Connect with us

देश

प्लैटिनम के आगे फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, दिया 80% रिटर्न

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सोना और चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहे हों लेकिन प्लैटिनम ने दोनों को पछाड़ते हुए इस साल सबसे अधिक मुनाफा कमाया है। अब तक इसकी कीमतों में करीब 80% तक की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। वहीं, सोना 51% और चांदी 68% की बढ़त तक ही सीमित रही हैं। निवेश विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 प्लैटिनम के लिए ‘गोल्डन ईयर’ साबित हो रहा है।

हालांकि इतनी तेजी के बावजूद प्लैटिनम अभी भी अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर से लगभग 28% नीचे है। मई 2008 में इसकी कीमत 2,250 प्रति औंस तक पहुंची थी। पिछले दो वर्षों यानी 2023 और 2024 में इसमें 8 फीसदी की गिरावट रही थी, जबकि 2022 में यह सिर्फ 10% बढ़ा था। 2025 में यह एक बार फिर निवेशकों के लिए सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर बनकर उभरा है।

आपूर्ति में कमी और मांग में उछाल से बढ़ी कीमतें

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की तेजी का सबसे बड़ा कारण आपूर्ति में भारी कमी और औद्योगिक व निवेश मांग में इज़ाफा है। दक्षिण अफ्रीका जो दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम उत्पादक देश है में भारी बारिश, बिजली संकट और जल-संकट के चलते उत्पादन में 24% की गिरावट आई है।

वर्ल्ड प्लैटिनम इन्वेस्टमेंट काउंसिल के अनुसार, 2025 में दुनिया भर में 8.5 लाख औंस की सप्लाई की कमी बनी रहेगी। यह लगातार तीसरा साल होगा जब मांग, आपूर्ति से अधिक रहेगी।

सोने से महंगा था प्लैटिनम, अब फिर वापसी की राह पर

कुछ साल पहले तक प्लैटिनम, सोने से भी महंगा हुआ करता था। पाइनट्री मैक्रो के संस्थापक ऋतेश जैन के मुताबिक, अब प्लैटिनम फिर से सोने की बराबरी करने की कोशिश में है। पहले जहां सोना सस्ता था, अब उसकी कीमत प्लैटिनम से करीब तीन गुना ज्यादा हो चुकी है।

गहनों में प्लैटिनम की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि खदानें उत्पादन बढ़ाने में सक्षम नहीं हैं जिससे इसकी कमी और भी गहरी हो गई है।

औद्योगिक और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ी खपत

प्लैटिनम की कुल मांग का 70% हिस्सा औद्योगिक उपयोगों में होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कैटालिटिक कन्वर्टर यानी वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों में और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे हाइड्रोजन फ्यूल सेल में किया जाता है।

चीन ने इस साल की शुरुआत में प्लैटिनम की खरीद 26% तक बढ़ाई, क्योंकि यह सोने की तुलना में सस्ता और अधिक उपयोगी है। हाइड्रोजन ऊर्जा तकनीक में तेजी से विस्तार के चलते भी इसकी मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

निवेशकों के लिए प्लैटिनम बना नई चमक का प्रतीक

निवेश की दृष्टि से भी प्लैटिनम का आकर्षण बढ़ा है। पिछले एक साल में इसमें 300% तक की निवेश वृद्धि दर्ज की गई है। निवेशक इसे अब “कम कीमत में मिलने वाली कीमती धातु” के रूप में देख रहे हैं।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के सीईओ अजय गर्ग का कहना है कि चीन में ज्वेलरी और निवेश की बढ़ती मांग से भंडार तेजी से घट रहे हैं। वहीं चॉइस ब्रोकिंग की रिसर्च एनालिस्ट कावेरी मोरे के अनुसार, 2025 और उसके बाद भी प्लैटिनम की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

उनके मुताबिक, आने वाले वर्षों में भी हर साल 5 से 8.5 लाख औंस की कमी बनी रह सकती है। यह कमी, ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन और हाइड्रोजन तकनीक के विस्तार के चलते, प्लैटिनम को लॉन्ग-टर्म विनर बना सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी के काशी दौरे की तैयारी: आज वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी, 6500 करोड़ की सौगातों और सिग्नेचर ब्रिज पर लगेगी अंतिम मुहर

Published

on

वाराणसी,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को काशी दौरा संभावित है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन की तैयारियों को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास और लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। बरेका में होने वाले नारी शक्ति महोत्सव और जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। शाम के समय बीएलडब्ल्यू परिसर में सिनेमा हाल से लेकर सूर्य सरोवर और सभा स्थल की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के कई हिस्सों में वीवीआईपी आगमन को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर मार्गों को खाली कराया जा रहा है। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को 6500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें मुख्य रूप से गंगा नदी पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। हालांकि, अंतिम सूची अभी जारी नहीं की गई है।

Continue Reading

देश

Bengal Assembly elections: कोई नहीं चाहता कि बंगाल में भाजपा बनाए सरकार, ममता का दावा फिर लौटेगी TMC

Published

on

पूर्ब मेदिनीपुर,एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता में आएगी और कोई नहीं चाहता कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाए। 

बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी बीजेपी 
पूर्ब मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि केंद्र से भाजपा नीत राजग सरकार को हटाने के लिए सब साथ में आएं। उन्होंने कहा, ”भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीतेगी।

दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगी तृणमूल कांग्रेस 
तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। हम 2026 में ही दिल्ली से भी भाजपा को हटा देंगे।” तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल का गहन दौरा कर रही हैं और इस अवधि में ”मैं समझ गई कि जनता क्या चाहती है, यह साफ है कि कोई भी भाजपा को नहीं चाहता। तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा द्वारा जारी ‘आरोपपत्र’ पर उसे आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी हल्दिया डॉक कॉम्प्लैक्स और उससे लगे औद्योगिक क्षेत्र में ‘कट-मनी’ लेने के लिए भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हैं।

आरोप प्रत्यारोप को दौर जारी 
बनर्जी ने कहा, ”आपने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया, मैं भी भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी कर रही हूं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार के खिलाफ एक आरोपपत्र जारी करते हुए 28 मार्च को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 

Continue Reading

देश

खड़गे के बयान पर हमलावार हुई BJP: तरुण चुग बोले- PM मोदी को “Terrorist” कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिए गए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर बीजेपी नेता तरुण चुग ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए “Terrorist” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना राजनीतिक मतभेद नहीं, बल्कि लोकतंत्र और 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का अपमान है।

उन्होंने कहा कि दिशाहीनता और घटिया मानसिकता के ग्रसित कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान निम्नस्तरीय, घृणित और राष्ट्रविरोधी है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। जिसे देश की जनता कताई बर्दाश्त नहीं करेगी।
हालांकि इस बयान को लेकर जहां बीजेपी कांग्रेस पर हमलावार है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सफाई दी है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को ‘आतंकित’ कर रहे हैं। खरगे ने कहा, ”वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शब्दश:) आतंकवादी हैं। इसे आतंकित करना… वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ”भाजपा कार्यालय का एक्सटेंशन” बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक लोगों को डराने-धमकाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खरगे ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। 
उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह दावा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने तर्क दिया, ”अगर वह सच में इसे लागू करना चाहते हैं, तो वह मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं। वह इसे क्यों नहीं दे रहे हैं?’

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677