अब आज ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जा रही है। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मतदान डालने पहुंचे थे।
नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। इसके अलावा पेंड्रा में बारात निकलने से पहले पोलिंग बूथ पहुंचकर दूल्हे ने भी वोट डाला। पेंड्रा में वोटिंग के बाद मतदाताओं को अधिकारियों ने पौधा भेंट किया।

पाटन के कुरुदडीह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मतदान किया
दूसरे चरण में जिला पंचायत के 699 कैंडिडेट्स
दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ है। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।
46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। इनमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य वोटर्स है।

बारात निकलने से पहले पेंड्रा के सकोला स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर ऋषभ श्रीवास्तव ने मतदान किया।

भाजपा की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी किरण रविन्द्र वैष्णव ने गृह ग्राम भंडारपुर मतदान केंद्र पहुंचकर वोटिंग की।

फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने मतदान किया।

पेंड्रा में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। पोलिंग बूथों के बाहर सेल्फी जोन भी बनाया गया है। वोटिंग के बाद लोग सेल्फी भी रहे हैं।

पेंड्रा में सुबह से ही मतदान केंद्रों में कतार लगी है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

पेंड्रा जनपद में वोटिंग के बाद वोटर्स को RO, ARO ने पौधा देकर सम्मानित किया।

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में मतदान को लेकर दिव्यांगों में भी उत्साह है। सुबह वोटिंग करने व्हीलचेयर से पोलिंग बूथ पहुंची दिव्यांग महिला।

बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में बैलेट पेपर से मतदान करती महिला। सुबह से केद्रों में कतार लगी है।

बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार लगी है। लोग लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

दूसरे चरण के वोटिंग के लिए मतदान हो रहे हैं। मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह दिख रहा है। सुबह से बुजुर्ग वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे हैं।
इन जगहों पर हुई वोटिंग-
- जिला कोरबा के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा
- जिला रायगढ़ के विकासखंड खरसिया और धरमजयगढ़
- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड बिलाईगढ़
- मुंगेली के लोरमी विकासखंड
- जांजगीर-चांपा के नवागढ़ विकासखंड
- सक्ती के मालखरौदा विकासखंड
- जिला सूरजपुर के विकासखंड रामानुजनगर और प्रेमनगर
- जिला बलरामपुर के विकासखंड बलरामपुर
- जिला सरगुजा के विकासखंड सीतापुर और मैनपाट
- जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़
- जिला जशपुर के विकासखंड जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी
- जिला रायपुर के विकासखंड धरसींवा और तिल्दा नेवरा
- जिला बलौदाबाजार के विकासखंड कसडोल
- जिला गरियाबंद के विकासखंड छुरा
- जिला महासमुंद के विकासखंड पिथौरा और बागबहरा
- जिला धमतरी के विकासखंड कुरूद
- जिला दुर्ग के विकासखंड पाटन
- जिला बालोद के विकासखंड बालोद
- जिला राजनांदगांव के विकासखंड छुरिया
- जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंड खैरागढ़
- जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विकासखंड मोहला
- जिला कबीरधाम के विकासखंड बोड़ला और पंडरिया
- जिला कोंडागांव के विकासखंड फरसगांव और माकड़ी
- जिला बस्तर के विकासखंड बस्तर और लोहण्डीगुड़ा
- जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखंड भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल
- दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कटेकल्याण
- जिला सुकमा के छिन्दगढ़
- बीजापुर जिला के विकासखंड भोपालपटनम और ऊसूर
बालोद में फिर से वोटिंग
बालोद जिले के डौंडीलोहारा के सुरेगांव ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 में चुनाव चिन्ह गलत तरीके से बांटे गए थे। यहां आज दोबारा मतदान हुआ। 2 प्रत्याशियों को गलत चिन्ह आवंटित होने के कारण उनके चिन्ह बैलेट पेपर पर छप गए। इसके कारण 17 फरवरी को होने वाला मतदान रद्द कर दिया गया था।
पहले चरण में वोटिंग
17 फरवरी को राज्य के 53 विकासखंडों में मतदान हुआ। वोटिंग परसेंटेज 81 प्रतिशत से अधिक रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हजार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए गए। वहीं अंतिम चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी।
कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी
भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह
कोरबा। ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। जिले में बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार मौसम परिवर्तन के बाद तेज धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है। सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क करने वाले, खेती कार्य मे लगे आमजन तथा बाजार में खरीददारी आदि कार्य करने वाले व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं कर पाते हैं। इस कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं, जिसका समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय –
आम लोगों के द्वारा आवश्यक उपाय अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के रंग के कपड़े पहनना, भोजन करके तथा पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना, घर से बाहर जाते समय गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को कपड़े/ गमछे से ढककर ही निकलना, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करना, गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में पानी पिना तथा ज्यादातर पेय पदार्थों का सेवन करना सहित अन्य उपाय अपना सकते है। इसी प्रकार बाहर जाते समय पानी साथ रखें, धूप में बेवजह बाहर जाने से बचें, बच्चों बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, साथ ही उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन एवं तरल पदार्थों का सेवन कराएं। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर के अंदर आने से रोकें तथा जहाँ तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें, धूप में नंगे पांव ना चलें। इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापघात) से बचा जा सकता है।
लू (तापाघात) के लक्षण-
लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सिर दर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना जैसे अन्य लक्षण शामिल है।
लू से बचाव हेतु प्राथमिकी उपचार –
लू (तापाघात) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े गीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी की स्थिती में कोई भी भोज्य/पेय पदार्थ का सेवन नहीं कराएं एवं उसे तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएं। रोगी के होश में आने की स्थिति में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि पेय पदार्थों का सेवन कराएं। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें, प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाए।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू (तापघात) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर श्री दुदावत तथा सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों से गर्मी के मौसम में लू (तापाघात) से बचाव हेतु आवश्यक उपाय को अपनाने का आग्रह किया है। जिससे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
