कोरबा
सीएसईबी मारपीट कांड के मुख्य आरोपी हरीश राव के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आदतन अपराधियों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा
अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही समीक्षा, नए गुंडा एवं निगरानी बदमाश घोषित करने की कवायद तेज
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले के आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना सीएसईबी क्षेत्र में हाल ही में हुई मारपीट की गंभीर घटना के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत जिलाबदर किए जाने हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी, कोरबा को प्रेषित किया गया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी हरीश राव एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी है। उसके विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है । इसके बावजूद उसके आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं आने से शहर की शांति व्यवस्था हेतु इसे पूर्व में गुंडा बदमाश बनाया गया था। हाल ही में सीएसईबी क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में उसकी भूमिका को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
इसके साथ ही सीएसईबी मारपीट कांड के अन्य आरोपियों के भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले एवं छांटे जा रहे हैं। जिन आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त आपराधिक इतिहास पाया जाएगा, उनके विरुद्ध गुंडा सूची एवं निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।
कोरबा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
कोरबा
राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं
कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।
कोरबा
दादरखुर्द में 125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा:16 जुलाई को निकलेगी, तैयारियां पूरी, पुलिस बल रहेगा तैनात
कोरबा। कोरबा जिले के दादरखुर्द में 125 सालों से चली आ रही भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा इस साल 16 जुलाई को निकाली जाएगी। यह सदियों पुराना महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और लोककल्याण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दिव्य श्रृंगार और वस्त्राभूषण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुजारी और सेवायत लगातार पूजा-अनुष्ठान में जुटे हैं।
16 जुलाई की सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों देवताओं को भव्य रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आते हैं। रथ की रस्सी खींचना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कुंज द्विवेदी ने बताया कि दादरखुर्द की रथयात्रा कोरबा जिले की सबसे पुरानी धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह यात्रा पिछले 125 वर्षों से बिना किसी रुकावट के निकाली जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान जगन्नाथ को ‘जगत के नाथ’ यानी पूरे संसार के पालनहार कहा जाता है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें इस बात का प्रतीक हैं कि वे हर जाति, वर्ग और समुदाय के भक्तों पर समान दृष्टि रखते हैं। इसी कारण इस रथयात्रा को समानता, सेवा और लोककल्याण का महापर्व भी कहा जाता है।
इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिर समिति के साथ मिलकर पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह 22 को, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री अरूण साव
कोरबा। कुछ दिन पूर्व प्रेस क्लब कोरबा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ था, जिसमें नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, नौशाद खान के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले और शपथ ग्रहण के लिए उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे शपथ समारोह में शामिल होंगे, लेकिन उनके आने में संशय है और उपमुख्यमंत्री अरूण साव 22 जुलाई को नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
