Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ कटघोरा इकाई का दीपावली मिलन समारोह :झोराघाट में बटी खुशियां

Published

on

कोरबा। अखबार वितरक संघ कटघोरा इकाई के तत्वाधान में सदस्यों ने झोराघाट में खुशियों की दीपावली मनाई और एक-दूसरे को बधाई देकर आतिशबाजी भी की गई। अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव(बबलू) ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू तथा कटघोरा इकाई के सभी पदअधिकारियों व सदस्यों को झोरा घाट में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर कटघोरा इकाई के सभी पदाधिकारियों को दीपावली व गोवर्धन पूजा मिलन समारोह पर खुशी जाहिर करते हुए सभी पदाधिकारीयो और सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्रम शक्ति ही संगठन है। वर्तमान समय में अखबार वितरकों के लिए कठिन दौर का समय है, इसमें अखबार वितरक के लिए लंबे समय तक कार्य करना है तो कठिन परिश्रम एकता व सूझबूझ से तय करना होगा। इस अवसर पर अखबार वितरक संघ के संरक्षक सहित रोशन दास, अरविंद साहू, सुनील दास, सचिन गौरव गुप्ता, विजय दास, सचिव अरविंद साहू ,रोसन दास, प्रिंस,बाबी,दुर्गा लालु यादव लालु पटेल बाभी गुप्ता राजू श्रीवास और राजेश अग्रवाल अशफाक खान मनोज शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

SECL Launches ‘Swachhata Pakhwada 2026’ with Cleanliness Pledge

Published

on

Bilaspur/Korba. As part of the Government of India’s Swachh Bharat Mission, Swachhata Pakhwada 2026 (16 June–30 June 2026) commenced at SECL Headquarters on 16 June 2026 with a cleanliness pledge ceremony.

On this occasion, SECL Chairman-cum-Managing Director Shri Harish Duhan administered the Swachhata Pledge to employees and stakeholders at the Visitors’ Hall of the Administrative Building, SECL Headquarters, in the presence of Director (Technical/Operations) Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Finance) Shri D. Sunil Kumar, Chief Vigilance Officer Shri Himanshu Jain, Director (Technical) Project & Planning, Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Heads of Departments, officers, employees, and representatives of labour unions. A large number of employees and union representatives participated in the programme.

Addressing the gathering, Shri Duhan emphasized that cleanliness is an integral part of institutional culture as well as a social responsibility. He urged all employees to actively contribute towards creating a clean and healthy environment. He stated that the objectives of a Clean India can be achieved effectively only through active public participation and collective efforts.

It may be noted that during the Swachhata Pakhwada, various cleanliness drives, awareness programmes, and participatory activities will be organized across all SECL units and establishments to promote cleanliness awareness and encourage greater public involvement.

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून से 30 जून 2026) का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय में दिनांक 16.06.2026 को शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति एवं सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एसईसीएल की सभी इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा ने अपने दो स्कूलों, लायंस स्कूल सीतामढ़ी और लायंस स्कूल टी.पी. नगर में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ मनाया

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब आॅफ कोरबा द्वारा दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार को लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बच्चों को गिफ्ट, चॉकलेट देकर व तिलक लगाकर मनाया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

इस दौरान लायंस स्कूल टीपी नगर के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल व लायंस स्कूल सीतामढ़ी के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन संतोष खरे, प्राचार्य द्वय रमेश शर्मा व जी.आर. हंस एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677