Connect with us

कोरबा

एचटीपीएस संयंत्र परिसर में मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने फहराया तिरंगा

Published

on

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में 77 वां गणतंत्र दिवस बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्युत संयंत्र परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने बलिदानी वीरों के शहादत को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके. पांडे, केएनबी.राव, महिमा मिंज, पीके जोशी, एके शाह, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके.कुरनाल, संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह और महिला मंडल की पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के मंच से मुख्य अभियंता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इंडिपेंडेंट पाॅवर प्राड्यूसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम की 500 मेगावाट विस्तार ईकाई को माह दिसंबर, वर्ष 2015 के पूर्व स्थापित विद्युत इकाई की श्रेणी में सेकंड रनरअप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि 210 मेगावाट की इकाई क्रमांक-एक ने पांच साल के भीतर दिसंबर, वर्ष 2025 में 156.92 मिलियन यूनिट सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है। इसके लिये मुख्य अभियंता ने अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक साथियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।


मुख्य अभियंता ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसंबर की रिपोर्ट में देशभर की 33 विद्युत उत्पादक संस्थाओं के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी ने 87.11 प्रतिशत पीएलएफ के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। यह कंपनी की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं टीम भावना का परिणाम है। इसके लिए आप सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक साथी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने नई परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि 1320 मेगावाट विद्युत संयंत्र का कार्य तेज गति से जारी है। संयंत्र के समीपस्थ गांवों में निगमित पर्यावरणीय उत्त्तरदायित्व के तहत ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसिलिंग की जा रही है।
उत्तम कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्य अभियंता ने कहा कि मुख्यालय डंगनिया रायपुर में राज्य स्तर पर संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो शमीम सिद्दीकी एवं केंद्रीय कार्यालय स्तर पर कार्यपालन अभियंता सुभाष कुमार यादव को सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्यालय की अनुशंसा पर क्षेत्रीय स्तर पर कार्यपालन अभियंता ओमप्रकाश रात्रे, सहायक अभियंता मोहित कुमार पटेल, अंकुश पाहवा व जयंती देवांगन एवं कनिष्ठ अभियंता सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं एक हजार रूपए नकद से विद्युत गृह में सम्मानित किया गया। विद्युत गृह स्तर पर 61 व्यक्तिगत पुरस्कार, 30 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 25 समूह पुरस्कार में 70 अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकाश्रमिकों को सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

कोरबा

ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677