Connect with us

छत्तीसगढ़

4800 स्टूडेंट्स एक साथ कर सकेंगे कोचिंग:अरपा नदी किनारे 1000 बेड का हॉस्टल, 50 हजार छात्रों को फायदा, बिलासपुर में बनेगी एजुकेशन सिटी

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपए की लागत से एजुकेशन सिटी परिसर का निर्माण किया जाएगा। शहर के बीच अरपा नदी के किनारे मधुबन क्षेत्र में 13 एकड़ इसे विकसित किया जाएगा।

इस परिसर में कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। दावा किया जा रहा है कि यह मध्य भारत का सबसे बड़ा एजुकेशन हब होगा। इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री ऑफिस से सोशल मीडिया साइट एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर किया गया है। जिसके बाद नगर निगम ने भी जल्द ही काम शुरू होने का दावा किया है।

सीएम साय के हाथों होगा इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास।

सीएम साय के हाथों होगा इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास।

योजना को तैयार करने में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसे मूर्त रूप देने स्मार्ट सिटी और नगर निगम ने पूरी तैयार कर ली है। कहा जा रहा है कि सीएम साय इसका भूमि-पूजन करेंगे।

13 एकड़ क्षेत्र में फैली एक ऐसी जगह जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को समर्पित होगी, जहां नालंदा परिसर, कोचिंग के लिए हॉल स्टेप, ऑडिटोरियम, हॉस्टल, गार्डन, पार्किंग, कैफेटेरिया और खेल मैदान होगा।

50 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

पूर्ण रूप से शैक्षणिक माहौल से परिपूर्ण एजुकेशन सिटी के निर्माण से बिलासपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के लगभग 50 हजार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि पूरे छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों से छात्र बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने बिलासपुर आते हैं।

पहले से ही एजुकेशन हब के रूप में स्थापित बिलासपुर में एक अलग एजुकेशन सिटी के निर्माण से यह मध्य भारत का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बन जाएगा।

4800 क्षमता के कोचिंग स्पेस, 500 सीटर नालंदा परिसर और 700 सीटर ऑडिटोरियम

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया की इस एजुकेशन सिटी में 500 विद्यार्थी क्षमता का नालंदा परिसर बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 500 छात्र छात्राएं एक साथ बैठकर फिजिकल एवं डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे।

इस एजुकेशन सिटी में छात्र-छात्राओं के मोटिवेशन और शैक्षणिक उद्देश्य से एक 700 सीटर कैपेसिटी का आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। 1000 विद्यार्थी क्षमता वाले हॉस्टल, एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान, गार्डन, मल्टी लेवल पार्किंग सहित तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 48 हॉल सेटअप में एक साथ 4,800 विद्यार्थियों के कोचिंग क्लास अटेंड करने की सुविधा रहेगी।

नगर निगम ने योजना के लिए जगह का चयन कर ले आउट भी तैयार कर लिया है।

नगर निगम ने योजना के लिए जगह का चयन कर ले आउट भी तैयार कर लिया है।

एजुकेशन का हब है बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही बिलासपुर एक एजुकेशनल सिटी के रूप में विकसित हुआ है। बिलासपुर शहर को एजुकेशनल हब के रूप में स्थापित करने में मुख्य रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालय, दो विश्वविद्यालय, 8 महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ लोक सेवा आयोग, व्यापम और आईआईटी परीक्षा की तैयारी करवाने वाले लगभग 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों की भूमिका रही है।

यहां प्रदेश के लगभग 50000 से अधिक छात्र और छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। यहां सिविल सेवा की तैयारी करने प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के अलावा दूसरे प्रदेश के युवा भी बड़ी संख्या में पहुंचते है।

सीएम साय ने कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। यह परियोजना आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और हमारे युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर में एक अलग से एजुकेशन सिटी के निर्माण से लाखों युवाओं के सपने साकार होंगे। छात्रों को पढ़ाई और भविष्य की तैयारियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त माहौल मिलेगा।

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा की बिलासपुर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल है।

एजुकेशन सिटी बनाने के लिए विधायक अमर अग्रवाल ने सीएम साय का आभार जताया है।

एजुकेशन सिटी बनाने के लिए विधायक अमर अग्रवाल ने सीएम साय का आभार जताया है।

एजुकेशन सिटी का संकल्प पूरा होने जा रहा है- अमर अग्रवाल

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा शहर में एक एजुकेशन सिटी का निर्माण और बिलासपुर की पहचान एजुकेशन सिटी के रूप में बने, जिसका संकल्प चुनाव के मेरे घोषणा पत्र में था, यह संकल्प मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयास से पूरा होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में एक भव्य एजुकेशन सिटी आकार लेगा, इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार।

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शिलान्यास के बाद शीघ्र काम शुरू होने की बात कही है।

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शिलान्यास के बाद शीघ्र काम शुरू होने की बात कही है।

निगम कमिश्नर बोले- जल्द शुरू होगा काम

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा की स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा बिलासपुर एजुकेशन सिटी के संबंध में कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिससे छात्रों और युवाओं को लाभ मिलेगा। वहीं शहर विकास की प्लानिंग मे छात्र-छात्राओं को होने वाली कई समस्याओं का निराकरण होगा। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677