छत्तीसगढ़
जंवारा विसर्जन के साथ माता को विदाई:रायपुर में हनुमान चालीसा, 100 देशों में लाइव टेलीकास्ट होगा, दुर्ग में 50 हजार भक्तों के लिए भंडारा
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में रामनवमी के अवसर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। रायपुर में आमापारा क्षेत्र में झांकी निकाली गई। जंवारा विसर्जन के साथ माता को विदाई दी गई। विसर्जन की वजह से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं कुछ बच्चे विसर्जन के दौरान तलवार लहराते दिखे।
फूल चौक से आमापारा चौक और कंकाली तालाब रोड तक लंबा जाम देखने को मिला, जबकि आजाद चौक, शारदा चौक से लेकर पुरानी बस्ती तक ट्रैफिक डायवर्जन की स्थिति बनी रही। रायपुर में ही हनुमान चालीसा महापाठ का भव्य आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण 100 देशों में किया जाएगा। एक ही समय में कई देश के श्रद्धालु सामूहिक रूप से जुड़ेंगे।

रायगढ़ में भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कोरबा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा होगी। अंबिकापुर के प्राचीन राम मंदिर में राजपरिवार के सदस्य पूजा करेंगे। दुर्ग शहर के 250 साल पुराने श्री राम पंचायती मंदिर में 108 परिक्रमा कर भगवान की पूजा की गई। यहां 50 हजार भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

रायपुर के प्राचीन दुधाधारी मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है।

रायगढ़ की बूढ़ी माई मंदिर में रामनवमी के दिन कन्या भोज कराया गया।

शिवरीनारायण स्थित राम मंदिर की मान्यता है कि इस वृक्ष के नीचे भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाए थे।

रायपुर में कुछ बच्चे तरवार लहराते हुए दिखाई दिए।

रायपुर के दूधाधारी मंदिर में भगवान राम और माता सीता का विशेष श्रृंगार किया गया।
मंदिर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजे
रामनवमी के अवसर पर बिलासपुर के श्री वेंकटेश मंदिर में सुबह 5:30 बजे सुप्रभातम और उत्थापन आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक किया गया और 9 बजे से 12 बजे तक भजन-कीर्तन हुआ।
दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म के समय मंदिर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।

रायपुर में ज्योत-जवारा विसर्जन की तस्वीर।

आजाद चौक शारदा चौक से लेकर कंकाली तालाब पुरानी बस्ती तक ट्रैफिक डाइवर्ट की स्थिति रही।

रामनवमी के अवसर पर आमापारा क्षेत्र में झांकी निकाली गई।

बिलासपुर के श्री वेंकटेश मंदिर में सुबह 5:30 बजे सुप्रभातम और उत्थापन आरती हुई।

भगवान श्रीराम के जन्म के समय मंदिर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
रायपुर में आयोजन का देशभर में लाइव प्रसारण
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हनुमान चालीसा महापाठ होगा। यह कार्यक्रम श्री हनुमान महापाठ समिति की ओर से लगातार 18वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी के माध्यम से देश दुनिया में किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, रायपुर के साथ ही देशभर के करीब 2000 स्थानों पर एक ही समय में श्रद्धालु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त करेगा।
- शाम 6 बजे से भजन संध्या, भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- शाम 7 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू होगा, जो करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा।
- राज 9 बजे जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता “कुमति निवार सुमति के संगी” विषय पर मार्गदर्शन देंगे।

दुर्ग के श्री राम पंचायती मंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

रामनवमी शोभायात्रा के लिए रायगढ़ के चौक-चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है

दुर्ग का 650 साल पुराना मठ, जहां भगवान राम की मुर्ति विराजमान है।
650 साल पुराना राम जानकी मठ
दुर्ग के चंडी मंदिर के पास मठ पारा में स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर बड़े मठ का इतिहास लगभग 650 वर्ष साल पुराना है। प्राचीन काल में यह महंत और साधु संतों तपो भूमि थी। यहां पर धुनी लगाते और भक्ति में लीन रहते थे। उनकी भक्ति से प्रभावित होकर भोसले राजाओं ने यहां मंदिर स्थापित किया।

कोरबा
भव्य कलश यात्रा के साथ परसदा में जायसवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ


प्रथम दिन:भागवत कथा का श्रवण करने से हर पाप का विनाश हो जाता है-साध्वीश्री राधिका किशोरी जी
कोरबा/पाली/परसदा। कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा के प्रतिष्ठित नागरिक कार्तिकराम जायसवाल के निज निवास परिसर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 26 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली। लब्ध प्रतिष्ठित कथावाचिका साध्वीश्री राधिका किशोरी जी के श्रीमुख से 26 मार्च को श्रीमद्भावगत पीठ की स्थापना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन देवपूजन के साथ कथा का प्रारंभ किया गया और प्रथम दिन भागवत कथा का महात्म्य बताया गया।
कथा का दूसरा दिन


चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को आज शुक्रवार 27 मार्च को कथावाचिका साध्वीश्री राधिका किशोरी जी ने कपिल अवतार, जड़भारत चरित्र एवं शिव-पार्वती विवाह का मार्मिक वर्णन किया। सैकड़ों की संख्या में श्रोतागणों ने साध्वीश्री राधिका किशोरी जी के श्रीमुख से कपिल अवतार और जड़भारत चरित्र का बखान सुना।
शिव-पार्वती विवाह पर निकली भव्य झांकी

आज कथा के बीच में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग बड़े ही सुंदर ढंग से कथावाचिका ने सुनाया और परिणय प्रसंग सुनकर श्रोतागण रोमांचित हो उठे।
शिव-पार्वती विवाह की कथा के बीच में शिव-पार्वती की भव्य झांकी कथा स्थल पर प्रस्तुत की गई और श्रोतागण संगीतमय विवाह प्रसंग सुनकर और देखकर झूमने लगे और नृत्य कर शिव-पार्वती विवाह पर खुशियां मनाई।
02 अप्रैल तक चलेगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह


परसदा के प्रतिष्ठित नागरिक कार्तिकराम जायसवाल के निज निवास परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 26 मार्च चैत्र शुक्ल अष्टमी से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल तक चलेगा और 02 अप्रैल चैत्र शुक्ल पुर्णिमा को हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं भोग-प्रसाद (भंडारा) के साथ सम्पन्न होगा।
कथा श्रवण करने की अपील

आयोजक श्रीमती उषा देवी-अम्बिका जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का श्रवण करने आमंत्रित किया है और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की सादर अपील की है।
यज्ञमान के रूप में श्रीमती वर्षा-सुनील जायसवाल कथा में विराजमान

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में प्रदेश पंचायत सचिव संघ के महासचिव सुनील जायसवाल सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में पूजा सम्पन्न कर रहे हैं और विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ को सम्पन्न कर रहे हैं।
रोजाना सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे श्रोतागण


जायसवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ में भगवान कृष्ण की कथा श्रवण करने क्षेत्र के सैकड़ों लोग कथा स्थल पहुंचकर साध्वीश्री राधिका किशोरी के श्रीमुख से निकली दिव्य वाणी को सुनकर धन्य हो रहे हैं। श्रीमद्भागवत की कथा सुनाते साध्वीश्री राधिका किशोरी के श्रीमुख से अमृतवाणी निकल रही है और मनभावन कथा सुनकर श्रोतागण रोमांचित हो रहे हैं और श्रोताओं का मन तृप्त हो रहा है।



कोरबा
कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम
उद्योेग मंत्री एवं महापौर ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित

कोरबा। कोरबा शहर में सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम दिया जा रहा है। आज प्रदेश के उद्योग , वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा का अनावरण किया, तो वहीं सिविल लाईन में मिनी गार्डन का लोकार्पण भी किया गया, इसी प्रकार पुष्पलता उद्यान के सामने सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में समर्पित हुआ। इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, पंकज देवांगन, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर का सौदंर्यीकरण कर इसे संजाने, संवारने की दिशा में नित नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं, एक ओर जहॉ शहर की स्वच्छता पर पूरा फोकस रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी थीम आधारित रोड साईड प्लांटेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा स्थापित कराई गई है, जिसका अनावरण आज उद्यान मंत्री श्री देवांगन एवं श्रीमती राजपूत के हाथों किया गया। इसी प्रकार निगम द्वारा सिविल लाईन में निगम आयुक्त के बंगले के समीप मिनी गार्डन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री व महापौर के करकमलों से सम्पन्न हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के रोड डिवाईडरों में मल्टीकलर फूलों के पौधे रोपित कर डिवाईडरों को मल्टीकलर फूलों से सजाने संवारने का कार्य भी हो रहा है, इस कड़ी में निगम द्वारा सुभाष चौक पुष्पलता उद्यान से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोड डिवाईडर में इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया तथा यूफारविया मल्टीकलर फूलों के पौधे लगाये गये हैं, इन्हें भी आज जनसेवा में समर्पित किया गया।


कोरबा
श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी
कोरबा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसला बताया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व कमी की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती कर इसे मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।

वैश्विक संकट में भी जनता को राहत
गोपाल मोदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।
मोदी सरकार हर संकट में जनता के साथ
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह साबित किया है कि वह हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
