Connect with us

छत्तीसगढ़

आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा- अमर सुल्तानिया 

Published

on

पेड़ सिर्फ लगाइए नहीं, उन्हें परिवार की तरह पालिए

हरिलीला ट्रस्ट ने हाथीटिकरा से शुरू किया हरित अभियान

जांजगीर-चांपा। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा ग्राम पंचायत हाथीटिकरा के खेल मैदान से वृक्षारोपण अभियान (हरित अभियान) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री श्याम वेयर हाउसिंग एंड पॉवर प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संक्षिप्त लेकिन सार्थक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लगभग 500 पेड़ लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ धरती माता की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर और मिठाई बांटकर किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि “पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें परिवार के सदस्य की तरह स्नेह, सुरक्षा और देखभाल देना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी धरोहर बनेगा। आइए, वृक्षारोपण को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का स्थायी अभियान बनाएं।” उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र हराभरा बने और पर्यावरण संतुलित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेघाराम साहू ने हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के हरित अभियान की सराहना करते की और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हरित प्रदेश का सपना तभी साकार होगा, जब पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज निभाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को वृक्षों के प्रति संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है। लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें विशाल वृक्ष बनते देखना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया तथा ग्राम पंचायत हाथीटिकरा के सरपंच प्रतिनिधि सरोज साहू, बनारी सरपंच देवनारायण सिदार ने भी संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया, जबकि प्रकाश शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, सरोज साहू एवं पंचगण, ग्राम पंचायत बनारी के सरपंच देवनारायण सिदार, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया, जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल, तपन अग्रवाल, हरि मोदी, अंकित झाझरिया, राहुल अग्रवाल (हरदी) सहित रामेश्वर सिंह उपसरपंच हाथीटिकरा, ​धनपत धीवर उपसरपंच बनारी, पंच ​महेंद्र पटेल, पंच ​मनोज पटेल (पंच), सुशील पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल, ​राहुल पटेल, राजा सूर्यवंशी, ​सतीश यादव, मनोज वैष्णव, रामप्रसाद गोंड़, ​राजेश्वर वैष्णव, संजू चौहान, प्रियांशु नर्मदा, अमर पटेल, रितेश पटेल, पंकज यादव, उदय पटेल, ​रामचरण पटेल, अरुण यादव, सुरेंद्र सिदार, विकास पटेल, लटेश्वर यादव, सुरजीत साहू, मानसिंह चौहान, लक्ष्मी पटेल, दीपक गोड़, बजरंग यादव कृष्ण कुमार, राजेश पटेल, मनोज कुमार, गणेश चौहान, महत्तर शिन्दे, शंभू पटेल, दिनेश वैष्णव सही युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक…मोबाइल एप से होगी जांच और शिकायतों की निगरानी

Published

on

जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर ​नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ने ज्वॉइन की कांग्रेस:भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश, ढालदास बोले- जनता जानती है कि भाजपा क्या कर रही है

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।

ढाल दास ने कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। अगर कांग्रेस मुझे मौका देती है तो मैं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगा। पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए चयनित करेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले मैंने अपने भाई और पिताजी से बातचीत की थी और उन्हें इस बारे में बताया था। दोनों ने अपनी सहमति दे दी। वहीं उनके भाई मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की नीति से काम करती है।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

सामाजिक-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है परिवार

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनका परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में एक ही परिवार के एक सदस्य के भाजपा सरकार में मंत्री होने और दूसरे के कांग्रेस में शामिल होने को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

गुरु बालदास के 4 बेटे, ढाल दास सबसे बड़े

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे हैं- ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। उनकी एक बेटी भी है। इनमें ढाल दास सबसे बड़े बेटे हैं।

गुरु परिवार का सतनामी समाज में धार्मिक और सामाजिक प्रभाव माना जाता है। गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े प्रमुख आयोजनों में परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है।

मंत्री के भाई का कांग्रेस में जाना क्यों अहम?

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को सिर्फ एक राजनीतिक ज्वाइनिंग के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। वे मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं और गुरु बालदास के परिवार से आते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने से एक ही परिवार के राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों में होने का समीकरण सामने आया है।

ढाल दास ने मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इसे भाजपा के मजबूत प्रभाव वाली सीट माना जाता है। यहां भाजपा के पुन्नूलाल मोहले लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी।

2023 के चुनाव में पुन्नूलाल मोहले को 85,429 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 73,648 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 11,781 वोट रहा था। ऐसे में अगर भविष्य में कांग्रेस ढाल दास को मुंगेली से अपना प्रत्याशी बनाती है, तो चुनावी समीकरण कुछ बदले हुए नजर आ सकते हैं।

कांग्रेस तोड़ने के नीयत से काम करती है- मंत्री खुशवंत

मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कहा कि वह मेरे भाई हैं। सुख-दुख हो या किसी तरह का तीज-त्योहार, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलते हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही समाज और परिवार को तोड़ने की रही है।

उन्होंने कहा कि एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक समाज को दूसरे समाज से और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, वह कभी सफल नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677