Connect with us

छत्तीसगढ़

सक्ती रेस्ट हाउस में मरार पटेल समाज की महत्वपूर्ण बैठक:किसानों के हित, हाट-बाजार में प्राथमिकता, कोल्ड स्टोरेज एवं शासन की योजनाओं पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा

Published

on

सक्ती। सक्ती रेस्ट हाउस में मरार पटेल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने समाज के वरिष्ठजनों, किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल,प्रेमलाल पटेल एवं बसंत पटेल सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं समाज के लोगों को शासन की किसानहितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित करना रहा। इस दौरान किसानों की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं सशक्त बनाने के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों के बीच जागरूकता एवं आपसी समन्वय को आवश्यक बताया। बैठक में किसानों को हाट-बाजार में प्राथमिकता, कृषि उपज के बेहतर भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता एवं उपयोगिता तथा शासन की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि किसानों को अपनी कृषि उपज का उचित मूल्य मिल सके तथा बाजार से जुड़ी सुविधाओं तक उनकी पहुंच बेहतर हो। किसानों की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पादन, भंडारण, विपणन और शासन की योजनाओं के समन्वित लाभ को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सक्ती एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों किसान, मरार पटेल समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने किसान हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अतिथियों को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता के साथ किसानों के हित में सकारात्मक पहल किए जाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शोभाराम पटेल, व्यासनारायण पटेल, रथराम पटेल, जागेश्वर, धनेश्वर, मोकेलाल, भगवती, मानकी, पूजा पुष्पांजलि, अनीता, शायमता, मिथिलेश, श्यामलाल, एकम्बर, चतेश्वर, नूतन पटेल, निरालाल पटेल, लाला पटेल, पवन पटेल,हीरामणि पटेल, भूपेंद्र, जयप्रकाश, गोविन्द, हरिओम, विकास सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन सहायता शिविर में 38 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Published

on

कोरबा 25 सितम्बर 2026। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, जनपद सदस्यगण, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला कोरबा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि दिव्यांग 65, श्रवण बाधित 24, बहु दिव्यांग 124 तथा दृष्टिबाधित 36 हितग्राही शामिल रहे। मौके पर 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी बैसाखी सहित कुल 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन, श्रवण और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी युगल किशोर सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जैन चुस्की चाय’ के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

Published

on

खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कार्रवाई

कोरबा, 25 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा खाद्य पदार्थ ‘चाय’, ब्रांड ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण पर जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खाद्य पदार्थ का निर्माण मेसर्स जैन ट्रेडर्स (जैन चुस्की चाय), नेहा फैंसी स्टोर के पीछे, आकृति विहार, अमलीडीह, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है। उत्पाद की निर्माण तिथि नवंबर 2025 तथा बेस्ट बिफोर अवधि अक्टूबर 2026 अंकित है।
उक्त खाद्य पदार्थ का नमूना परीक्षण के लिए रेफरल खाद्य प्रयोगशाला (राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला), कोलकाता भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट क्रमांक जी-14/08/2026, दिनांक 30 जुलाई 2026 के अनुसार नमूने में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित अनुमत सीमा से अधिक पाई गई। इसके आधार पर खाद्य पदार्थ को “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36(3)(ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण को जिले के संपूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी रिटेल एवं थोक विक्रेताओं से अपील की है कि वे उक्त खाद्य पदार्थ का अपने परिसर में भंडारण एवं विक्रय न करें। यदि यह उत्पाद उपलब्ध हो तो तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी उक्त बैच के उत्पाद का उपयोग न करने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 25 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1109.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 992.2, कोरबा 1449.2 मिलीमीटर, भैंसमा, 1206.5, करतला 1278.9, बरपाली 957.5, कटघोरा 1069.5, दीपका 1140, दर्री 1197.7, पाली 1130.5, हरदीबाजार 921, पोंड़ी उपरोड़ा 1023.6, और पसान तहसील में 945.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 2.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677