Connect with us

कोरबा

जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री

Published

on

कोरबा। कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी श्रीमती सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की।
श्रीमती सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी बस्ती में केजी-1 कक्षा में अध्ययन करेगी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे बच्ची के लिए गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की मांग की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती सुप्रिया की बच्ची के लिए स्कूल गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा जूते सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती सुप्रिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह पहल शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता एवं राहत प्राप्त हो सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में इमलीडुग्गू बाईपास नहर किनारे मिला अज्ञात शव:पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के इमलीडुग्गू बाईपास रोड स्थित नहर किनारे सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव की स्थिति और कपड़ों के आधार पर मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष आंकी जा रही है।

शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा

कोतवाली पुलिस ने आसपास के दुकानदारों, नहर किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीम मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है, जिसमें शव की तस्वीर जारी कर आम लोगों से पहचान में मदद की अपील की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर फिलहाल किसी बाहरी चोट के निशान स्पष्ट नहीं हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

यह हादसा है या हत्या, फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने की कोशिशें भी तेज कर रही है।

यदि किसी व्यक्ति को इस शव की पहचान के संबंध में कोई जानकारी है, तो वह तुरंत कोतवाली थाना पुलिस से संपर्क कर सकता है।

Continue Reading

कोरबा

इंस्टा स्टोरी विवाद में युवक का मर्डर:कोरबा में पिता-बेटे ने डीजे ऑपरेटर को मार-डाला, चाकू, लाठी-ईंट से किया हमला

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक डीजे ऑपरेटर था, जिस पर मोहल्ले के ही एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया, कोई चाकू से वार किया, तो किसी ने लाठी और ईंट से मारा।

इस हमले युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। वारदात के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोडफोड़ की। मामले में 2 मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

हालांकि विवाद की वजह बनी इंस्टाग्राम स्टोरी क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रवि यादव (22) रामसागर पारा का निवासी था और डीजे ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वहीं, महेंद्र गंगवानी फेरी लगाकर अपना व्यापार करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले रवि और महेंद्र से इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा। रविवार देर रात रवि किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था, जब वह रामसागर पारा पहुंचा तो उसे महेंद्र मिल गया।

दोनों में दोबारा विवाद हो गया। जो कि हिंसक रूप ले लिया। महेंद्र ने अपने नाबालिग बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर रवि को जमकर पीटा।

आरोपियों ने सिर पर डंडे से किया हमला

आरोपियों के हाथों में चाकू, ईंट और लाठी थे। उन्होंने रवि के सिर और शरीर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में मौके पर ही गिर पड़ा। ब्लीडिंग होने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

मौके पर लोगों की लगी भीड़

बीच-बचाव करने पहुंचे रवि के एक दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने इस पूरे वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी अरेस्ट

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, रवि के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया।

Continue Reading

कोरबा

रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित

Published

on

कलेक्टर कोरबा ने की सख्त कार्रवाई, जांच पूरी होने तक पोंड़ी-उपरोड़ा तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालय

कोरबा। जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कटघोरा के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें तहसील कार्यालय कटघोरा में नक़ल जारी करने के एवज में आवेदक किशन कुमार से अवैध राशि की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के समर्थन में वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की गई थी। मामले की जांच एवं परीक्षण के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा द्वारा श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेजा गया।
प्रतिवेदन के परीक्षण के बाद कलेक्टर कोरबा ने पाया कि संबंधित कर्मचारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही, सहायक ग्रेड-02, तहसील कार्यालय कटघोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पोंड़ी-उपरोड़ा निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्ट आचरण अथवा आम नागरिकों से अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहितैषी कार्यप्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677