कोरबा। कोरबा में सोशल मीडिया पर शराब पीने की तस्वीर वायरल करने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले ली। शराब के नशे में डंडे और लात-घूंसों से की गई पिटाई में घायल बुजुर्ग की पखवाड़े भर बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।
मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के महगवां डांड जटगा का है। मृतक की पहचान 64 वर्षीय प्रसाद सिंह नेटी के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी जुरान बाई के साथ गांव में रहता था। घटना 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। उस दिन प्रसाद की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर में अकेला था।
घर की दहलीज पर बैठकर पी रहे थे महुआ शराब
इसी दौरान उसके दो दोस्त हीरासिंह नेटी और समारू उर्फ बबलू नेटी उसके घर पहुंचे। तीनों घर की दहलीज पर बैठकर मछली के साथ महुआ शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव का युवक राहुल नेटी वहां से गुजरा। उसने तीनों को शराब पीते देखकर मोबाइल से फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
फोटो खिंचवाने का आरोप लगाकर शुरू की मारपीट
घटना के बाद माहौल बिगड़ गया। नशे में धुत समारू भड़क गया। उसने प्रसाद पर आरोप लगाया कि उसी ने राहुल को बुलाकर उनकी फोटो खिंचवाई है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर समारू ने घर में रखे डंडे से प्रसाद पर हमला कर दिया।
डंडा टूटने तक वह उसे पीटता रहा। इसके बाद प्रसाद को जमीन पर पटककर लात-मुक्कों से बेरहमी से मारा। अपने दोस्त को पिटते देख हीरासिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो समारू ने उस पर भी हमला कर दिया।
पूरी रात घायल हालत में घर में पड़ा रहा प्रसाद
डर के कारण हीरासिंह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हमले के बाद घायल प्रसाद पूरी रात खून से लथपथ हालत में अपने ही घर में पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उसे पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद प्रसाद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पखवाड़े भर बाद उसकी मौत हो गई।
पंचपेडी में खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पंचपेडी गांव में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पीडीएस भवन के पास खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह जब वे खेतों की ओर गए, तो उन्होंने शव देखा। शव से बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान है कि यह दो दिन से ज्यादा पुराना है। शव के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह हत्या है या कोई और घटना।
अभी नहीं हो पाई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक स्थानीय है या कोई बाहरी व्यक्ति। शव की हालत ऐसी है कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी शव के पास न जाए, ताकि सबूत सुरक्षित रहें।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
उरगा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक टीम शव और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और लापता लोगों की जानकारी भी देखी जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान के बाद होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
कोरबा/पाली। विश्व हिन्दी अधिष्ठान अंतर्गत केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली का पत्र, दिनांक 17.09.2026, सहित नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ का पत्र, दिनांक 30.09.2026 के अनुसार 21वीं सदी का हिन्दी साहित्य:विविध परिदृश्य विषयक सहित नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ परिसर में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय आयोजन प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त संगोष्ठी में वक्ता/सत्र समीक्षक के रूप में कोरबा के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पाली के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी को आमंत्रित किया गया है। इस आशय का पत्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक मीनकेतन प्रधान ने डॉ. गजेन्द्र तिवारी को पे्रषित किया है और फोन कर भी उन्हें आमंत्रित किया। डॉ. तिवारी इस दो दिवसीय संगोष्ठी में अपना वक्तव्य देंगे।
नीट, सेट को भी किया क्वालीफाई, 10वीं में 93.33 एवं 12वीं में 93.4 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास ग्रेजुएशन बीएससी ऑनर्स (बॉटनी) में 81.93 एवं पीजी एमएससी बॉटनी में 88.08 के साथ किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बिलासपुर। कड़ी मेहनत और लगन के साथ जो भी विद्यार्थी आगे बढ़ता है, उसे लक्ष्य जरूर हासिल होता है, भले ही थोड़ा समय लगे। ऐसे ही कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाली होनहार छात्रा शिवाली शर्मा ने कर दिखाया और प्रारंभ से ही प्रतिभावान शिवाली ने अपनी मेहनत एवं लगन के बल पर सीएसआईआर एनईटी जेआरएफ के साथ-साथ सीजी सेेट और माइक्रोबॉयोलॉजी में पीएचडी कर जिले को गौरव प्रदान किया।
प्रारंभ से ही प्रतिभावान शिवाली शर्मा ने अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही हैं। शासकीय सेवक आर के शर्मा एवं हाऊस वाईफ श्रीमती इंदिरा शर्मा की होनहार पुत्री शिवाली शर्मा ने 2013 में हाई स्कूल सर्टिफिकेट में 93.33 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट 2015 में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। 12वीं में बायोलॉजी विषय लेकर हायर सेकेण्डरी पास की। बीएससी ऑनर्स (बॉटनी) 2018 में 81.93 अंक अर्जित किया, वहीं एमएससी बॉटनी 2020 में 88.08 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया, उन्होंने एमएससी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय (सेन्ट्रल युनिवर्सिटी) बिलासपुर से पास किया। 2020 में सीएसआईआर एनईटी जेआरएफ क्वालिफाईट किया। 2025 में सीजी एसईटी क्वालिफाईट किया वहीं उन्होंने पीएचडी-डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, रिसर्च फिल्ड-माईक्रोबॉयोलॉजी में किया।
Research Topic- Study of Qurum Sensing Regulated Siderophore Production From Soil Rhizosphere Bactria Isolated From Rice Filed of Chhattisgarh. PHD Suparvisor- Dr. Vibhaynath Tripathi, Assistant Professor-Guru Ghasidas University Bilaspur
पूरा परिवार उच्च शिक्षित शिवाली शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा नवजागृति उच्चतर माध्यमिक शाला तखतपुर से प्रारंभ की और प्रारंभ से ही लगन और कड़ी मेहनत तथा माता-पिता की प्रेरणा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हथियार बनाया। आज वो पीएचडी की उपाधि से शिक्षा और उन्नत कृषि क्षेत्र में काम करने को अपने कैरियर का लक्ष्य बनाया है। शिवाली शर्मा के पिता लोकनिर्माण विभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं और एक कर्त्तव्यनिष्ठ लोक सेवक हैं। बड़े भाई डॉ. शशांक शर्मा भी फिजिक्स में पीएचडी हैं और उनकी भाभी अल्का शर्मा एमएससी (केमिस्ट्री) बीएएड हैं। शिवाली शर्मा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति संजीदा हैं और माता-पिता पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहें। बच्चों को आगे बढ़ने प्रोत्साहित करें अभिभावक-डॉ. गजेन्द्र तिवारी
प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पाली स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने शिवाली शर्मा की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों का बेहतर कैरियर सिर्फ शिक्षा के माध्यम से बन सकता है और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर अभिभावक को प्रेरित करना चाहिए। शिवाली शर्मा युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने लगातार कई उपलब्धियां हासिल कर यह बता दिया कि अभिभावकों की प्रेरणा, गुरूजनों का मार्गदर्शन एवं लक्ष्य हासिल करने की ललक और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। मेरे पापा मेरे प्रेरणाश्रोत-शिवाली
अपनी उपलब्धि पर शिवाली शर्मा ने कहा कि पापा हमेशा कहा करते हैं कि बेटियां ज्यादा प्रतिभावान होती हैं और तुम असंभव को भी संभव करने की ताकत रखती हो। अपना लक्ष्य तय करो और उसे जुनून बना लो, कड़ी मेहनत करो और अनुशासन के साथ सभी काम समय पर करो। पापा की हर बात को मैंने गांठ बांध ली और कड़ी मेहनत के साथ अपना लक्ष्य पाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और भाई के प्रोत्साहन के साथ एक-एक कदम आगे बढ़ती गई और सफलता मिलती गई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रयास कभी न छोड़ें, मंजिल जरूर मिलेगी। हर काम को संभव कर दिखाती है शिवाली- आर के शर्मा
शिवाली शर्मा की सफलता पर पिता भावुक हुए और कहा कि बेटियां घर की शान और मान दोनों होती हैं, वे असंभव को संभव करने की माद्दा रखती हैं। बेटियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, फिर वे अपने स्वर्णिम भविष्य का रास्ता खुद तय कर लेती हैं। शिवाली, हर काम को संभव कर दिखाती है और बचपन से ही पढ़ाई के प्रति ऐसी रूचि रखती थी, लक्ष्य लेकर आगे बढ़ती रही और अपना लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत के साथ यह सफलता अर्जित की और हमें शिवाली पर गर्व ही नहीं अभिमान भी है। उसकी सफलता से पूरा परिवार आल्हादित है।
कोरबा। आज 28 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी, आदिवासी कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज सेविका श्रीमती कौशिल्या देवी साय कोरबा के अल्प प्रवास पर पहुंची। वे एक शो रूम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। कोरबा पहुंचने पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में श्रीमती कौशिल्या देवी साय का अभिनंदन किया और बुके देकर उनका हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू सहित जिला सचिव जयकुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, अनिल गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।