Connect with us

कोरबा

आवासों को खाली करने उचित कारण बताए बालको- हितानंद

Published

on

कोरबा/बालकोनगर। भाजपा बालको नगर मंडल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल के साथ नगर वासियों की मौजूदगी में बालको प्रबंधन को सेक्टर 5 आवासीय क्षेत्र को खाली न कराए जाने, खाली करने का कारण बताने एवं जमीन से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र दिया। बालको एक्सटर्नल अफेयर के हेड कुशाग्र कुमार ने सभी पदाधिकारियो से मुलाकात कर मेंटेनेंस ऑफिस के परिसर में पत्र ग्रहण किया। भाजपा नगर मंडल बालकों ने पत्र में लिखा कि “बीते कुछ दिनों से बालको प्रबंधन द्वारा यह कहते हुए क्वार्टर खाली कराए जा रहे हैं की भवनों में रचनात्मक स्थिरता एवं सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हो गया है। इस कार्यवाही से बालको नगर क्षेत्र के सैकड़ो परिवारों में भय असुरक्षा एवं दशक का माहौल बन गया है। यह क्षेत्र केवल कर्मचारियों का आवास स्थल नहीं बल्कि एक सजीव सामाजिक एवं पारिवारिक इकाई है, जहां वर्षों से नागरिक अपने बच्चों की शिक्षा, आजीविका और सामाजिक जीवन के साथ बसे हुए हैं। अचानक क्वार्टर खाली करने की प्रक्रिया न केवल मानवीय दृष्टि से असंवेदनशील है बल्कि क्षेत्रीय शांति व्यवस्था के लिए भी चुनौती पूर्ण बन रही है। इससे हमारा स्पष्ट मत है कि बालको वेदांता प्रबंधन द्वारा सेक्टर 5 के पुराने क्वार्टरो को संरचनात्मक और स्थिरता एवं सुरक्षा जोखिमों का हवाला देकर खाली करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस विषय में यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि उक्त क्वार्टर राज्य शासन की भूमि पर निर्मित है, जो उद्योग स्थापना के लिए राज्य शासन द्वारा कंपनी को आवंटित किया गया था। क्या इसे तोड़कर नया आवासीय परिसर बनाया जाएगा। यदि आवासीय परिसर बनाया जाता है तो राज्य शासन से स्वीकृति लिया गया एवं उसका नक्शा तैयार किया गया है तो हमें छायाप्रति उपलब्ध कराएं। यदि इस आवासीय परिसर को तोड़कर आप राज्य शासन को वापस करने की स्थिति में इस संबंध में आपके द्वारा पत्राचार किया गया हो तो उसके दस्तावेज उपलब्ध कराएं। सेक्टर 5 के निवासियों को बेघर ना किया जाए, सेक्टर 5 में निवासरत लोगों ने अपने सीमित संसाधनों एवं व्यक्तिगत व्यय से क्वार्टरों की मरम्मत कर संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित की है। जिससे अब कोई सुरक्षा जोखिम शेष नहीं है। अतः प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन से आग्रह है कि जनता की भावना का सम्मान करते हुए इन आवासों को तोड़ने का निर्णय तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। यदि बालको वेदांत द्वारा संरचनात्मक स्थिरता अथवा सुरक्षा जोखिम को लेकर वास्तविक चिंता व्यक्त की जा रही है, तो ऐसे निवासरत परिवारों से शपथ पत्र के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि वह अपने आवास में निवास हेतु स्वविवेक एवं स्वयं की जिम्मेदारी पर रह रहे हैं। ऐसी स्थिति में उक्त क्वार्टरों को खाली करना आवश्यक नहीं है।यदि बालको प्रबंधन द्वारा इस विषय पर शीघ्र संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई तो भाजपा बालको मंडल जनप्रतिनिधियों एवं जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं आंदोलनात्मक कदम उठाने को होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
इस दौरान भाजपा बालको नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय नंद राठौर, महामंत्री संपत यादव, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना रुणीझा, मंत्री रेणु प्रसाद, मंत्री राजा शर्मा, अनीता वैष्णव, मंजू ठाकुर, मनजीत कौर, पिंटू झा एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677