Connect with us

कोरबा

प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर

Published

on

आगामी दिनों में शहर में प्रीपेड बूथ निर्मित करने अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर मानक दर निर्धारित करने हेतु किया निर्देशित

धान खरीदी में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नगर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम संस्थान का दिसम्बर माह से संचालन प्रारंभ कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में ऑटो प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।  शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का किराया दूरी के निर्धारित दर से तय हो इस हेतु प्रीपेड बूथ में दूरी एवं लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने  इसके लिए ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेने एवं एक मानक दर सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रतिवर्ष मानक दर निर्धारण हेतु  समिति का गठन कर निश्चित समय अंतराल में उसकी बैठक आयोजित  करने के लिए कहा। जिससे ऑटो चालको  को नुकसान ना हो। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक नई पहल है। इससे लोगों को फायदा होगा। इस हेतु  सम्बंधित अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास करें।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 14 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी हेतु सभी सहकारी समितियों में आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि समिति में धान बेचने आए किसानो को अनावश्यक किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए। सभी केंद्रों में बारदाने का पर्याप्त भंडारण हो सभी नोडल अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।  जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने हेतु  सूचना तंत्र को सक्रिय करने एवं बिचौलियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील धान खरीदी केंद्र में सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में नए लघु वनोपज समिति की गठन हेतु आवश्यकता वाले क्षेत्रों में सर्वे कराकर समिति का गठन कराने के लिए कहा। उन्होंने शहर के दिव्यांग विद्यालय व वृद्धाश्रम के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह से दोनों संस्थाओं का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने जिले के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में लगाए गए उपकरणों की सुरक्षा पर भी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि रीपा में लगे मशीनों की देख रेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत व स्व सहायता समूह की है। इस हेतु पंचायत स्तर पर ही मशीनों की रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अधिकारी इसका ध्यान रखें।
कलेक्टर ने जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्माणरत आवासों को जनपद सीईओ के  सुपरविजन में तेजी से पूरा कराने के लिए कहा। साथ ही एसडीएम को निर्माण कार्य नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने के निर्देश क्रेडा को दिए। उन्होंने सीएसपीडीसीएल कटघोरा को क्षेत्र के विद्युत विहीन बसाहटों, मजरा टोलों  में विद्युत पहुंचाने के लिए शीघ्रता से सर्वे पूर्ण कराने के लिए कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए प्रस्ताव भेजने एवं शीघ्रता से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों सचिवों संबंधित से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनालिया नहर  रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा वितरण कराने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए।  
बैठक में कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन  निर्माण कार्य मे भी शीघ्रता लाने के लिए  प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व सीएमएचओ को दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ व तुमान मंदिर में सोलर लाइट लगाने एवं क्रियाशील शौचालय निर्माण हेतु इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों की  समीक्षा करते हुए शीघ्रता से सभी प्रकरणो का परीक्षण कर निराकृत करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677