Connect with us

कोरबा

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर कुर्मी क्षत्रीय कल्याण समिति का भव्य आयोजन

Published

on

महापौर संजू देवी राजपूत बोलीं – सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अटूट संकल्प का प्रतीक है
अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा – सरदार पटेल के आदर्श हर भारतीय के जीवन का मार्गदर्शन करते हैं

कोरबा। भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर कुर्मी क्षत्रीय कल्याण समिति, जिला कोरबा के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुर्मी समाज भवन, कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के सैकड़ों सदस्य, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नगर के प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उनके आगमन पर समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह की अध्यक्षता रामकुमार वर्मा (अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रीय कल्याण समिति) ने की।


कार्यक्रम का संचालन समिति के पदाधिकारियों — सीताराम कश्यप, शिवचरण कश्यप, राकेश वर्मा, कृपा सिंधु राजवाड़े (केंद्रीय अध्यक्ष), दीपक राव, जीवनलाल राजवाड़े, पंचराम सूर्यवंशी, मोहनलाल पटेल, शोभा चंद्रा, पूर्णिमा बघेल, साक्षी वर्मा, माही मानिकपुरी, संतोषी देवी राजवाड़े, राजकुमारी राजवाड़े , सुधीर वर्मा, नंदकुमार साहू, गोपाल यादव, संजय रजवाड़े, शिवकुमार राजवाड़े, प्रीतमलाल राजवाड़े तथा कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
मंच पर विशेष रूप से दिलीप वर्मा, लक्ष्मण बर्मा, कृपासिंधु राजवाड़े , पंचराम ,पवन सिन्हा एवं मोहनलाल पटेल उपस्थित रहे।


समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद राष्ट्रभक्ति गीतों, कविताओं और प्रेरक प्रसंगों की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को देशप्रेम की भावना से भर दिया।
पटेल जी के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और भारत के राजनीतिक एकीकरण में उनके अतुलनीय योगदान पर आधारित प्रस्तुतियाँ उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर गईं।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा — “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व से भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने देश की 562 रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब देशहित सर्वोपरि होता है, तब कोई भी कार्य असंभव नहीं रहता। आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि कुर्मी समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज की जागरूकता, एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को और सशक्त बनाते हैं।
समिति अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा — “सरदार पटेल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, साहस और दृढ़ संकल्प के अमर प्रतीक थे। उन्होंने जो कार्य स्वतंत्र भारत के निर्माण में किया, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। कुर्मी समाज उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, सहयोग और प्रगति की भावना को सुदृढ़ बनाने का कार्य करता रहेगा। हर भारतीय का यह कर्तव्य है कि वह पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे।”
अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान केवल भारत के राजनीतिक इतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रीय एकता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रेरक प्रतीक हैं। उनकी संगठन क्षमता और राष्ट्र दृष्टि ने भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
कार्यक्रम के अंत में समिति की सदस्याएँ श्रीमती शोभा चंद्रा, श्रीमती पूर्णिमा बघेल और दीपक राव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और पूरे सभागार में “जय सरदार पटेल” के गगनभेदी उद्घोष गूंज उठे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा

Published

on

लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–

  1. फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  2. विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।

बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

Published

on

डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों का नाम पता:—

  1. संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  2. शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  3. पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।

तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन, SECL गेवरा और PNC कंपनी का खदानबंदी समाप्त, 13 को तत्काल और 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का मिला लिखित आश्वासन

Published

on

कोरबा/गेवरा। SECL गेवरा परियोजना के प्रभावित ग्राम नरईबोध और गेवरा क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गेवरा खदान और आउटसोर्सिंग कंपनी PNC के कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया।पुनर्वास, मुआवजा, बसाहट और वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ, यह उग्र प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा, जिससे परियोजना का कार्य लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा ।

मुख्य घटनाक्रम

  • नारेबाजी और घेराव:- भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवान मुस्तैद रहे ।
  • प्रशासनिक मध्यस्थता:- आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तहसीलदार और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई ।
  • सहमति और समाधान:- वार्ता के दौरान PNC कंपनी में 13 भू-विस्थापितों को तत्काल प्रभाव से रोजगार में बहाल करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष 7 भू-विस्थापितों को उनका बी-फॉर्म (B-Form) और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 8 अप्रैल 2026 तक कार्य पर रखने का लिखित आश्वासन दिया गया ।
  • लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों और नायब तहसीलदार द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही गोमती केवट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 20 लोगों की जॉइनिंग और अन्य मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो भविष्य में पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

इस समझौते के बाद खदान और PNC कंपनी में कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677