Connect with us

छत्तीसगढ़

‘बाइक-बोट-स्कीम’ से 2800 करोड़ की ठगी:सालाना 1 लाख कमीशन का लालच देकर फ्रॉड, राजस्थान से प्रोडक्शन-वारंट पर 3 आरोपियों को रायपुर लाई पुलिस

Published

on

रायपुर,एजेंसी। देशभर में बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’ ठगी केस की जांच में रायपुर पुलिस की भी एंट्री हो गई है। राजस्थान जेल में बंद 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने 2800 करोड़ से ज्यादा की रुपए की ठगी की है। पीड़ितों में रायपुर निवासी अखिल कुमार बिसोई भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक 2019 में अखिल कुमार बिसोई ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि वह भी ठगी का शिकार हुआ। उत्तर प्रदेश की कंपनी मेसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के डायरेक्टर संजय भाटी, सचिन भाटी और अन्य लोगों ने मिलकर ठगी की है ।

बाइक बोट स्कीम के नाम से 62 हजार 100 रुपए जमा कराया। हर महीने 9 हजार 765 रुपए रिटर्न देने का प्रलोभन दिया। बाद में जब रिटर्न आना बंद हुआ, तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ। इसी तरह करीब 1 लाख 50 हजार लोगों से कई राज्यों में ठगी की। इसमें ED ने कई आरोपियों की संपत्तियों को अटैच कर लिया है।

इस तरह देश भर के लोगों से करोड़ों रुपए वसूल किए गए।

इस तरह देश भर के लोगों से करोड़ों रुपए वसूल किए गए।

अब जानिए क्या है बाइक बोट घोटाला ?

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के ग्राम चीती निवासी संजय भाटी ने 2010 में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई। 2018 में संजय ने बाइक बोट स्कीम लांच करते हुए बाइक टैक्सी की शुरुआत की। इसके तहत एक निवेशक से एक बाइक की कीमत करीब 62 हजार रुपए लिए गए।

उन्हें हर महीने 9765 रुपए लौटाने का वायदा किया गया। तकरीबन एक साल में निवेशकों को एक बाइक की कीमत वसूल हो गई। स्कीम अच्छी देख निवेशकों ने करोड़ों रुपए इस पौंजी स्कीम में लगा दिए। एक साल बाद कंपनी ने रुपए लौटाने बंद कर दिए।

कंपनी अपने निवेशकों के हजारों करोड़ लेकर फरार हो गई। इसके बाद धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज होने शुरू हुए। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत देशभर में करीब 500 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए।

बाइक बोट योजना के नाम पर 2800 से ज्यादा की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

बाइक बोट योजना के नाम पर 2800 से ज्यादा की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों से ठगी

आरोपी की कंपनी में करीब 12,000 कर्मचारी थे। वह 10,000 से ज़्यादा बाइक टैक्सी चलाता था। आरोपी ने कई राज्यों में करीब 1,50,000 लोगों से धोखाधड़ी की है। नवंबर-दिसंबर 2018 में जब कंपनी ने किश्तें देनी बंद कर दीं, तो निवेशकों ने आगे आकर शिकायत दर्ज कराई।

इन राज्यों में दर्ज है केस

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ उत्तरप्रदेश में 150, राजस्थान में 50, मध्यप्रदेश में 6, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, नागपुर महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और अन्य राज्यों में केस दर्ज है। आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह भरतपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

अब आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस रायपुर लेकर आई है। आरोपी संजय भाटी के खिलाफ धारा 138 NIA एक्ट के तहत हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरप्रदेश में 1500 से अधिक केस दर्ज हैं। ये धारा चेक बाउंस से जुड़ी है।

इस मामले में साल 2019 में सिविल लाइन में एक एफआईआर दर्ज हुई थी।

इस मामले में साल 2019 में सिविल लाइन में एक एफआईआर दर्ज हुई थी।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • संजय भाटी पिता रतन सिंह भाटी (51) पता गौतमबुद्ध नगर, उ.प्र।
  • करणपाल सिंह पिता केहरी सिंह (57) पता जिला मेरठ उत्तरप्रदेश।
  • राजेश भारद्वाज पिता शंकरलाल पता (58) पता जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश।

कैसे झांसे में लिया गया

इन शातिर ठगों ने गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स प्रा. लि. (GIPL) के डायरेक्टर बनकर लोगों को विश्वास में लेकर ओला, उबर की तरफ से बाइक बोट के नाम से कंपनी खोल ली। इसमें चेन सिस्टम से लोगों को हर महीने कमीशन कमाने के लालच दिया और कंपनी में करोड़ों रुपए की रकम निवेश करवा ली।

पेशे से केमिकल इंजीनियर है गैंग का मास्टरमाइंड

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी (साउथ) हरेंद्र महावर के मुताबिक, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय भाटी पेशे से केमिकल इंजीनियर है। जिसने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक​​​​​​ कॉलेज, काशीपुर उत्तराखंड से केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। ये कई कंपनियों का संचालन कर रहा था।

जानिए इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ

CBI ने FIR में घोटाला 15 हजार करोड़ का घोटाला बताया।

कुल 26 आरोपी गिरफ्तार, 15 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

ईडी ने 216 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की

हर एजेंसी का घोटाले की रकम का अलग अनुमान

दिल्ली पुलिस इस घोटाले को 42 हजार करोड़ का मानती है

EOW मेरठ की जांच में शुरुआत में यह घोटाला 3500 करोड़ का था

EOW मेरठ की की जांच में 5000 करोड़ का घोटाला

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677