छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली:CSP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, दोपहिया चालकों को सुरक्षा का संदेश दिया गया
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने एक बड़ी हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली 1 जनवरी, 2026 से चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित की गई।
रैली को सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से शुरू होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक से होते हुए नैला रेलवे स्टेशन चौक तक गई और फिर लिंक रोड से वापस पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर लौटी।
इस रैली में अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वयं दोपहिया वाहन चलाकर नागरिकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रेरित किया। रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों व गंभीर चोटों को कम करना था।

हेलमेट की उपयोगिता पर दिया गया संदेश
संदेश दिया गया कि हेलमेट सिर की चोटों से बचाव में अत्यंत प्रभावी और जीवन रक्षक है। नागरिकों को सुरक्षित गति, जिम्मेदार ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
दोपहिया चालकों की मौतों के आंकड़े चिंताजनक
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली कुल मौतों में लगभग 62 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालकों की होती है। यह वर्ग सड़क दुर्घटनाओं से सबसे अधिक प्रभावित होता है, जिसके कारण जागरूकता बढ़ाने के लिए यह रैली आयोजित की गई।
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील
पुलिस विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि मोटरसाइकिल चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। विभाग का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही सुरक्षित सड़कों का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़
हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों के रंगों से सजा पर्व
जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार 3 मार्च को सबरिया डेरा बनारी के बच्चों के बीच रंगों की सौगात पहुंचाई। ट्रस्ट परिवार द्वारा 100 से अधिक बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, बाजा, चॉकलेट एवं गुब्बारे वितरित किए गए। रंगों से सराबोर नन्हे-मुन्नों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्सव का उल्लास छा गया।

कार्यक्रम में जशपुर जिला संगठन प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ट्रस्ट के ट्रस्टी अमर सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं संयमित ढंग से होली खेलने की सीख देते हुए कहा कि “रंगों की असली खूबसूरती तब है, जब उसमें अपनापन और भाईचारा घुला हो।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना ही इस पर्व का सच्चा संदेश है और हम सबको मिलकर एकता के रंग से देश को सशक्त बनाना है।
हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न त्योहारों पर जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी होली पूर्व संध्या पर यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में अमर सुल्तानिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार के सदस्यगण केसरी देवी सुल्तानिया, सुनीता देवी सुल्तानिया, अमर सुल्तानिया, पायल सुल्तानिया, काव्य सुल्तानिया, हर्षवर्धन सुल्तानिया, आदित्य राज सुल्तानिया, कियारा सुल्तानिया, यशराज सुल्तानिया, अनंतजीत सुल्तानिया, दिव्यांशी सुल्तानिया, आर्यावीर सुल्तानिया कमल साव, ग्राम पंचायत के पंच भोलू गोड़, राम गोड़, संतराम गोड़ मनोज गोड़, गाँव के बच्चे निखिल गोड़, सूरज गोड, राहुल गोड़, प्राची गोड़, समीर गोड़, मयंक गोड़, जोगी गोड़, निशा गोड, परी गोड़, निधि गोड़, गंगोत्री गोड़ सहित बड़ी तादात में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन ने बच्चों के बीच न केवल उत्साह भरा, बल्कि सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश भी दिया।
कोरबा
कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता
किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से शिक्षा और आवास कार्य को सहारा
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी प्रभावी नीतियों को अमल में लाया है, जिनसे अन्नदाताओं के जीवन में स्थायी और व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। इन पहलों ने न केवल किसानों की आय और आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति और मजबूती प्रदान की है। सुशासन की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय करने वाले किसानों को अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया गया कि होली पर्व से पूर्व किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्यौहार हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मना सकें। शासन के इस संवेदनशील निर्णय से कोरबा जिले के किसानों में विशेष उत्साह का माहौल है।

कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द निवासी कृषक शैलेन्द्र कुमार थवाईत ने इस वर्ष लगभग 32 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके एवज में उन्हें 23 हजार 392 रुपये की अंतर राशि प्राप्त हुई। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में है और सही समय पर मिली राशि से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने में करेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता और आय दोनों में वृद्धि होगी।

इसी प्रकार ग्राम कल्दामार के कृषक जिमी राठिया ने कहा कि होली से पूर्व राशि प्राप्त होना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति तथा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य में किया जाएगा। शासन द्वारा समयबद्ध भुगतान किए जाने को उन्होंने किसानों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
कृषकों ने उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के इस संवेदनशील और समयबद्ध निर्णय से किसानों के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। सरकार का यह प्रयास किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समग्र प्रगति का आधार है।
कोरबा
होली पर्व पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में जारी रहेंगी आपात सेवाएँ
कोरबा। मेडिकल कॉलेज संबंध चिकित्सालय (100 बेड हॉस्पिटल), कोरबा में होली त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. के.के. सहारे एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर द्वारा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
होली के दिन 4 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा, किंतु इमरजेंसी सेवा पूर्ववत 24 घंटे जारी रहेगी। संभावित दुर्घटनाओं और त्योहारजनित आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक द्वारा जीवन रक्षक दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने, सभी वार्डों को पूर्णतः तैयार रखने और समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने हेतु एम्बुलेंस सुविधा भी निरंतर उपलब्ध रहेगी। त्योहार को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा के बिना स्वास्थ्य सेवाएँ जारी रह सकें।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है और कहा है कि किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग में तुरंत पहुँचकर उपचार प्राप्त किया जा सकता है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
