कोरबा
शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित:नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से फैलाई गई मतदाता जागरूकता
मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र : कलेक्टर कुणाल दुदावत
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय आयोजन शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रही, जिसके माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं मतदाता सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर एवं एसपी द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्वाचन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर बनाई गई रंगोली एवं मेंहदी कलाकृतियों का अवलोकन किया गया तथा छात्राओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर एसआईआर अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा मतदान का अधिकार प्राप्त है। यह अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी सशक्तता नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, सहभागिता और जिम्मेदार नागरिक बनने की निरंतर प्रक्रिया है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर कार्य कर रहे हैं, जो एक महत्वपूर्ण और सराहनीय दायित्व है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही वे स्वयं पहल कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं, ताकि किसी भी समय होने वाले चुनाव में वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान प्रतिशत होगा, उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिकों से निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित बीएलओ से संपर्क करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार केवल संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिसका प्रयोग सोच-समझकर एवं निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से एक जागरूक, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नागरिक दायित्वों की समझ भी उतनी ही आवश्यक है। जब विद्यार्थी इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ें, तो उनके आचरण एवं जिम्मेदार व्यवहार से माता-पिता, विद्यालय और समाज सभी को गर्व हो। एसपी श्री तिवारी ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सकारात्मक सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले एवं जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने नवीन मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया एवं नागरिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान, मतदान के अधिकार एवं जागरूकता संबंधी संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में नवीन मतदाताओं को एनवीडी कैप एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य में पूरी लगन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं बीएलओ को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें श्रीमती बसंती कंवर, कमला साहू, माधुरी चंद्रा, अवध बिहारी जायसवाल एवं उमा देवी मरावी शामिल हैं।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेणु बाला शर्मा, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
कोरबा
हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रज्जाक अली गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई
कोरबा। दिनांक 15.06.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जिला जेल कोरबा के समीप पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लोहे के डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसके दोनों पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गवाहों को धमकाने एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयास पर पृथक अपराध दर्ज
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रज्जाक अली द्वारा प्रकरण के गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
तीन दशकों से अधिक समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी
आरोपी रज्जाक अली के विरुद्ध थाना कोतवाली, करतला, उरगा सहित जिले के विभिन्न थानों में विगत लगभग तीन दशकों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं संपत्ति संबंधी अपराध सहित अनेक गंभीर अपराध दर्ज हैं।
जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी
आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर (Externment) हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधीश कार्यालय भेजा गया है।
साथ ही उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा
मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा हरदीबाजार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने मनाया सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का उत्सव

कोरबा/हरदीबाजार। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा के, 12 वर्ष सुशासन के, 12 वर्ष गरीब कल्याण के पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार में महिला मोर्चा द्वारा एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार के निर्देशानुसार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमृता यादव की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का स्वर्णिम अध्याय हैं ।
रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
इस गौरवशाली उत्सव को और अधिक खास बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जनकल्याण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
पेंटिंग प्रतियोगिता:- महिलाओं और बालिकाओं ने कला के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया ।

रंगोली प्रतियोगिता:- आकर्षक और भव्य रंगोलियों के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं और भारतीय संस्कृति को उकेरा गया ।


पौष्टिक आहार प्रतियोगिता:- स्वस्थ भारत के संकल्प को बढ़ावा देने के लिए पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई ।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों और आम जनमानस के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा की गई ।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा और महिला मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जिला मंत्री अजय कुमार दुबे, जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी चुलेश्वर राठौर, पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्योति पांडे, जिला महामंत्री श्रीमती अनुसूईया राठौर, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पूर्व किसान मोर्चा उपाध्यक्ष छोटे लाल पटेल, मंडल महामंत्री नवरत्न सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष व्यास राठौर और मंडल मंत्री चंद्रर मरकाम शामिल रहे ।

साथ ही महिला मोर्चा की टीम से मंडल अध्यक्ष अमृता यादव, महामंत्री श्रीमती रुक्मणी मरकाम, शशि कला राठौर, उपाध्यक्ष माधुरी राठौर, मंत्री संध्या राठौर, उमा राठौर, भवनी राठौर, मैथिली राठौर, जय राठौर, सरोजिनी, श्रीमती गंगोत्री सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय मातृशक्ति उपस्थित रही ।


कोरबा
प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प
कोरबा में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन, वक्ताओं ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्योगपतियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मोदी सरकार के 12 वर्षों ने रचा विकास और सुशासन का नया इतिहास : जगन्नाथ पाणिग्रही
अपने उद्बोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने “12 वर्ष – जनकल्याण, अंत्योदय एवं समग्र परिवर्तन की यात्रा” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 12 वर्ष विश्वास के विकास के जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ अंत्योदय पर बल देते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार कृत संकल्पित होकर विकसित भारत निर्माण की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और प्रबुद्ध जनों से 2047 के विकसित भारत निर्माण में सहयोग की अपील की।
विकसित भारत का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका हैं – गोपाल मोदी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने “12 वर्ष – विश्वास का सशक्त आधार एवं विकसित भारत की प्रस्तावना” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के विश्वास को मजबूत करते हुए भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका है।
रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने “12 वर्ष – विकास, सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत के आयाम” विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।
कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर एवं अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से वक्ताओं ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
