कोरबा
35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना
Published
2 hours agoon
By
Divya Akashमहापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पार्षदों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर बस को किया रवाना
कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पार्षदगणों की उपस्थिति में आज श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थयात्रियों के दल को पवित्र अयोध्याधाम के लिए निगम कार्यालय साकेत भवन से रवाना किया। उन्होने तीर्थयात्री बस को हरी झण्डी दिखाई एवं तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें अपनी शुभकामना व बधाईयाॅं दी। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, ममता यादव, पार्षद रामकुमार साहू, युगल किशोर कैवत्र्य, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, प्रकाश अग्रवाल, अरविंद सिंह, दीनदयाल साहू, संजय भास्कर, संतोष यादव, दानेश्वर, छन्नू सिंह आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को पवित्र अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला जी के दर्शन प्रतिमाह कराए जा रहे हैं, जिसका सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी कड़ी में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ, यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहंुचा, वहाॅं से विशेष ट्रेन द्वारा तीर्थयात्री अयोध्याधाम पहुंचकर श्रीरामलला जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज प्रातः 08 बजे महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर दल को रवाना किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का पवित्र अवसर आज प्राप्त हुआ है, उन्होने कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी यात्रा को मंगलमय करें तथा श्रद्धालुजन रामलला के चरणों का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों ने श्रीरामलला दर्शन योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
You may like
कोरबा
मां परमेश्वरी की भव्य जल भरण शोभायात्रा निकली
Published
41 minutes agoon
February 4, 2026By
Divya Akashकोरबा/छुरीकला। नगर के सुदर्शन देवांगन के निवास पर कुल देवी माता परमेश्वरी देवी की चिंत पूजा का चार दिवसीय आयोजन देवांगन समाज ने किया। पूजा का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। मंगलवार को देवी परमेश्वरी की जल भरण शोभायात्रा निकाली गई। भजन-कीर्तन मंडली द्वारा स्थापित की गई देवी स्थल से शोभायात्रा निकाली गई।
जल भरण शोभायात्रा में देवांगन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। समाज के लिए यह शोभायात्रा आस्था व उल्लास का केन्द्र रही। चार दिवसीय कुल देवी की पूजा के दौरान नगर के भजन जस गीतकारों ने चार दिनों तक लगातार माता सेवा के जस गीतों का आयोजन किया। कुल देवी पूजा में पहले दिन शनिवार को परमेश्वरी माता की बैठकी की बैगाओं ने विधिपूर्वक पूजा की। दूसरे व तीसरे दिन रविवार और सोमवार को माता सेवा भजन जस गीतों का आयोजन स्थानीय कलाकारों ने किया। मंगलवार को माता की बैठकी हुई, जहां से जल भरण के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रहस बाड़ा चौक से मुख्य मार्ग इंदिरा चौक, बस स्टैंड, लैनपारा होते देवरहा तालाब गई, जहां कलश में जल भरकर शोभायात्रा वापस बैठकी स्थान पर पहुंची। यहां बैगाओं ने विधिवत पूजा कर घट स्थापति किया। इस दौरान माता की शोभायात्रा के दर्शन के लिए देवांगन समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की भीड़ लगी रही। कुल देवी की पूजा में राज्य के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल हुए। कुल देवी के समक्ष मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
कोरबा
गर्लफ्रेंड के गले पर गोदा चाकू, फिर खुद पर हमला:शादीशुदा बॉयफ्रेंड की मौत, युवती की हालत गंभीर, बिलासपुर से कोरबा आए थे दोनों
Published
44 minutes agoon
February 4, 2026By
Divya Akashकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के गले के चाकू घोंप दिया। इसके बाद उसने खुद का गला काट लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि, अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, बॉयफ्रेंड का नाम शुभम नायडू (28) है। जो कि शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची है। जबकि गर्लफ्रेंड का नाम निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) है। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं। दोनों बस से कोरबा पहुंचे थे। मंगलवार देर रात शुभम ने चाकू से निशा के गले पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल गर्लफ्रेंड ने किसी तरह वीडियो कॉल कर पुलिस और अपने परिजनों को इशारे से घटना की जानकारी दी। गर्लफ्रेंड को बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के गले पर चाकू घोंपा।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बॉयफ्रेंड को मृत घोषित कर दिया।

एम्बुलेंस से दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, युवक और युवती मंगलवार शाम से लापता थे। युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। ऐसे में बिलासपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच दोनों करीब 9 बजे रात को दोनों बस से कोरबा पहुंचे। संडैल नाला के पास दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान बॉयफ्रेंड शुभम ने गर्लफ्रेंड निशा के गले में चाकू गोद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और गिर गई। इसके बाद उसी चाकू से शुभम ने खुद का गला काट लिया। इधर, खून से लथपथ जमीन पर पड़ी निशा ने किसी तरह 112 पर कॉल किया। और परिजनों को वीडियो कॉल करके घटना की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे।
गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर
युवती ने पुलिस को लोकेशन भी बताई। लोकेशन मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निशा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का मोबाइल जब्त
पुलिस ने शुभम के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी है। वे कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल, इस मामले मे उरगा थाना पुलिस ने घटनास्थल से बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। जिसकी जांच की जा रही है। साथ ही युवती के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।
शादीशुदा था युवक, एक बच्ची भी है
एएसपी लखन पटने ने बताया कि युवक बिलासपुर के सरकंडा का रहने वाला था। वह शादीशुदा था, पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। उसकी एक बच्ची भी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा
घर में घुसा कोबरा सांप, 11 घंटे दहशत में रहा परिवार:रेस्क्यू टीम ने धान की कोठी से सुरक्षित बाहर निकाला, जंगल में छोड़ा
Published
49 minutes agoon
February 4, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले के बाकी मोंगरा इलाके में पटेल परिवार के घर में एक कोबरा सांप घुस गया। जिससे परिवार करीब 11 घंटे तक दहशत में रहा। सांप को आधी रात में वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
परिवार ने पहले खुद सांप को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद डायल 112 पर मदद के लिए कॉल किया गया। तब तक सांप घर के किसी कोने में छिप गया था। कुछ घंटे बाद परिवार ने उसे फिर से उसी कमरे में देखा, जिससे उनकी घबराहट बढ़ गई।

रेस्क्यू टीम को बुलाया गया
आखिरकार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई। कोरबा से बाकी मोंगरा पहुंचने के बाद सारथी ने उस जगह से सामान हटाया, जहां कोबरा छिपा हुआ था। घर में मौजूद नाग अधिक उग्र हालत में था। जिससे रेस्क्यू के दौरान अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता थी।
जंगल में छोड़ा गया कोबरा
जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यू प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए बेहद सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर एक थैले में डाला। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद पटेल परिवार ने राहत की सांस ली।
परिवार ने जताया आभार
मकान मालिक रोहित के परिवार के सदस्यों ने रेस्क्यू टीम और जितेंद्र सारथी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने उन्हें एक बड़ी मुसीबत से बचाया। इस सफल रेस्क्यू ने एक बार फिर प्रशिक्षित वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका को साबित किया।
जितेंद्र सारथी ने सभी लोगों से अपील की है कि सांप घर में दिखने पर डरें नहीं, बल्कि हिम्मत से काम लें और तुरंत रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

रायपुर : खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : छत्तीसगढ़ की नई स्टार्टअप नीति को मिली मंज़ूरी,पाँच साल में 5 हज़ार स्टार्टअप को मिलेगा बूस्टर
छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स:पुलिस के लिए विशेष बल, 35 हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियां निगम को सौंपी जाएगी
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई