Connect with us

कोरबा

हरीश पोर्ते ने की कांग यात्से-2 फतह, फहराया तिरंगा,जिले का बढ़ाया गौरव

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के होनहार पर्वतारोही हरीश पोर्ते ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है उसने देश के लद्दाख हिमालय रेंज की पर्वत खंड कांग यात्से 2 में सफल चढ़ाई कर शिखर पर तिरंगा फहराया है

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक निवासी हरीश कुमार पोर्ते पिता विशाल सिंह पोर्ते ग्राम लोहड़िया (बतरा) देश के कुशल और साहसी पर्वतारोही मे शामिल हो रहा है जिसने दृढ़ निश्चय की बदोलत पिछले 2 माह में दो बड़ी पर्वत श्रृंखला की चोटी पर तिरंगा फहराया है हरीश ने बीते 4 जुलाई 2026 को, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण और दुर्गम माउंट यूनाम (ऊंचाई: 6,111 मीटर / 20,049 फीट) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की थी, और इस महिने माउंट कांग-यात्से 2 लद्दाख क्षेत्र में फतह हासिल किया है य़ह मार्खा घाटी मार्ग पर स्थित है यह पर्वत दो चोटियों में विभाजित है माउंट कांग-यात्से I (जो पूर्वी दिशा में 6400 मीटर की ऊंचाई पर है) और माउंट कांग-यात्से 2 (जो पश्चिमी दिशा में 6200 मीटर की ऊंचाई पर है) दोनों चोटियाँ चढ़ाई के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हैं कांग-यात्से 2 की चढ़ाई मोरेन और ढीली चट्टानों से भरी हुई है शिखर से काराकोरम और ज़ांस्कर पर्वतमाला की अंतहीन श्रृंखला दिखाई देती है हरीश ने बताया लद्दाख से कांग यात्से 2 का सफर आसान नहीं था और रास्ते में मौसम भी काफी खराब रहा, लेकिन अपनी टीम के अटूट हौसले और सही मार्गदर्शन की बदौलत शिखर पर तिरंगा फहराया इस यात्रा में ​मिग्मा शेरपा (नेपाल): जिनके अनुभव और मार्गदर्शन ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया, साथ ही ​बलजीत मैम जिन्होंने इस पूरी यात्रा में अपना निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया और ​वीरेंद्र भाई जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में पिछले साल माउंट एवरेस्ट फतह किया था उनके मार्गदर्शन और ऊर्जा से आगे बढ़ने की बहुत प्रेरणा मिली उन्होंने इस यात्रा में सफलता के लिए जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत का भी आभार जताया उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास की बदौलत ही वह इतने बड़े मंच तक पहुँच पाया और सपनों को साकार कर ने एक कदम आगे बढ़ाया है

Continue Reading

कोरबा

सम्मान समारोह में शामिल हुए जिपं अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह

Published

on

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। ग्राम पंचायत पसान विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवा कार्य करने वाले मितानिन, सेवानिवृत शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शामिल हुए। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा प्रकाश चंद्र जाखड़, प्रताप सिंह मरावी- मंडल अध्यक्ष, सरपंच, ग्राम पंचायत पसान सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत अध्यक्ष का औचक निरीक्षण: बरामदे में कक्षा पहली से पांचवीं तक लग रही क्लास

Published

on

डीईओ को भवन के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए डॉ. पवन सिंह ने
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा की प्राथमिक शाला वीजाघूंटरा ग्राम पंचायत जामकछार संकुल केंद्र गडरा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने आकास्मिक निरीक्षण करते हुए पिछले 1 वर्षों से बरामदा में कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई हो रही पढ़ाई को संज्ञान में लिया और तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पारित करने हेतु सामान्य सभा की बैठक में रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय में दो शिक्षक मौजूद मिले और वहां की दर्ज संख्या 45 थी। छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हुए नजर आए। साथ ही साथ मध्यान्ह भोजन एक किनारे में ही समूह द्वारा बनाया जा रहा था।

Continue Reading

कोरबा

दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस क्लब कोरबा के दिवंगत सदस्य पत्रकार स्वर्गीय संजय देवांगन के निवास पहुंचकर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक राशि सौंपी।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हाल ही में कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि प्रेस क्लब के किसी भी सदस्य के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को संबल देने के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रतिबद्धता के तहत वे आज दिवंगत पत्रकार के दुरपा रोड स्थित निवास पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार रहे मौजूद
इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज और उप सचिव हरीश तिवारी सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं नई दुनिया के ब्यूरो प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, पत्रिका अखबार के रीजनल मार्केटिंग हेड डॉली सिंह तथा साथी पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677