Connect with us

देश

Gold Price Today: 16 नवंबर को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारत में शादियों के सीज़न की शुरुआत हो चुकी है जिसके चलते सर्राफा बाज़ार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। सोने की कीमतों में लगातार तेज़ी के बावजूद लोग इस बहुमूल्य धातु की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमतों में रू.3060 की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा। अगर आप आज रविवार 16 नवंबर को सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो किसी भी आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अपने शहर के ताज़ा रेट्स जानना आवश्यक है।

आज, 16 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

गुड रिटर्न (Good Returns) के अनुसार विभिन्न कैरेट में सोने के आज के भाव (प्रति 10 ग्राम) नीचे दिए गए हैं:

शहर24 कैरेट (शुद्ध सोना)22 कैरेट (आभूषण सोना)18 कैरेट
दिल्ली₹1,25,230₹1,14,800₹93,960
मुंबई₹1,25,080₹1,14,650₹93,810
चेन्नई₹1,26,000₹1,15,500₹96,400
कोलकाता₹1,25,080₹1,14,650₹93,810
अहमदाबाद₹1,25,130₹1,14,700₹93,860
लखनऊ₹1,25,230₹1,14,800₹93,960
पटना₹1,25,130₹1,14,700₹93,860
हैदराबाद₹1,25,080₹1,14,650₹93,810

 

सोने की मांग क्यों है मजबूत?

भारत में सोना खरीदना महज़ एक निवेश नहीं है बल्कि यह भारतीय परंपराओं, शुभ अवसरों, त्योहारों और शादियों से गहराई से जुड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि सोना खरीदना शुभ संकेत लेकर आता है। यही कारण है कि इस बहुमूल्य धातु की मांग हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा निवेशक भी बाज़ार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प (Safe Haven Investment) के तौर पर देखते हैं जिससे इसकी कीमतों को लगातार समर्थन मिलता रहता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

10 Gram Gold Price/ 21 April: MCX पर आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी: देखें 24 carat gold का नया price

Published

on

मुंबई, एजेंसी। मंगलवार को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर  सोने की कीमत 199 रुपये गिरकर 1,53,744 रुपये तक पहुंच गई। यह गिरावट करीब 0.13% की रही। बाजार खुलने के बाद से ही सोने में हल्की कमजोरी बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी 1,697 रुपये टूटकर 2,50,848 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। यह करीब 0.67% की गिरावट है।

बड़े शहरों में सोने का भाव

Delhi
24 कैरेट: रू.15,544 प्रति ग्राम
22 कैरेट: रू.14,250 प्रति ग्राम
18 कैरेट: रू.11,662 प्रति ग्राम

Mumbai- Kolkata – Bengaluru
24 कैरेट: रू.15,529 प्रति ग्राम
22 कैरेट: रू.14,235 प्रति ग्राम
18 कैरेट: रू.11,647 प्रति ग्राम

Chennai
24 कैरेट: रू.15,600 प्रति ग्राम
22 कैरेट: रू.14,300 प्रति ग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है और निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोना अभी 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे बना हुआ है। इस गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं, जिनसे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।

Continue Reading

देश

ईरान युद्ध के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार बरकरार: GDP ग्रोथ में बना एशिया का नंबर-1 देश, चीन भी रह गया पीछे

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र की संस्था United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान युद्ध और उससे पैदा हुए ऊर्जा संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। इस वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान है, जिससे भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल भारत की ग्रोथ 7.4% थी, जो इस साल थोड़ी कम होकर 6.4% रहेगी, लेकिन अगले साल फिर बढ़कर 6.6% हो सकती है। यह अनुमान उस समय के हालात पर आधारित है जब Iran युद्ध चल रहा था और Strait of Hormuz पर असर पड़ने लगा था।

PunjabKesari

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है। China की ग्रोथ इस साल 4.3% रहने का अनुमान है, जबकि Pakistan की ग्रोथ और कमजोर रह सकती है। इससे साफ है कि भारत क्षेत्र में सबसे आगे बना हुआ है। भारत की मजबूत ग्रोथ के पीछे घरेलू मांग, खासकर ग्रामीण इलाकों में बढ़ता खर्च, सबसे बड़ा कारण बताया गया है। इसके अलावा सर्विस सेक्टर जैसे आईटी और बैंकिंग भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार की नीतियां और गरीब वर्ग के लिए दी गई आर्थिक मदद ने भी बाजार में पैसा बनाए रखा।

PunjabKesari

ESCAP के अधिकारी Hamza Malik के अनुसार, भारत की बढ़ती उत्पादकता और बड़ी आबादी उसकी आर्थिक मजबूती का बड़ा आधार है। इससे देश लंबे समय तक ऊंची ग्रोथ बनाए रख सकता है। हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं, जैसे अमेरिका को निर्यात में गिरावट और वैश्विक ऊर्जा संकट का असर। फिर भी, इन मुश्किलों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है और दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Continue Reading

देश

ट्रम्प का दोगला चेहरा फिर बेनकाबः होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले बारे सवाल पर भड़के, महिला पत्रकार को बोले- “OUT”

Published

on

वाशिंगठन/नई दिल्ली, एजेंसी। अपने विवादित बयानों और रवैये कारण सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। भारत का सहयोगी होने का दावा करने वाले ट्रम्प का दोगला चेहरा फिर बेनकाब हो गया है। व्हाइट हाऊस ( White House) में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार के भारत के बारे  में पूछे सवाल पर वह अचानक भड़क गए और उसे बीच में ही “OUT” कहकर बाहर जाने को कह दिया।

Tried to ask the President about two vessels in the Strait of Hormuz who were allegedly fired upon by Iranian gunboats.

President Trump: “out” https://t.co/BehRFeElgf

— Olivia Rinaldi (@olivialarinaldi) April 18, 2026

 दरअसल, CBS News की रिपोर्टर ओलिविया रिनाल्डी (Olivia Rinaldi) ने होर्मुज  (Strait of Hormuz) में भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले को लेकर सवाल पूछा। ट्रंप ने सवाल पूरा होने से पहले ही उन्हें रोक दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे प्रेस रूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी गनबोट्स द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर सवाल पर ट्रम्प के इस रवैये से दुनिया हैरान है । इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2024 अमेरिकी चुनाव अभियान को कवर कर चुकी और CBS Evening News में प्रोडक्शन टीम का हिस्सा रहींओलिविया रिनाल्डी  ने खुद भी क्लिप शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जहाजों पर हमले से जुड़ा सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्हें बाहर जाने को कह दिया गया। इस बीच ट्रम्प ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उसने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं माना, तो उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677