Connect with us

देश

दावा- लॉरेंस गैंग भारत सरकार के लिए काम कर रहा:कनाडा पुलिस की सीक्रेट रिपोर्ट सामने आई, इसमें निज्जर हत्याकांड का भी जिक्र

Published

on

चंडीगढ,एजेंसी। कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर दावा किया है कि वह भारत सरकार के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने RCMP की गोपनीय रिपोर्ट के 3 पन्ने जारी किए हैं।

इनमें कई जगह लॉरेंस गैंग के भारत सरकार से संबंधों का जिक्र किया गया है। RCMP की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा की तैयार की गई इस रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को हिंसक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन करार दिया है। जो कनाडा समेत कई देशों में बढ़ रहा है।

यह रिपोर्ट ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। वह खुद भी भारत आ सकते हैं। हालांकि, कनाडा के सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

RCMP के कमिश्नर माइक डुहेम आरसीएमपी राष्ट्रीय मुख्यालय, ओटावा में 14 अक्टूबर, 2024 को एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

RCMP के कमिश्नर माइक डुहेम आरसीएमपी राष्ट्रीय मुख्यालय, ओटावा में 14 अक्टूबर, 2024 को एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

RCMP की रिपोर्ट में क्या-क्या दावे…

  • उगाही, ड्रग तस्करी और सुपारी किलिंग में शामिल: RCMP के अनुसार, लॉरेंस गैंग किसी राजनीतिक या धार्मिक विचारधारा से नहीं, बल्कि लालच से प्रेरित होकर काम करता है। यह गैंग उगाही, ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे अपराधों में लिप्त है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, यह गैंग अपने आपराधिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करता है और भारत सरकार की ओर से काम करता है।
  • भारतीय एजेंट इनका इस्तेमाल कर रहे: RCMP की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेताओं को निशाना बनाने के लिए लॉरेंस गैंग जैसे संगठित अपराध गिरोहों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सितंबर 2023 में मेनिटोबा के विनिपेग में मारे गए सुखदूल सिंह की हत्या का भी जिक्र रिपोर्ट में है। RCMP के अनुसार, इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।
  • जेल से गैंग चला रहा लॉरेंस: RCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस गैंग की शुरुआत भारत के पंजाब में छात्र राजनीति से हुई थी। इस गैंग का सरगना लॉरेंस 2015 से भारत में जेल में बंद है। इसके बावजूद वह जेल से ही गैंग को ऑपरेट कर वारदातें करवा रहा है।
  • रिपोर्ट में ब्रिटिश कोलंबिया प्रीमियर का जिक्र: इस रिपोर्ट में कोई तारीख नहीं है। मगर, इसमें ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबे के 17 जून, 2025 के उस बयान का जिक्र है जिसमें उन्होंने सरकार से लॉरेंस गैंग को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था। एबे ने 12-17 जनवरी को ट्रेड मिशन इंडिया की शुरुआत की थी, उसी दौरान यह रिपोर्ट भी इंटरनल तौर पर सर्कुलेट की गई है।
  • निज्जर हत्याकांड का जिक्र: RCMP की रिपोर्ट में 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में मारे गए खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र किया गया है। निज्जर को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर रखा था। निज्जर की हत्या के 3 महीने बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडा भारतीय सरकारी एजेंटों की संभावित भूमिका की जांच कर रहा है। मई 2024 में इस मामले में चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार किए गए थे।
कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली इस रिपोर्ट के पन्ने जारी किए हैं।

कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली इस रिपोर्ट के पन्ने जारी किए हैं।

सिख संगठन बोला- कनाडा सरकार मुद्दे को दबा रही

वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कनाडा के प्रवक्ता बलप्रीत सिंह ने कहा, RCMP और कनाडा सरकार को यह पूरी तरह से पता है कि लॉरेंस गैंग कनाडा में व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इस वास्तविकता को नजरअंदाज किया जा रहा है और छिपाया जा रहा है।

लॉरेंस को आतंकी घोषित कर चुकी कनाडा सरकार

करीब 3 महीने पहले कनाडा सरकार ने भारत में एक्टिव लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। जिसमें कहा गया कि यह गैंग सिर्फ भारत में ही नहीं, कनाडा में भी क्राइम कर रहा है। कनाडा के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा था कि हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है, विशेष रूप से वे जो किसी विशेष समुदाय को डर के माहौल में रखने के उद्देश्य से किए जाते हैं। इसके चलते लॉरेंस गैंग को कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकवादी संगठन करार दिया जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

अद्वित ज्वेल्स का IPO 23 जून को, मूल्य दायरा 130-138 रुपए प्रति शेयर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। आभूषण क्षेत्र की कंपनी अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 जून को खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 130 से 138 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ पूरी तरह 1.19 करोड़ नए शेयरों के निर्गम पर आधारित है। इसके जरिये 165.15 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। जयपुर की कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। 

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नितिन गिलारा ने कहा, ”अपने बी2बी (कंपनियों के बीच) कारोबार को प्रभावित किए बिना, हम अगले तीन वर्षों में देश भर में 30 खुदरा शोरूम खोलकर सीधे उपभोक्ताओं से जुड़े अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।”

Continue Reading

देश

डिजिटल वॉलेट रखने वालों के लिए जरूरी खबर, PhonePe ने लागू की मेंटेनेंस फीस

Published

on

मुंबई, एजेंसी। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने अपने वॉलेट यूजर्स के लिए एक नया नियम लागू किया है। कंपनी के अनुसार, अगर कोई फोनपे वॉलेट लंबे समय यानि 365 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करता है, तो उसे इनएक्टिव माना जाएगा और उन पर मेंटेनेंस फीस लगाई जाएगी।  

कंपनी ने बताया कि केवल ऐप खोलना, बैलेंस चेक करना या UPI के जरिए भुगतान करना वॉलेट की एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा। वॉलेट को सक्रिय बनाए रखने के लिए उसमें उपलब्ध बैलेंस का उपयोग कर भुगतान करना, पैसे भेजना या अन्य वित्तीय लेन-देन करना जरूरी होगा।

कितना कटेगा चार्ज

नए नियम के तहत, इनएक्टिव वॉलेट पर हर तीन महीने में 100 रुपए (GST सहित) की ‘Wallet Inactivity Maintenance Fee’ वसूली जाएगी। यदि वॉलेट में 100 रुपए या उससे अधिक बैलेंस है, तो पूरा शुल्क काट लिया जाएगा। वहीं, बैलेंस 100 रुपए से कम होने पर उपलब्ध राशि ही काटी जाएगी और बैलेंस शून्य हो जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में वॉलेट का बैलेंस नेगेटिव नहीं होगा।

चार्ज कटौती से पहले कंपनी देगी मैसेज

किसी भी चार्ज की कटौती से पहले कंपनी यूजर को नोटिफिकेशन या मैसेज के जरिए सूचित करेगी। इसके बाद भी वॉलेट का उपयोग नहीं किया जाता है तो निर्धारित मेंटेनेंस चार्ज वॉलेट बैलेंस से काट लिया जाएगा।

अगर आप साल में कम से कम एक बार भी अपने वॉलेट बैलेंस का इस्तेमाल कर लेते हैं, तो वॉलेट एक्टिव बना रहेगा। इसके लिए बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। छोटी राशि का भुगतान या किसी व्यक्ति को पैसे भेजना भी पर्याप्त हो सकता है।

Continue Reading

देश

5 दिन की तेजी के बाद लुढ़का बाजार, निवेशकों को नुकसान

Published

on

मुंबई, एजेंसी। 5 दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनटों बाद 832 अंक गिरकर 76,578.08 के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 229 अंक से ज्यादा टूटकर 23,938.75 के लो तक फिसल गया। इस गिरावट का असर मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक तक फिसलकर 76,802.90 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 154.90 अंक टूटकर 24,013.10 के स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में गिरावट

पश्चिम एशिया में तनाव थमने से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का भाव और 0.58 प्रतिशत कम होकर 79.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 पर आ गया। 

एक दिन पहले क्या रहा था हाल

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 पर बंद हुआ था। निफ्टी 82.30 अंक चढ़कर 24,168 पर बंद हुआ था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677