Connect with us

कोरबा

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, की.पी. नगर, कोरबा में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं राज्यगीत के सामूहिक गायन के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। अतिथियों को शाल व स्वदेशी वस्तुओं से बने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर भी इसी प्रकार प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त और संगठित रूप से सक्रिय बनें। प्रथम सत्र में जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम की भावना है, जिसे कार्यकर्ता अपने आचरण में उतारें।

नवाचार से लेकर पंच परिवर्तन तक गहन मंथन

द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
तृतीय सत्र में पीपीटी प्रशिक्षण नवाचार की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की तथा वक्ता के रूप में जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक नवाचार एवं कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र पीपीटी पंच परिवर्तन की अध्यक्षता पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने की। मुख्य वक्ता नलीनेश ठोकने ने अपने प्रभावी वक्तव्य में कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से भाजपा समाज के हर वर्ग तक विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिज्ञासा समाधान के साथ हुआ समापन

पंचम एवं समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और सक्रियता पर बल दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, सतीश झा, कमला किंडो, नवीन मार्कंडेय, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, अजय चंद्रा, अमीलाल चौहान, कुल सिंह कंवर, रामनारायण सराफ, प्रीति स्वर्णकार, डॉ. विजय राठौर, उत्तम सिंह रंधावा, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, दीपक चावड़ा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडलों की प्रशिक्षण टोली एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और आगामी अभियान की ठोस तैयारी का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध नजर आई। यह कार्यशाला आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी जनसंपर्क अभियान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677