कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन
सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिला- कैबिनेट मंत्री लखन लाल
उत्कृष्ट कार्य करने वालो महिलाओं को किया गया सम्मानित
बाल विवाह मुक्त नगरीय निकाय व पंचायतो को प्रमाण पत्र किया गया प्रदान
कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में नगर के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वालो महिलाओं को सम्मानित एवं बाल विवाह मुक्त पंचायतो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापती नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी माताओं, बहनों और बेटियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व दोनों मजबूत हुए हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त महिलाएं ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। महिलाएं आज पहले से अधिक सशक्त और मजबूत हुई हैं तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा राज्य में सरकार गठन के साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण जैसे कार्यों से भी ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों की महिलाओं की आय बढ़ रही है।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक बनाकर ही इस कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

महापौर श्रीमती राजपूत ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान कर रही हैं। लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा महतारी सदन निर्माण जैसी विभिन्न पहलों से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और संस्थागत रूप से सशक्त बनाने में मदद मिल रही है। जिससे आज महिलाएं हर क्षेत्र में ऊंचे स्थान पर पहुँच रही है एवं देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति नूतन सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोपरि माना गया है। नारी को सदैव शक्ति, सृजन और संस्कार का प्रतीक माना गया है, इसलिए महिलाओं का सम्मान करना हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से उन्हें शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के अवसर मिल रहे हैं।
नारी सम्मान और सशक्तिकरण से समाज का समग्र विकास- कलेक्टर दुदावत

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। समाज के उत्थान और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और अखिल भारतीय सेवाओं सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़कर सफलता हासिल कर रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कलेक्टर ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत जिले के 2,93,859 पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। उन्होंने जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कोरबा जिले के 297 ग्राम पंचायतों एवं 03 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास का आधार है और इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक जन जागरूकता लाने तथा लोगों को इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रेरित करने हेतु अपील की। इस दौरान महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हुई महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया एवं सभी को योजना का बेहतर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
बाल विवाह मुक्त नगरीय निकायों व पंचायतों का किया गया सम्मान

मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन द्वारा बाल विवाह की कुप्रथा से पूर्णतः मुक्त हो चुके नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं नगर पंचायत छुरीकला के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को बाल विवाह मुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जिले की बाल विवाह मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को किया गया सम्मानित




कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं से किया गया संवाद एवं उनका प्रेरणादायी अभिभाषण का जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने शासन की विभिन्न योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचारों से प्रेरणा प्राप्त की तथा कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की।”


कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:जिला न्यायालय कोरबा में महिला प्रतिभाओं का सम्मान
कोरबा। उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के नेतृत्व में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम व महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर में अतिथि के रूप में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा मंचस्थ रहे तथा जिला कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषक, ए.डी.पी.ओ. कोरबा एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) द्वारा महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सनातन परंपरा से ही कन्या, नारी, मातृ शक्ति के रूप में पहले से पूजनीय हैं। नारी को पुजनीय का एक मात्र करण यह नहीं है कि वह पुजनीय है, बचपन से लेकर युवावस्था से वृद्धावस्था तक सारी जिम्मेदारी नारी की ही रहती है। पूरे जीवन संघर्ष करती है, नारी जीवन संघर्ष की कहानी है। नारी शक्ति का योगदान न हो तो समाज की स्थापना ही संभव नहीं है। नारी को एक ही दिन सम्मान न देकर पूरे 365 दिन सम्मान देना चाहिए। यदि पुरूषों एवं महिलाओं के कार्यो की तुलना करें तो महिलायें 1-2 प्रतिशत अधिक आगे निकलेंगी। हमारी बेटी, मां, बहन है, उनका पारिवारिक ताना-बाना है। वो महिला शक्ति से ही है। जिला स्थापना की सभी महिलाएं अपनी कुशलता से काम कर रही हैं। अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा भी महिलाओं के सम्मान में अपने विशेष विचारों को साझा किया गया।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयदीप गर्ग विशेष न्यायाधीश एस.टी.एस.सी.(एट्रोसिटी) कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी, श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), शीलू सिंह, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, कु. मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजि0 कोरबा, लोकेश पटले, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. डॉली ध्रुव, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कोरबा, कु. रन्जु वैष्णव, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. कुमुदनी गर्ग, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कोरबा,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, सिद्धार्थ आनंद सोनी, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. शोआ मंसूर, न्यायिक मजि0 प्रथम श्रेणी पाली, हेमंत राज धु्रव एवं छ0ग0 राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता अशोक तिवारी उपस्थित रहे, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला न्यायाधीशगण, महिला अधिवक्तागण एवं महिला कर्मचारीगण को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कोरबा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला पत्रकार श्रीमती रेणु जायसवाल सम्मानित
कोरबा। जिला प्रशासन ने 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजीव गांधी आडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा की महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कोरबा की तेज तर्रार महिला पत्रकार एवं साधना न्यूज चैनल की जिला ब्यूरो प्रमुख श्रीमती रेणु जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि श्रीमती रेणु जायसवाल अपनी तीक्ष्ण लेखनीय और निष्पक्ष समाचार के कारण कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग छाप छोड़ी है। वे कोरबा के पत्रकार जगत की जानमानी हस्ती हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लखन लाल देवांगन, विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण, सीईओ-जिला पंचायत दिनेश नाग, डीपीओ-महिला एवं बाल विकास विभाग बसंत मिंज एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित हुईं।
श्रीमती रेणु जायसवाल को सम्मानित किए जाने पर पत्रकारों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कोरबा
आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक
कोरबा। राश्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 से 10 वर्श से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में ली गई।
इस बैठक में श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ. ममता भोजवानी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा, कु0 मयुरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरि. श्रेणी कोरबा, कु0 डॉली धु्रव ,द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरि. श्रेणी कोरबा, कु0 कुमुदनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनि. श्रेणी कोरबा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा उपस्थित रहे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
