कोरबा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पीएम श्री सेजस विद्यालय तिलकेजा का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज करतला विकासखंड के ग्राम तिलकेजा स्थित पीएम श्री सेजस विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, प्रयोगशालाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वप्रथम विद्यालय की कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध संसाधनों और अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के साथ सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, विषयों में रुचि, परीक्षा की तैयारी, पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों से यह भी जाना कि विद्यालय में किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस होती है तथा विद्यालय को और अधिक बेहतर एवं आधुनिक बनाने के लिए उनके क्या सुझाव हैं।

संवाद के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य एवं करियर विकल्पों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का आधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर मेहनत है। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम उनके उच्च शिक्षा एवं करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ अध्ययन करें तथा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करें।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित आईआईटी एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इच्छुक विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों से भी चर्चा कर शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर लैब के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अतिथि शिक्षक की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय परिसर के समीप निर्माणाधीन पीसीबी लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित इंजीनियर को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय परिसर में रातरानी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा
सहकारी समिति तिलकेजा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
खाद-बीज की उपलब्धता का लिया जायजा, किसानों से किया संवाद
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को करतला विकासखंड अंतर्गत सहकारी समिति तिलकेजा का निरीक्षण कर किसानों के लिए उपलब्ध खाद-बीज की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधक से खाद एवं बीज की उपलब्धता, नैनो उर्वरकों के वितरण तथा समिति से जुड़े किसानों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कृषि आदानों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने समिति में उपस्थित किसानों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से खाद-बीज वितरण में किसी प्रकार की समस्या के संबंध में पूछा, जिस पर किसानों ने बताया कि उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर खाद-बीज एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है। कलेक्टर ने किसानों से शासन की कृषि योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समिति परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने आंवला का पौधारोपण किया।
इस दौरान सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, एसडीएम सरोज महिलांगे, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
कलेक्टर ने रामपुर में निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का किया निरीक्षण
गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 03 जुलाई को रामपुर स्थित निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें तथा नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मुख्य मार्ग स्थित नवीन आंगनबाड़ी केंद्र, बनियापारा नोनबिर्रा का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं संचालन की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सरोज महिलांगे, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा
सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह
निधि सेन को एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ
कोरबा। शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में लाभ प्राप्त किया जा रहा है। इससे नागरिकों का समय और धन दोनों बच रहे हैं तथा कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ रही है।

कोरबा जिले की पोड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सुतर्रा निवासी कुमारी निधि सेन, पिता प्रकाश चन्द्र सेन, ने सेवा सेतु के माध्यम से समयबद्ध सेवा का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम सुतर्रा स्थित लोक सेवा केंद्र में आवेदन किया। पटवारी प्रतिवेदन सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के उपरांत उनका आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से निराकृत किया गया और उन्हें मात्र एक सप्ताह के भीतर निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
कुमारी निधि ने बताया कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। उन्हें किसी भी कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे समय और आर्थिक व्यय दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हुई है। उन्होंने शासन की इस जनहितैषी पहल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु ने सरकारी सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया है। समयबद्ध, पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा वितरण की यह व्यवस्था सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक भी आसानी से शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
