Connect with us

कोरबा

दीपका पुलिस द्वारा जेटवर्क कंपनी के बेचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक : 9 आरोपी जेल दाखिल

Published

on

400 बोरी सीमेंट और दो नग ट्रेक्टर वाहन किया गया जप्त।09 आरोपियों पर की गई 303(2), 3(5) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही।

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू बी एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
गत 31.10.2024 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी, कि जेटवर्क कंपनी के देवगाँव स्थित बेचिंग प्लांट से 400 बोरी सीमेंट को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई है। उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबीर सूचना प्राप्त कर 400 बोरी सीमेंट चोरी कर सीमेंट को सप्लाई करने वाले, चोरी की सीमेंट बिक्री करने वाले और खऱीदी करने वाले उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से अलग अलग स्थानों से 400 बोरी सीमेंट तथा घटना में प्रयुक्त दोनों ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया है और घेराबंदी कर घटना कारीत करने वाले गिरोह के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये आरोपियों में शरण सिंह मरावी पिता स्व. दलपत सिंहा। उम्र 60 पता देवगांव थाना दीपका, कलेश्वर ओरकेरा पिता महिपाल सिंह उम्र 24 वर्ष पता देवगांव थाना दीपका, लक्षण सिंह पिता घासी राम उम्र 58 वर्ष पता देवगांव थाना दीपका ,भूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी पिता रामकुमार उम्र 29 वर्ष पता जारोंधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर,रामेश्वर यादव पिता स्व श्याम लाल यादव उम्र 35 वर्ष पता कसाईपली सलिहापारा थाना दीपका जिला कोरबा, रंजू पुलस्त पिता रामसिंह उम्र 21 वर्ष पता देवगांव थाना दीपका जिला कोरबा , बालेंदर कनार सिंह पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम झाबर राठौर कंपलेक्स थाना दीपका जिला कोरबा रामपुर भेरिमाही चना कसाई जिला मुजफ्फरपुर, शनि कुमार पिता मनोज कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष पता झाबर राठौर कंपलेक्स थाना दीपका रणनि तंगेज थान समझोर जिला रोहताश बिहार , लाल मन सिंह पिता दिलराज सिंह उम्र 36 वर्ष पता फूलझर थाना दीपका जिला कोरबा शामिल है। सभी को जेल दाखिल करा दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित सीएमडी सभागार में “कार्यस्थल पर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप कार्यक्रम में कर्मियों को नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रीत पाल सिंह गुम्बर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर आसानी से किए जा सकने वाले योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं सकारात्मकता को भी बढ़ाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिले।

Continue Reading

कोरबा

SECL Launches ‘Swachhata Pakhwada 2026’ with Cleanliness Pledge

Published

on

Bilaspur/Korba. As part of the Government of India’s Swachh Bharat Mission, Swachhata Pakhwada 2026 (16 June–30 June 2026) commenced at SECL Headquarters on 16 June 2026 with a cleanliness pledge ceremony.

On this occasion, SECL Chairman-cum-Managing Director Shri Harish Duhan administered the Swachhata Pledge to employees and stakeholders at the Visitors’ Hall of the Administrative Building, SECL Headquarters, in the presence of Director (Technical/Operations) Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Finance) Shri D. Sunil Kumar, Chief Vigilance Officer Shri Himanshu Jain, Director (Technical) Project & Planning, Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Heads of Departments, officers, employees, and representatives of labour unions. A large number of employees and union representatives participated in the programme.

Addressing the gathering, Shri Duhan emphasized that cleanliness is an integral part of institutional culture as well as a social responsibility. He urged all employees to actively contribute towards creating a clean and healthy environment. He stated that the objectives of a Clean India can be achieved effectively only through active public participation and collective efforts.

It may be noted that during the Swachhata Pakhwada, various cleanliness drives, awareness programmes, and participatory activities will be organized across all SECL units and establishments to promote cleanliness awareness and encourage greater public involvement.

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677