छत्तीसगढ़
इमरान प्रतापगढ़ी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की:बिलासपुर में बोले- 10 सालों में 89 पेपर लीक और 21 छात्रों ने की आत्महत्या
बिलासपुर,एजेंसी। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बिलासपुर में छात्रों से संवाद करते हुए नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की।
प्रतापगढ़ी ने कहा कि पिछले 10 सालों में 89 पेपर लीक हुए और 21 छात्रों ने आत्महत्या की। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री को हटाने के बजाय उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार जवाब नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उन्हें न्याय देना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है।
राहुल गांधी संसद में उठाएंगे मुद्दा
इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कि ‘गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मिले सुझाव और समस्याओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में उठाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत की है।
40 दिन, 28 शहरों में चलेगा अभियान
सांसद ने बताया कि यह अभियान 40 दिनों तक देश के 28 शहरों में चलेगा। इस दौरान छात्र, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी, कोचिंग संस्थानों से जुड़े युवा और शिक्षा क्षेत्र के लोगों से बातचीत की जाएगी।
‘पेपर लीक युवाओं के सपनों की हत्या’
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
‘बड़े लोगों की भी जांच हो’
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनके पीछे कौन लोग हैं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि सिर्फ छोटे लोगों को पकड़कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
‘परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी’
सांसद ने कहा कि परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो छात्रों का भरोसा कमजोर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
‘सड़क से संसद तक उठाएंगे आवाज’
प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज पूरे देश में उठाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाता रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन छात्रों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना जरूरी है।
छत्तीसगढ़
मैकेनिक बोला- पुलिसवाले के कारण फांसी लगा रहा हूं:कहा- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, वसूली का आरोप, सुसाइड के बाद मोबाइल में मिला वीडियो
रायपुर, एजेंसी। रायपुर में मैकेनिक महेश दास मानिकपुरी की खुदकुशी से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रहा है कि, मैं प्रतिमा और बंटी पुलिस वाले की वजह से फांसी लगा रहा हूं। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
महेश ने वीडियो में कहा कि, बंटी क्राइम ब्रांच खमतराई, प्रतिमा मानिकपुरी, मोगरा दास, गोपीदास मानिकपुरी और उनके पिता ने मुझे बहुत परेशान किया। मुझे मरने के लिए मजबूर किया है। परिजनों ने पुलिस पर वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
घटना के 9 दिन बाद मृतक के मोबाइल से वीडियो मिला है। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। मामला खमतराई थाना इलाके का है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, खमतराई निवासी महेश दास मानिकपुरी ने 3 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महेश की पत्नी कुछ दिनों पहले उसे छोड़कर चली गई थी। घटना के बाद परिजनों ने महेश का मोबाइल सुरक्षित रख लिया था। करीब 9 दिन बाद जब उन्होंने मोबाइल की जांच की, तो उसमें रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला।
वीडियो में महेश ने पुलिसकर्मी बंटी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह उसे लगातार परेशान कर रहा था और कथित रूप से वसूली के लिए दबाव बना रहा था। महेश ने वीडियो में अपनी मानसिक प्रताड़ना का भी जिक्र किया है।

महेश दास मानिकपुरी ने 3 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
वीडियो देखने के बाद परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि, यदि समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता, तो शायद महेश की जान बच सकती थी। परिजनों ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मैकेनिक महेश दास मानिकपुरी की फाइल फोटो।
अधिकारियों ने जांच का दिया आश्वासन
इस मामले में खमतराई टीआई जितेंद्र जायसवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि, मृतक के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। सुसाइड करने वाले महेश दास मानिकपुरी पर 6 महीने पहले फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पैसे लेने के आरोप में कार्रवाई की गई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वीडियो की सत्यता, उसमें लगाए गए आरोपों और बाकी परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़
मुनि शाश्वतरत्न सागर बोले-संसार स्वार्थ और पापों से भरा हुआ:कहा- नवकार जाप से होगी आत्मा की शुद्धि, दोषों से मुक्त होने का करें प्रयास
रायपुर, एजेंसी। रायपुर के भैरव सोसायटी स्थित अरिहंत भवन में रविवार को नवकार जाप ग्रुप और अरिहंत हाईट्स वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 31वें नवकार जाप का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम मुनि शाश्वतरत्न सागर ठाणा-2 के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
मुनि शाश्वतरत्न सागर ने कहा कि नवकार जाप से मन को शांत रखने और अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति नियमित रूप से जाप और आत्मचिंतन करे, तो वह अपने जीवन को सही दिशा में ले जा सकता है।

दोषों को दूर करने का प्रयास जरुरी
उन्होंने कहा कि संसार में स्वार्थ, पाप और अज्ञान जैसी कई बुराइयां हैं। इनकी वजह से इंसान सही रास्ते से भटक जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने दोषों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। यही आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत है।
कार्यक्रम में आशीष जैन, वीरेंद्र डागा, कमल जैन, दीपक कवाड़, निकुंज साचला और कमलेश ललवानी सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। वीरेंद्र डागा ने बताया कि नवकार जाप का उद्देश्य लोगों को धर्म, आत्मचिंतन और अच्छे जीवन की ओर प्रेरित करना है।
छत्तीसगढ़
BSP में करंट लगने से कर्मचारी की मौत:इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान हादसा, हॉट सॉ-3 में कर रहे थे काम
दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में रविवार को इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से संयंत्र के कर्मचारी विनोद कुमार (36) की मौत हो गई। हादसा यूआरएम (यूनिवर्सल रेल मिल) के हॉट सॉ-3, एबी बे स्थित क्रेन-407 के पास हुआ। सूचना मिलते ही संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भिलाई इस्पात संयंत्र में जेईए (जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट) के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उनकी बी शिफ्ट में ड्यूटी थी। वे यूआरएम के हॉट सॉ-3, एबी बे स्थित क्रेन-407 के पास इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाम 4:53 बजे मेडिकल पोस्ट लाया गया
हादसे के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को इलाज के लिए प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट-1 ले जाया गया। उन्हें शाम 4:53 बजे मेडिकल पोस्ट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रबंधन ने कर्मचारी की मौत की पुष्टि की
घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारी विनोद कुमार की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
जांच के बाद सामने आएगी हादसे की वजह
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, हादसे की शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मेंटेनेंस के दौरान विनोद कुमार करंट की चपेट में कैसे आए।
जांच में सुरक्षा मानकों के पालन, कार्यस्थल की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
